फ़ोटो: bbc
राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा फैसला, यूक्रेन के 4 राज्यों का रूस में किया विलय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यूक्रेन में कब्जाए 4 राज्यों का रूस में विलय कर दिया है। इन राज्यों में डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन शामिल है। पुतिन ने इन राज्यों में रूसी प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है। जानकारी है कि क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके पुतिन ने इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया है। बता दें कि बीते एक वर्ष से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है।
Tags: Russia, Ukraine, Putin, adjoint
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: CNN
चीन का रूस के तेल खरीद से अमेरिका नाराज, कहा- भुगतने होंगे परिणाम
तेल एवं गैस खरीदारी के जरिए रूस को चीन की ओर से मिल रहा समर्थन अमेरिका की नाराजगी और अमेरिकी कार्रवाई के खतरा को बढ़ा रहा है, चीन यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण लगाए गए प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की, तो चीन को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
Tags: Joe BIden, Russia, Putin, China, Xi Jinping
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: CNN
रूस की सेना ने यूक्रेनी शहर लाइमन पर किया कब्जा, रूसी सेना का शहर पर कब्जा करना शुरू से था लक्ष्य
यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी समर्थित सैनिक ने देश के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के लाइमन शहर पर नियंत्रण पा लिया है। लाइमन रणनीतिक रूप से यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यह एक प्रमुख रेलवे हब है। रूस की सेना का शुरू से इस पर कब्जा करना एकमात्र लक्ष्य रहा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से और हथियार मुहैया कराने की अपील की है।
Tags: Ukraine, Russia, Lyman, Putin
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: NDTV
पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा- हमें अलग थलग करने में सिर्फ आपका ही होगा नुकसान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्को को अलग-थलग करना असंभव है। युद्ध के चलते वैश्विक खाद्य और ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, पुतिन हिलने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। पुतिन यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के सदस्यों से वीडियो के माध्यम से बात कर रहे थे, जिसमें कई पूर्व-सोवियत राष्ट्र शामिल… read-more
Tags: Putin, World, Western World, Economy
Courtesy: Navbharat Times