फोटो: News On Air
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के एशियाई खेलों 2022 के पदक विजेताओं के लिए की भारी पुरस्कार राशि की घोषणा
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हांग्जो एशियाई खेलों में भारत के पदक विजेताओं की कड़ी मेहनत को स्वीकार करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार, रक्षा मंत्रालय स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले एथलीटों को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित करेगा।
Tags: Rajnath Singh, announces, prize money, indias asian games 2022
Courtesy: India TV News
फोटो: Latestly
ICC विश्व कप 2023 की पुरस्कार राशि की घोषणा, विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये
ICC ने 22 सितंबर को भारत में अपने आगामी मेगा इवेंट ICC विश्व कप 2023 के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की। ICC ने 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले मेगा टूर्नामेंट के लिए कुल $10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार पूल का खुलासा किया, जहां विजेता को $4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (33 करोड़) मिलेंगे। उपविजेता को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। विशेष रूप से, विश्व कप के 2023 संस्करण के लिए पुरस्कार… read-more
Tags: Icc world cup 2023, prize money, announced, winner
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Getty Images
पीएम मोदी ने नमामि गंगे परियोजना को दान की लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार की प्रीजी मनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुणे में एक कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद इनाम की राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने इसे "यादगार क्षण" बताते हुए कहा, "मैंने पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला किया है। मैं इस पुरस्कार को देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करना चाहता हूं।" उन्होंने लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि अर्पित की।
Tags: PM Modi, lokmanya tilak national award, prize money, donate, Namami Gange project
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Latestly
BWTC फाइनल 2023: ICC ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता के लिए की पुरस्कार राशि की घोषणा
भारत और ऑस्ट्रेलिया 7 जून से लंदन के द ओवल में शुरू हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आमने-सामने होंगे। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण की विजेता टीम को $1.6 मिलियन (INR 13.23 करोड़) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जायेगा, जबकि उपविजेता को $800,000 (INR 6.61 करोड़) की कमाई होगी। ICC ने कुल $3.8 मिलियन पर्स की घोषणा की है और WTC में प्रतिस्पर्धा करने वाली सभी… read-more
Tags: wtc final 2023, ICC, announces, prize money
Courtesy: News Bytes App
फोटो: India TV News
टी20 विश्व कप 2022: आईसीसी ने की विश्व चैंपियन के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा
ICC ने आगामी मार्की इवेंट के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी है। ICC ने घोषणा की है कि नवंबर 13 को मेलबर्न में होने वाले पुरुष T20 विश्व कप 2022 में जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। उपविजेता को आधी राशि मिलेगी। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें विश्व चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। विजेताओं और उपविजेताओं के अलावा सेमीफाइनलिस्ट को भी $5.6 मिलियन के कुल पुरस्कार पूल से $… read-more
Tags: t20 world cup 2022, ICC, announces, prize money
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Navbharat
आईसीसी का बड़ा ऐलान: WC विजेता टीम को मिलेगी 13 लाख 20 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि
न्यूजीलैंड में मार्च 4 से शुरु होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की गई है। आगामी आईसीसी महिला विश्व कप के विजेता को 13 लाख 20 हजार डॉलर (9.93 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी। जो इंग्लैंड में 2017 में हुए विश्व कप की विजेता को मिली राशि से दोगुनी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुताबिक़, टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
Tags: Womens Cricket, ICC, announces, prize money
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Aaj Tak
पंजाब के मोगा की रहने वाली महिला की लगी 1 करोड़ की लॉटरी
पंजाब के मोगा जिले के बाघापुरानी इलाके में रहने वाली आशा रानी (61) की किस्मत ऐसी चमकी, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। आशा 100 रुपए वाला लाटरी टिकट खरीदकर लाई थी, जिसमें उसे 1 करोड़ रुपए की राशि हासिल हुई। उसने पंजाब स्टेट लॉटरी का यह पहला इनाम जीता है।पता चलने पर आशा खुशी से झूम उठी। लॉटरी विभाग की ओर से बताया गया कि, तुमने एक करोड़ की लॉटरी जीती है। जब वो दस्तावेज जमा कर देंगी उसके बाद उन्हें इनाम की रकम मिल जायेगी।
Tags: Punjab, Women, win, prize money, Lottery
Courtesy: Dainik Bhaskar