quad meeting 2022

फोटो: Jagran Josh

चीन कराता है 95% अवैध फिशिंग, QUAD बैठक ने लिया लगाम कसने का फैसला

जापान में QUAD सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और भारत को हिस्सा लेना है। इस बैठक में मैरिटाइम सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इस प्रोगाम के जरिए चीन द्वारा इंडो पैसिफिक रीजन में की जा रही अवैध फिशिंग पर रोक लगाई जाएगी। चीन लंबे समय से घुसपैठ कर लगभग 95% फिशिंग को अंजाम दे रहा है। बता दें कि अवैध फिशिंग के कारण हर वर्ष 20 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Quad Meeting, QUAD, Japan, India, China

Courtesy: News 18 Hindi

QUad Summit

फोटो: Aaj Tak

रूस- यूक्रेन को बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत: क्वाड की बैठक में PM मोदी

QUAD समूह के देशों की मार्च 3 को डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति और मानवता पर उसके प्रभावों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को वार्ता और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य पर केंद्रित रहना चाहिए। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 02:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Quad Meeting, PM Narendra Modi, Addressed, Russia-Ukrain conflict

Courtesy: ABP News

QUAD

फोटो: Actp news hindi

इंडिया ही क्वॉड को आगे बढ़ाने वाला इंजन : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने भारत को क्वॉड की शक्ति और विकास का एक इंजन बताया है। मेलबर्न में क्वाड समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन ज्यां पियरे ने कहा कि, हम मानते हैं कि भारत दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में लीडर की भूमिका में हैं। भारत दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय है। वह क्वॉड को आगे बढ़ाने वाली ताकत और रीजनल डेवलपमेंट के लिए एक इंजन है।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: White House, India, QUAD, Quad Meeting

Courtesy: India TV

PM Narendra Modi

फोटो: DNA India

आज से शुरू होगा प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 22 को अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के साथ क्वाड देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा सितंबर 26 को खत्म होगा।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 10:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, United Nations General Assembly, Joe BIden, Quad Meeting, World

Courtesy: India TV News

Pm modi

फोटो: Hindustan Times

सितंबर 24 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 24 को व्हाइट हाउस में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात करने के साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद क्वाड समिट होगी, जिसकी मेज़बानी पहली बार राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। इस समिट में अफगानिस्तान, इंडो-पैसिफिक, कोविड-19 महामारी और जलवाायु संकट जैसे मुद्दों पर बात होगी। क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 08:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: PM Modi, Jo Biden, Quad Meeting, Kamla harris

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pm Narendra Modi

फ़ोटो: India.com

अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका का यह पहला दौरा होगा। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी सितंबर 24 को वाशिंगटन के क्वाड समूह के नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसके सितंबर 25 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को भी संबोधित करेंगे। क्वाड देशों की होने वाली बैठक में अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा संभव है। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 11:00 AM / by अदनान फैसल

Tags: PM Narendra Modi, America, Quad Meeting, World news

Courtesy: Aaj tak news

Antony Blinken

फोटो: Guarding India

अगले हफ्ते भारत दौरा कर सकते हैं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अगले सप्ताह भारत दौरे पर आ सकते हैं। उनका अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में यह पहला भारत दौरा होगा। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वाशिंगटन में इस साल के अंत में होने वाली क्वाड समूह की बैठक के लिए नेताओं की भौतिक मौजूदगी और शिखर सम्मेलन का आधार तैयार करना होगा। क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान, और अमेरिका शामिल हैं। हालांकि अब तक उनके इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

बुध, 21 जुलाई 2021 - 09:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: India, America, Quad Meeting, Antony Blinken

Courtesy: India TV News

Zhao lijian

फ़ोटो: Substates

क्वाड सम्मेलन के आयोजन के बाद चीन का बयान: किसी देश को निशाना नहीं बनाया जाए

विश्व के चार बड़े देशों के बीच आयोजित क्वाड सम्मेलन के बाद चीन ने परेशानी से भरा बयान दिया है। तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाने की बात कहते हुए चीन ने कहा कि सभी देशों के बीच आपसी समझ, सहयोग और आदान-प्रदान होना चाहिए। वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा- "हमें उम्मीद है कि संबंधित देश क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और भाईचारे को कायम रखने के लिए खुलेपन के सिद्धांतों पर अमल करेंगे।" इस सम्मेलन में भारत, जापान, अमेरिका व… read-more

शनि, 13 मार्च 2021 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Quad Meeting, China, Chinese Foreign Ministry

Courtesy: Amarujala News

Quad meeting

फोटो: The Diplomat

हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन पर नकेल कसने को होगी क्वॉड देशों की बैठक

जापान टाइम्स की खबर के मुताबिक हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के लगातार बढ़ते क़दमों को रोकने के लिए जल्द ही क्वॉड (क्वाड्रीलैटरल सिक्टोरिटी डायलॉग) देशों की बैठक होने वाली है। क्वॉड के सदस्य देशों में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका शामिल हैं। इस वर्चुअल बैठक में क्वॉड सदस्य देश हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की लगातार बढ़ती आक्रामकता और समुद्री खतरे पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंद प्रशांत क्षेत्र को खुला और मुक्त बनाने के लिए सहयोग पर चर्चा कर… read-more

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 04:30 PM / by Shruti

Tags: QUAD, Pacific Ocean, Quad Meeting

Courtesy: Hindustan Samachar

Naval Exercise

फोटो: DNA India

एक साथ सैन्य अभ्यास करेंगे QUAD के सभी सदस्य

नवंबर महीने में वार्षिक मालाबार नेवल एक्सरसाइज में, भारतीय सरकार ने ऑस्ट्रेलिया को भी शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। इस एक्सरसाइज में भारत के साथ जापान और अमेरिका भी शामिल हैं। मोदी सरकार ने यह कदम QUAD को मजबूत करने के लिए उठाया है। इतिहास में पहली बार यह चारों देश (QUAD सदस्य) साथ में सैन्य अभ्यास करेंगे। साल 2020 के अंत में बंगाल की खाड़ी में यह चारों देश साथ अभ्यास करने वाले हैं। 

सोम, 19 अक्टूबर 2020 - 06:52 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: India, Quad Meeting, QUAD, Australia

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR