Puneet Rajkumar

फोटो: Twitter

रिलीज हुआ दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर जनवरी 27 को जारी कर दिया गया है। पुनीत राजकुमार का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पोस्टर में पुनीत एक फौजी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर देखने के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जेम्स का पोस्टर पुनीत की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puneeth Rajkumar, movie james, first look

Courtesy: News 18

Puneeth Rajkumar

फोटो: The Indian Express

राजकीय सम्मान के साथ हुआ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

मशहूर कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को अक्टूबर 31 को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेंगलुरू के कांतीरवा स्टूडियोज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। अक्टूबर 29 को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली थीं। 

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 02:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Puneeth Rajkumar, Death, Entertainment, National

Courtesy: Aaj Tak News

Punit Rajkumar

फोटो: Shortpedia

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में निधन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अक्टूबर 29 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 46 वर्षीय अभिनेता को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा। पुनीत के फैंस उन्हें प्यार से अप्पू कहकर बुलाते थे। पुनीत की गिनती कन्नड़ सिनेमा के सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में की जाती थी। 

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 04:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kannada star, Puneeth Rajkumar, passes away

Courtesy: Aajtak News