Queen Elizabeth Death

फोटो: News 18

ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ को दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देने के लिए सितंबर 19 को अंतिम श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। अंतिम विदाई के साथ ब्रिटेन में 11 दिन का शोक भी समाप्त हो गया है। एलिजाबेथ द्वितीय को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी श्रद्धांजलि दी है। वहीं अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जापान के सम्राट नारुहितो से लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत कई नेता और लोग शामिल हुए। 

सोम, 19 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth II, Joe BIden, President Draupadi Murmu, Queen Elizabeth II death

Courtesy: NDTV News

Charles king

फोटो: The New York Times

महारानी के निधन के बाद चार्ल्स को बनाया गया ब्रिटेन का राजा

ब्रिटेन को नया राजा मिल गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स तृतीय को नया महाराज घोषित किया गया है। सितंबर 10 को नए महाराज का राज्याभिषेक किया गया है। ताजपोशी के मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि मेरी मां ने जीवनभर निस्वार्थ प्रेम और सेवा का उदाहरण दिया है। अपनी मां के निधन पर राजा चार्ल्स ने कहा कि उनका निध अपूर्णीय क्षति है जिसके लिए दुनिया को सहानुभूति है। 

शनि, 10 सितंबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Britain, Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Prince Charles

Courtesy: Zee News

Queen Elizabeth II

फोटो: CNBC

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को सितंबर 19 को दी जाएगी अंतिम विदाई

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। लंदन के बकिंघम पैलेस और बर्कशायर में विंडसर कैसल के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ दिखी है। बता दें कि महारानी का अंतिम संस्कार सितंबर 19 को किया जाना है। ये जानकारी शाही परिवार की ओर से दी गई है। तबतक पूरे ब्रिटेन में राजकीय शोक घोषित किया गया है। संभावना है कि ब्रिटेन में शाही शोक एक महीने तक जारी रहे।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth, Britain Queen Elizabeth II death, Queen Elizabeth II death

Courtesy: ABP News

elizabeth

फोटो: Samay Live

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर भारत में राजकीय शोक की घोषणा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। सितंबर 11 को देश में राजकीय शोक मनाया जाएगा। इसकी घोषणा गृह मंत्रालय ने की है। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा की गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में ये फैसला किया गया है। इस दिन सभी सरकारी इमारतों पर झंडा आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Britain Queen Elizabeth II death

Courtesy: Zee News

King Charles

फोटो: New York Post

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद बोले राजा चार्ल्स, कहा सबसे दुखद क्षण

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन सितंबर आठ को हो गया है। मां के निधन के बाद 73 वर्षीय राजा चार्ल्स ने कहा कि, मेरी मां, महारानी की मृत्यु, मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के लिए दुख का क्षण है। उनके जाने का दुख देश भर में होगा। राष्ट्रमंडल और दुनिया के अनगिनत लोग भी इस शोक को महसूस करेंगे। बता दें कि महारानी ने 70 वर्षों तक राज किया है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 03:36 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth II, Queen Elizabeth II death, Britain Queen Elizabeth II death, King Charles

Courtesy: NDTV News