Elephant

फोटो: The Dodo

असम के गोलाघाट में हत्या के आरोप में मादा हाथी और उसका बच्चा गिरफ्तार

असम के गोलाघाट जिले में 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मादा हाथी और उसके बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। जुलाई 8 को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नाम के हाथी ने लड़के की हत्या कर दी थी। लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया और महिला हाथी और उसके बच्चे को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Elephant, murder, pulice

Courtesy: Newstrack Live

Murder

फोटो: The Sniper Mind

पिता को गोली मारकर बेटे ने दी पुलिस को सूचना, गाजियाबाद में गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने जुलाई 8 को शिवम चानाना नाम के एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जब उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। चानाना ने जुलाई 8 की रात जब अपने पिता को अपनी माँ पर चिल्लाते हुए देखा तो गुस्से में अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। चानाना को कुछ महीने पहले COVID-19 महामारी के बीच जेल से भीड़भाड़ कम करने के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 03:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SHIVAM CHANNA, murder, pulice

Courtesy: Times Now News

Budaun Gangrape-Murder

फोटो: PATRIKA NEWS

गिरफ्तार हुआ बदायूं गैंगरेप और मर्डर का मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण

पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में मेन सस्पेक्ट आरोपी महंत सत्यनारायण को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी दो दिन से पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने महंत को पकड़ने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी। जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने जनवरी 7 को जानकरी देते हुए बताया कि सत्यनारायण एक गांव में अपने भक्त के घर में छिप कर बैठा था।  

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 10:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Budaun Gangrape-Murder, pulice, MAHANT SATYANARAYAN

Courtesy: Aajtak news

HATHRAS  GANGRAPE

फोटो: two amateurs

हाथरस मामला: आरोपियों की पैरवी करने वाले करणी सेना भारत के पांच लोग हुए अरेस्ट

हाथरस काण्ड- 'करणी सेना भारत' संगठन ने चारों आरोपी युवकों के समर्थन में गांव में आंदोलन करने की घोषणा की थी। इस संगठन द्वारा सीबीआई के DC में दिसंबर 18 को आरोपियों के अगेंस्ट चार्जशीट दायर किये जाने का भी विरोध किया गया था, पर गांव में जाने से पहले ही पुलिस ने इस संगठन के पांच लोगों को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि “करणी सेना के लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है.”

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: hathras gangrape, KARNI SENA BHARAT, pulice

Courtesy: Aajtak news

kidnepping

फोटो: radio television 2000

धौलपुर: 18 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में लगभग छह लोगों के अगेंस्ट एफआईआर दर्ज की है। लड़की की माँ ने बताया कि, दिसंबर 12 को उनकी बेटी पड़ोस में रह रही तीन लड़कियों के साथ मार्किट गई थी, तभी से वो लापता है। खोजबीन करने पर उन्होंने देखा कि एक पड़ोसी के घर पर लॉक लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है।

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Kidnapping, pulice

Courtesy: Aajtak news

love jihad

फोटो: my nation

उत्तरप्रदेश- बिजनौर से सामने आया एक और लव जिहाद का मामला

उत्तर प्रदेश-  बिजनौर जिले के मामल धामपुर थाना क्षेत्र से लव जिहाद के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी साकिब उर्फ़ सोनू पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग दलित लड़की से अपना धर्म छिपाकर प्यार किया और लड़की से ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करना चाहता था। पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ आरोपी साकिब को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोनू के अगेंस्ट पोस्को और एससी-एसटी एक्ट के साथ अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है।… read-more

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 12:11 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Love Jihad, Uttar Pradesh, pulice

Courtesy: Aajtak news

boman irani

फोटो: the bengaluru live

बोमन ईरानी के भाई के घर नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की करोडो की चोरी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी के चचेरे भाई खुर्शीद ईरानी के घर करोड़ों की चोरी होने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी खुर्शीद के घर पर काम करने वाली नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की है। इन दोनों को चोरी के आरोप में बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नौकरानी का नाम एलिस है और वो 25 सालों से खुर्शीद के यहाँ काम कर रही है।

बुध, 16 दिसम्बर 2020 - 12:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: boman irani, pulice, khurshid irani

Courtesy: panjab kesri

rape

फोटो: THE TELEGRAPH ONLINE

झारखंड से सामने आया दो बहनो के साथ रेप का मामला

झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से दो नाबालिग बहनो के रेप का मामला सामने आया है। यह दोनों बहने साग तोड़ने के लिए खेत गयी थी, तभी गांव के दो युवकों अमीर हसन और मुमताज अंसारी ने इनका अपहरण कर लिया और इन्हें जंगल ले गए। इन दोनों युवकों ने इन्हें 6 घंटों तक कैद करके रखा और इनका बलात्कार करते रहे। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 11:06 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rape, jharkhnad, pulice

Courtesy: DAILYHUNT

Eddie Hassell-Hollywood-Texas-Shot

फोटोः DNA

गोली लगने के कारण हुई हॉलीवुड अभिनेता एड्डी हेसल की मौत

हॉलीवुड अभिनेता 30 वर्षीय एड्डी हेसल की गोली लगने से मौत हो गयी है। टेक्सस के ग्रैंड प्रेरी में अक्टूबर 31 की रात एक बजे उन्हें उनकी प्रेमिका के घर के बाहर पेट में गोली मार दी गई जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। हालाँकि, उनकी गर्लफ्रेंड हमलावर को पहचानने में नाकाम रही। इस केस पर पुलिस जांच लगातार जारी है। एडी ने हॉलीवुड में कई छोटे बड़े रोल किये थे जिनमे से सबसे ज़्यादा लोकप्रियता उन्हें 'द किड्स आर ऑलराइट' फिल्म से प्राप्त हुई थी। 

सोम, 02 नवंबर 2020 - 05:21 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: eddie hassell, Hollywood, pulice

Courtesy: AMARUJALA NEWS

हत्या

सांकेतिक चित्र

झारखण्ड में प्रेमियों ने साथ मिलकर की नाबालिग लड़की की हत्या

झारखंड पलामू जिले के विश्रामपुर क्षेत्र में अक्टूबर 26 को नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कथित तौर पर लड़की के दो प्रेमियों ने एक साथ मिल लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुँए में डाल दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य कारण लड़की द्वारा एक साथ दो युवकों से प्रेम किया जाना था।

मंगल, 27 अक्टूबर 2020 - 12:41 PM / by vikas prakash

Tags: murder, Jharkhand, pulice

Courtesy: NDTV Hindi