Dhami

फोटो: ANI News

हरेला पर्व खुशियों, प्रकृति संरक्षण का प्रतीक: उत्तराखंड सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून में अपने आवास पर पौधारोपण किया। इस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी गीता पुष्कर धामी भी मौजूद थीं। सीएम धामी ने कहा, शहर के नगर निकाय द्वारा देहरादून को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की पहल की गई है। सीएम धामी ने कहा, “यह प्रकृति संरक्षण का, मौसमी बदलाव का त्योहार है। हमारा संकल्प है कि इस वर्ष महोत्सव में जिस प्रकार की संस्था वृक्षारोपण करेगी। 

सोम, 17 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, started, harela festival, planting, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: Latestly News

Pushkar Singh Dhami

फ़ोटो: Hindustan times

उत्तराखंड: बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को एक महीने के अंदर शिक्षा विभाग से लेनी होगी मान्यता

उत्तरप्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी काम कर रही है। सरकार के नए आदेशानुसार राज्य में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को एक महीने के अंदर शिक्षा विभाग से मान्यता लेनी होगी। गौरतलब है कि विधानसभा में समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश देते हुए मदरसों को अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि सरकार वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों पर भी कार्यवाही कर रही है।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 06:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madarsa, Uttarakhand, Legal, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: Live hindustan

Cm with Ankita bhandari parents

फ़ोटो: Sanjeevani today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार को सौंपा चेक

ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी मर्डर केस में पीड़िता के परिवार से मिलकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए का चेक सौंपा है। मुख्यमंत्री सितंबर 30 की शाम संवेदना जताने अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट पंचायत के धूरो पहुंचे, जहां उन्हें देखते हुए पीड़िता के पिता फफक पड़े। बता दें कि इस मर्डर केस में निष्कासित भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा आरोपी है। सरकार ने केस को फास्ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला लिया है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 03:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ankita Bhandari, Pushkar Singh Dhami, cheques, BJP Leader

Courtesy: Amar ujala

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Patrika

उत्तराखंड में नौकरी के मामले में सीएम धामी किया जांच का आग्रह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में नेताओंर और मंत्रियों के रिश्तेदारों को नौकरी दिए जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करने और जांच करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने सितंबर एक को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। उन्होंने सभी नियुक्तियों की जांच कराए जाने का आग्रह किया है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में भाई-भतीजावाद की तर्ज पर नौकरी दिए जाने के आरोप लगे है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, uttarakhand assembly, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: NDTV News

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Amar Ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 07:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, Pushkar Singh Dhami, Nitin Gadkari, meeting

Courtesy: Amar ujala

Akshaya Patra Foundation

फोटो: Dainik Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई का उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 15 को 120 सरकारी स्कूलों के 15,500 विद्यार्थियों के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का उद्घाटन किया। शुक्रवार को राज्य की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई अक्षय पात्र को विधिवत शुरू कर दिया गया है। इस रसोई में बना भोजन 15,500 छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील के रूप में परोसा जाएगा। इस रसोई का निर्माण दो एकड़ भूमि में किया गया है और इसे बनाने में 10… read-more

शनि, 16 जुलाई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami, akshaya patra foundation, kitchen, inaugurated

Courtesy: Latestly News

Uttarakhand CM

फ़ोटो: Hindustan Times

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों को राज्य में नौकरियों के लिए मिलेगा विशेष अवसर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत चार साल सेवा करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में प्राथमिकता देने की बात प्रेसवार्ता में कही है। उन्होंने कहा अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद राज्य में नौकरियों में उन्हें विशेष अवसर मिलेगा। पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली भी तैयार होगी। 

गुरु, 16 जून 2022 - 04:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Uttrakhand, CM, Pushkar Singh Dhami, Employment

Courtesy: Amar ujala

Amit shah

फ़ोटो: The Indian Express

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ ने मुकदमा किया दर्ज, छानबीन शुरू

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बुध, 15 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Home Minister, stf, Uttrakhand, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: Amar ujala

pushkar singh dhami

फोटो: IndiaTV News

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जीता चंपावत विधानसभा उपचुनाव

उत्तराखंड में चम्पावत में हुए विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार वोटों से मात दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक धामी को 13 राउंड तक कुल 57,268 वोट मिले। बता दें कि चुनावों में धामी के विरोध में खड़े हुए सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। बता दें कि उपचुनाव के लिए मई 31 को वोट डाले गए थे।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Uttarakhand Government, Pushkar Singh Dhami, Elections

Courtesy: Zee News

Pushkar Singh Dhami

फोटो: ABP News

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए बनेगी एक्सपर्ट कमेटी: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्च 24 को कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी मिली है। इसे लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज समेत एक कमेटी का निर्माण होगा जो ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को देगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Uttarakhand Government, CM Pushkar Singh Dhami, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: AajTak News