punjab election

फोटो: Business Today

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर वोटिंग खत्म, 1304 उम्मीदवारों को फैसले का इंतजार

पंजाब में 117 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच फरवरी 20 को मतदान शाम छह बजे खत्म हुआ। इस दौरान 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हुआ, जो मार्च 10 को खुलेगा। राज्य में 2,14,99,804 मतदाता थे जिनमें से 1,02,00,996 महिलाए थी। राज्य में सुव्यवस्थित मतदान कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 700 कंपनियां तैनात की गई थी। महिलाओं के लिए 196  गुलाबी और दिव्यांगजनों के लिए 70 मतदान केंद्रों का निर्माण हुआ था।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Elections 2022, Assembly Elections

Courtesy: TV9Hindi

Arvind Kejriwal

फोटो: News18

पंजाब चुनाव से पूर्व सीएम केजरीवाल का रोड शो, कहा हर गांव को देंगे पानी की सप्लाई

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 18 को जलालाबाद में रोड शो के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि 150 गावों में पानी की सप्लाई नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने बीते पांच वर्षों में राज्य में कोई कार्य नहीं किया है। पार्टी 70 वर्षों में पानी की सप्लाई नहीं दे सकी। हमारी सरकार हर गांव में पानी की सप्लाई देगी।

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Punjab Elections 2022

Courtesy: TV 9 Hindi

Elections

फोटो: The Print

पंजाब विधानसभा चुनाव में 25% उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मामले

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव मैदान में उम्मीदवारों में से 25% आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग है। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबंधित पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने विश्लेषण कर इसकी जानकारी दी है। विश्लेषण में सामने आया कि लगभग आधे से ज्यादा ने उम्मीदवारों ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इस बार चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। औसतन संपत्ति 3.49 करोड़ से बढ़कर 4.31 करोड़… read-more

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Elections, Punjab Elections, Punjab Elections 2022

Courtesy: ABP Live

Punjab Elections 2022

फोटो: The Indian Express

पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व सीएम की बहू को उतारा

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जनवरी 25 को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने अबतक 109 उम्मीदवारों की घोषणा की है, क्योंकि वह राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है। 23 उम्मीदवारों की नई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण बराड़ (मुक्तसर) भी शामिल हैं। पंजाब की एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद विक्रम बाजवा को इस बीच साहनेवाल… read-more

बुध, 26 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab Elections 2022, Congress, second list of candidates

Courtesy: Amar Ujala News

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

फोटो: Hindustan Times

पंजाब में "आप" का सीएम फेस होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

पंजाब में 117 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 18 को की है। इसका फैसला 21 लाख लोगों द्वारा की गई पब्लिक वोटिंग के जरिए किया गया है। इस वोटिंग में 93.3% ने भगवंत मान को चुना है। जनता ने सुझाव व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज के जरिए किया है।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, Punjab Elections 2022

Courtesy: AajTak News

Bhagwant Mann

फोटो: The New Indian Express

भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकती है "आप"

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनावों में सासंद भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते है। पार्टी ने मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने और चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि इस संंबध में कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। पार्टी इसकी घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिनों में इसकी घोषणा की संभावना है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Bhagwant Mann, AAP, Punjab Elections 2022, Punjab

Courtesy: NDTV

Captain Amarinder Singh and Gajendra Singh Shekhawat

फोटो: Financial Express

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिलाया भाजपा से हाथ, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। दिसंबर 17 को पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात के बाद ये ऐलान हुआ है। गठबंधन के बाद कैप्टन ने दावा किया कि चुनावों में 101 फीसदी उन्हें जीत मिलेगी। पंजाब में इससे पूर्व भाजपा का गठबंधन शिरोमणि अकाली दल के साथ था जो कृषि कानून के मुद्दे पर टूट गया।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Punjab Elections, Punjab Elections 2022

Courtesy: Zee News