फोटो: Hindustan Times
पंजाब सरकार ने जारी की नई पुलिस भर्ती, 2500 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
पंजाब सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 2500 से अधिक पदों पर नियुक्तियां निकाली है। ये नियुक्ति कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एसआई के पदों पर होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पुलिस विभाग में बिना रिश्वत और सिफारिश के आधार पर नई भर्ती करने जा रहे है। इस भर्ती के लिए अक्टूबर 14 से 16 तक परीक्षा का आयोजन होगा। भर्ती में सिर्फ मेरिट के आधार पर नियुक्तियां होंगी।
Tags: Bhagwant maan, Punjab Government, Punjab, recruitment
Courtesy: NDTV News
फोटो: Telegraph India
मान सरकार ने विश्वास मत किया साबित, 93वोट पक्ष में पड़े
पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने विश्वास मत साबित कर दिया है। सरकार के पक्ष में कुल 93 मत पड़े। पंजाब में कुल 113 विधानसभा सदस्य है। विधान सभा के स्पेशल सत्र में मान सरकार ने ये उपलब्धि हासिल की है। इस कार्यवाही से साथ ही ये सत्र भी अक्टूबर तीन को समाप्त हो गया है। हालांकि सदन में कांग्रेस में सरकार का विरोध भी किया। सत्र के दौरान मान ने ऑपरेशन लोटस पर भी निशाना साधा।
Tags: Punjab, Bhagwant maan, Punjab Government
Courtesy: ABP Live
फोटो: Telegraph India
पंजाब में सत्र की अनुमति देने से पहले गवर्नर ने सत्र के संबंध में मांगी जानकारी
पंजाब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सितंबर 27 को विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिया था। वहीं इस सत्र को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधायी कार्यों की जानकारी मांगी है। राज्यपाल के इस कदम पर भगवंत मान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यपाल ऐसी जानकारी कभी नहीं मांगते है। उन्होंने कहाकि विधायी कार्य बीएसी और स्पीकर तय करते है।
Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann, Governor
Courtesy: AajTak News
फोटो: ABP News
सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए पिता ने दिया सरकार को 7दिन का अल्टीमेटम
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता पिता ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला किया है। गाय के पिता बलकौर सिंह ने सरकार को सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनके बेटे की हत्या से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सवाल किया कि अबतक ये साफ नहीं किाय गया कि हत्यारों के पास विदेशी हथियार कहां से आए थे।
Tags: Siddhu moosewala, sidhu musewala, Punjab, Punjab Government
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Prabhasakshi
पंजाब सरकार लाई एक विधायक एक पेंशन स्कीम, राघव चड्ढा ने की तारीफ
पंजाब सरकार अब राज्य के विधायकों को एक विधायक एक पेंशन स्कीम के तहत पेंशन का भुगतान करेगी। अगस्त 13 को पंजाब सरकार के इस विधेयक को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी देकर कानून बनाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले की सराहना आप पार्टी के पंजाब प्रभारी और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य सरकार के करोड़ों रुपये का… read-more
Tags: Raghav Chaddha, bhagwant mann government, Punjab Government, AAP
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Divya Himachal
कांग्रेस और अकाली दल सपनों में जी रहा : भगवंत मान
कांग्रेस और अकाली दल पर हमलावर होते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दोनों ही पार्टियां विधानसभा चुनावों में मिली हार को पचा नहीं पाए है। दोनों पार्टियां सपनों में जी रही है। उन्हें लग रहा है कि वो सत्ता में है। अकाली दल प्रमुख की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया है। लोगों ने याद दिलाया है कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है।
Tags: Bhagwant Mann, Punjab Chief Minister, Punjab CM, Punjab Government
Courtesy: news 18
फोटो: TV9 Hindi
पंजाब में हो रही उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही उपमुख्यमंत्री पद बना सकती है, जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के किसी बड़े पदाधिकारी को मिल सकती है। पंजाब के हाल की स्थिति को देखते हुए ये फैसला हो सकता है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री संवैधानिक पद नहीं है मगर इसे मंत्रिमंडल के मंत्री के बराबर का दर्ज दिया जाता है। अबतक उपमुख्यमंत्री के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है।
Tags: Punjab, Punjab Government, AAP, Aam admi party
Courtesy: Zee News
फोटो: ThePrint
भगवंत मान सरकार मंत्रिमंडल का करेगी विस्तार, इन मंत्रियों को मिल सकता है पद
पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का पहला विस्तार जुलाई चार को किया जाएगा। शाम 5 बजे ये विस्तार होगा जिसमें कुल पांच नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इन नए मंत्रियों के साथ कुल 15 मंत्री भगवंत मान कैबिनेट में हो जाएंगे। नए मंत्रिमंडल में डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, अनमोल गगन मान को शामिल किया जा सकता है।
Tags: Bhagwant Mann, Bhagwant maan, Cm bhagwant mann, Punjab Government
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Indian express
वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया नोटिस
पंजाब हाईकोर्ट ने भगवंत मान सरकार को नोटिस भेजकर सवाल किया है कि आखिर किस वजह से सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया और इन 424 लोगों की सूची सार्वजनिक कैसे हुई। साथ ही कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि नोटिस के जवाब वाली रिपोर्ट अगली सुनवाई में सीलबंद करके सौंपनी होगी। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की सुरक्षा हटने के बाद ही हत्या कर दी गई है।
Tags: vip security, punjab Highcourt, Punjab Government
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Hindustan times
पंजाब: 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा ली वापस, कई बड़े नाम शामिल
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने रिव्यू मीटिंग के बाद एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। सरकार की माने तो पहले विचार किया गया था कि क्या ये वीआईपी लोगों को सुरक्षा की जरूरत है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई है उनमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, सिंगर सिद्धू मूसेवाला, शिअद के वरिष्ठ नेता चरण जीत सिंह ढिल्लों व और कई दिग्गज नाम शामिल है।
Tags: Bhagwant maan, Punjab Government, security personnel
Courtesy: News18hindi