Pushkar Singh Dhami

फोटो: The Quint

पद संभालने के बाद लागू करेंगे समान नागरिक संहिता: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पूर्व मार्च 23 को पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि पद संभालते ही समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे। इस कानून को तैयार करने के लिए समिति का गठन होगा जिसमें कानून एक्सपर्ट, वरिष्ठ नागरिकों और बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाएगा।  धामी ने कहा कि वो पारदर्शी सरकार चलाएंगे और चुनाव से पहले किए गए हर वादे को पूरा करेंगे।

बुध, 23 मार्च 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand, Uttarakhand Government, uniform civil code

Courtesy: AajTak News

Pushkar Singh Dhami Uttarakhand CM

फोटो: India TV News

पुष्कर सिंह धामी बने रहेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मार्च 23 को शपथ ग्रहण

भाजपा ने मार्च 21 को घोषणा करते हुए बताया, उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रल्हाद जोशी और पार्टी सांसद मीनाक्षी लेकी की उपस्थिति में देहरादून में विधायक दल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। राजनाथ सिंह ने कहा, "पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि उनके… read-more

मंगल, 22 मार्च 2022 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM, Rajnath Singh

Courtesy: India TV

Pushkar Sindh Dhami

फोटो: Hindustan Times

उत्तराखंड के लिए यूनिफार्म सिविल कोड जरूरी : पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए फरवरि 14 को मतदान हो रहा है। खटीमा विधानसभा में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बयान दिया। धामी ने कहा कि राज्य में सरकार बनते ही कमेटी का गठन होगा जिसके आधार पर यूनिफॉर्म सिविल कोड़ लागू करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में 60 के पार का नारा भी दिया है। उन्होंने कहा हमारी योजनाओ से लोगों को सुरक्षा मिली है।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, uttarakhand election 2022, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: News 18 Hindi

Uniform Civil Code In Uttarakhand

फोटो: Times Now News

बीजेपी सत्ता में रही तो उत्तराखंड में लागू होगी समान नागरिक संहिता: पुष्कर सिंह धामी का चुनावी वादा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरवरी 12 को कहा, अगर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में बनी रहती है तो भाजपा सरकार जल्द ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। धामी ने कहा, भाजपा सरकार शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक पैनल बनाएगी। यह सहिंता समान नागरिक संहिता सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के… read-more

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pushkar Singh Dhami, uniform civil code, Uttarakhand

Courtesy: Janta Se Rishta

pushkar singh dhami and rawat

फोटो: Twitter

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई

स्वर्गीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई विजय रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है, जिसके बादकयास लगाए जा रहे हैं कि विजय रावत भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ सकते है। मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी। वहीं मुलाकात के बाद विजय रावत ने मीडिया से कहा कि वो भाजपा में शामिल होकर जनता की सेवा करना चाहते है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी की अनुमति से वो चुनाव भी लड़ेंगे।

बुध, 19 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: CDS general Bipin rawat, General Bipin Rawat, Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: Prabhat Khabar

Rishabh Pant

फोटो: News 18

ऋषभ पंत को बनाया गया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने राज्य में युवाओं के प्रति खेलकूद और जन-स्वास्थ्य में बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस… read-more

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 12:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rishabh Pant, Uttrakhand, Pushkar Singh Dhami, Cricketer

Courtesy: Aaj Tak

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Uktez

उत्तराखंड सरकार ने लिया चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का ऐलान किया है। इस बोर्ड के गठन के बाद से ही उत्तराखंड सरकार को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इस बोर्ड को वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल के दौरान गठित किया गया था। हालांकि उत्तराखंड सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 02:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttarakhand, Devasthanam board, Pushkar Singh Dhami, National

Courtesy: Amar ujala News

Kedarnath

फोटो: The Print

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले उठा देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा, पुरहितों ने दौरे का किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर पांच को केदारनाथ धाम के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वहां के पुरोहितों ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध शुरू कर दिया है। पुरोहितों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित देवस्थानम बोर्ड को लेकर पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया। देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद चार धाम समेत 51 मंदिरों का नियंत्रण सरकार के पास चल गया है, जिससे पुरोहित नाराज हैं। हालांकि इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोहितों से मुलाकात की है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kedarnath, PM Modi, Pushkar Singh Dhami, politics

Courtesy: Aaj Tak News

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Sme Street

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को मुफ्त टैबलेट प्रदान करेगी उत्तराखंड सरकार

ऑनलाइन शिक्षा के महत्त्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों को मुफ्त टैबलेट वितरित करने का फैसला किया है।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त 15 को 10 और 12 के छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट की घोषणा करते हुए कहा, "बच्चे हमारा भविष्य हैं। हमने उन बच्चों की देखभाल के लिए वात्सल्य योजना शुरू की है, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोविड महामारी से खो दिया है।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami, Free Tablets

Courtesy: Money Control

Earthquake

फोटो: jagran

भूकंप अलर्ट के लिए ऐप बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से भूकंप की पूर्व चेतावनी मिल सकेगी, साथ ही ये ऐप भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन प्राप्त करने में भी सक्षम है। लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐप की जानकारी के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार की बात कही है। आपको बता दें कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य हैं।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Uttrakhand CM, Mobile Applications, Earthquake, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: GKM News