फोटो: Bloomberg.com
पड़पोते प्रिंस जॉर्ज और पड़पोती प्रिंसेस शैरलट ने लिया महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा में हिस्सा
महारानी एलिजाबेथ को अंतिम विदाई देने के लिए पड़पोते जॉर्ज और उनकी पड़पोती शैरलट भी पहुंचे। दोनों ने महारानी की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। शाही परिवार के सदस्यों के साथ सितंबर 19 को वेस्टमिंस्टर एबी में दोनों पड़दादी के ताबूत के पीछे चलते दिखे। इस दौरान कैथरीन, प्रिंसेस ऑफ वेल्स भी उपस्थि रहे। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। बता दें कि राजकीय सम्मान के साथ महारानी का अंतिम संस्कार किया गया है।
Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth II, Britain, Princess Charolett, Prince George
Courtesy: NDTV News
फोटो: Lokswar News
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सितंबर 19 को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली ब्रिटिश सम्राट महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुँच चुकी हैं। मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी, और वह वेस्टमिंस्टर एब्बे में अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वह 17 सितंबर से 19 सितंबर तक लंदन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर, राष्ट्रपति का… read-more
Tags: Queen Elizabeth, Death, Droupadi Murmu, london, Funeral
Courtesy: Jagran News
फोटो: GQ India
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी। बता दें कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सितंबर 17 से 19 तक आयोजित होगा। इसमें भारत सरकार की ओर से राष्ट्रपति ही श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बता दें कि महारानी का निधन सितंबर आठ को हो गया था। उनके निधन के बाद विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने सितंबर 12 को ब्रिटिश उच्चायोग में उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth funeral, Droupadi Murmu
Courtesy: NDTV News
फोटो: India TV News
सितंबर 19 तक होगा महारानी एलिजाबेथ का द्वितीय का अंतिम संस्कार: बकिंघम पैलेस
बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार, सितंबर 19 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। अंतिम संस्कार से पहले जनता को रानी के लिए अंतिम सम्मान देने का अवसर मिलेगा। 1952 में सिंहासन पर बैठने वाली एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटिश हाइलैंड्स में ग्रीष्मकालीन रिट्रीट में निधन हो… read-more
Tags: Queen Elizabeth, Funeral, held, september 19, Buckingham Palace
Courtesy: India.Com
फोटो: India.com
महारानी एलिजाबेथ-2 के निधन पर आज देश में मनाया जायेगा राष्ट्रीय शोक
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने आज देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें कि सितंबर 8 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था। एलिज़ाबेथ की उम्र 96 साल थी और वह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। एलिज़ाबेथ सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की महारानी रहीं।
Tags: national mourning, India, Death, Queen Elizabeth, National Flag
Courtesy: Latestly News
फोटो: CNBC
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को सितंबर 19 को दी जाएगी अंतिम विदाई
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। लंदन के बकिंघम पैलेस और बर्कशायर में विंडसर कैसल के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ दिखी है। बता दें कि महारानी का अंतिम संस्कार सितंबर 19 को किया जाना है। ये जानकारी शाही परिवार की ओर से दी गई है। तबतक पूरे ब्रिटेन में राजकीय शोक घोषित किया गया है। संभावना है कि ब्रिटेन में शाही शोक एक महीने तक जारी रहे।
Tags: Queen Elizabeth, Britain Queen Elizabeth II death, Queen Elizabeth II death
Courtesy: ABP News
फोटो: India TV News
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर भारतीय नेताओं ने व्यक्त किया शोक
ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार (8 सितंबर) को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू ने महारानी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि "दुनिया ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है"। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके "… read-more
Tags: Queen Elizabeth, Death, condolences, PM Modi, Draupdi Murmu
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: The Times of India
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ हुई कोविड संक्रमण का शिकार
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोविड 19 संक्रमित पाई गई है। महारानी कुछ दिनों तक विंडसर कैसल में ही कोविड 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सामान्य काम करेंगी। बकिंघम पैलेस ने फरवरी 20 को ये जानकारी दी है। महारानी एलिजाबेथ को हल्के लक्षण है। हाल ही में प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला भी कोविड 19 संक्रमण का शिकार हुए है। प्रिंस चार्ल्स ने संक्रमित होने से दो दिन पूर्व महारानी से भी मुलाकात की थी।
Tags: Covid-19, Queen Elizabeth, Buckingham Palace
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Nokia News
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर है 30 वर्षीय ये लड़की
ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ से भी अधिक अमीर इंडिया रोज जेम्स नाम की युवती है। इंडिया की 30वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसे सोहो की राजकुमारी भी कहा जाता है। इंडिया की संपत्ति लगभग 33 अरब रुपये से भी अधिक है। हाल ही में उन्होंने हैरी पॉटर थीम पार्टी में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने कस्टम मेड बॉलगाउन पहना था, जिसमें कई एलईडी लाइट लगी थी।
Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth II, Britain, India Rose James
Courtesy: AajTak News
फोटो: BBC
बारबाडोस को मिली आजादी, खत्म हुआ ब्रिटेन का शासन
कैरेबियाई द्वीपों के प्रमुख देश बारबाडोस को अब क्वीन एलिजाबेथ II के शासन से मुक्ति मिली है। इसी के साथ बारबाडोस में औपनिवेशिक काल का अंत हो गया है। ये देश गणतंत्र बन चुका है। आगामी दिसंबर छह को देश की पहली राष्ट्रपति के पद पर सैंड्रा मेनसन शपथ लेंगी। उन्हें वर्तमान में देश का गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया है। बारबाडोस ब्रिटेन से अलग होने वाला 55वां देश है।
Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth II, Britain
Courtesy: Aajtak