Nupur Sharma

फोटो: The Statesman

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा नहीं हुई पुलिस के सामने पेश

भाजपा की निलंबित नेता नुपूर शर्मा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज है। इसके बाद उन्हें जून 25 को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होना था मगर वो पेश नहीं हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नुपूर शर्मा अबतक बयान दर्ज कराने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जून 27 को उनके खिलाफ फैसला किया जाएगा। नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद देश के कई शहरों में हिंसा भड़की थी।

रवि, 26 जून 2022 - 09:50 AM / by रितिका

Tags: Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Prophet Muhammad, Prophet Remark

Courtesy: ABP Live

UN

फ़ोटो: Wikipedia

संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत में पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर की टिप्पणी

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने भारत में चल रहे पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों के बीच किसी भी प्रकार की हिंसा, विशेषकर कथित धार्मिक मतभेदों और घृणा पर आधारित हिंसा रुकनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या उकसावे के हम खिलाफ हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान करता है। 

बुध, 15 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UN, India, Prophet Muhammad, violence

Courtesy: Amar ujala

Protest

फोटो: The Indian Express

यूपी पुलिस ने हिंसा मामले में गिरफ्तार किए 333 लोग

पैगंबर मोहम्मद विवाद मामले में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हिंसा के मामले में यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अबतक 333 लोगों को गिरफ्तर किया है। राज्य भर में कुल 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने जून 10 को दुकारों को पबंद कर दिया था। इस दौरान कई शहरों में पथराव की घटना भी हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है।

मंगल, 14 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Prophet Muhammad, Muhammad, Nupur Sharma, arrest

Courtesy: ABP Live