फोटो: Onmanorana
रोजर फेडरर के विदाई मैच में नडाल भी हुए इमोशनल
विश्व के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टेनिस को सितंबर 23 को खेले गए अंतिम मुकाबले के बाद अलविदा कह दिया है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में रोजर फेडरर राफेल नडाल के साथ टीम में खेलते हुए दिखे। हालांकि जोड़ी मैच नहीं जीत सकी मगर मैच के बाद फेडरर के साथ नडाल भी आंसू बहाते हुए दिखे। बता दें कि रोजर फेडरर तीसरे सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जितने वाले खिलाड़ी है।
Tags: Roger Federer, TENNIS, Tennis PLayer, Rafael Nadal
Courtesy: ABP Live
फोटो: India Today
राफेल नडाल ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में जनवरी 30 को रूसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराकर इतिहास रच दिया है। नडाल दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने 21 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किये हों। उन्होंने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। बता दें कि नडाल का यह सिर्फ दूसरा ही ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है।
Tags: Rafael Nadal, austrailian open, Grand Slam Singles, Roger Federer
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Eurosport
कोरोना संक्रमित हुए राफेल नडाल, ऑस्ट्रेलियन ओपन से हो सकते हैं बाहर
टेनिस स्टार राफेल नडाल को कोरोना संक्रमित पाया गया है। राफेल नडाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा फिलहाल खराब समय से गुजर रहा हूं लेकिन उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। राफेल जनवरी 13 से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से भी बाहर हो सकते हैं।
Tags: Rafael Nadal, TENNIS, Coronavirus, Australian Open
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Al Jazeera
इंजरी के चलते यूएस ओपन नही खेल पायेंगे राफेल नडाल
पिछले एक साल से अपनी पैर की इंजरी से जूझ रहे 20 बार के ग्रांड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल इसबार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। नडाल ने इस वर्ष होने वाली कई बड़ी प्रतियोगिताओं में शामिल न होने का निर्णय लिया है। हाल ही में उन्हें टोक्यो ओलंपिक, सिनसिनाटी मास्टर्स और कनाडा ओपन से बाहर होना पड़ा था। इस बार रोजर फ़ेडरर, डोमिनिक थियम भी इंजरी के चलते यूएस ओपन में भाग नहीं ले पायेंगे।
Tags: Rafael Nadal, US Open, Tennnis, Grandslam
Courtesy: India.Com
फोटो: GQ
विंबलडन और ओलंपिक से हटे स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने शरीर को देखते हुए विंबलडन और ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। राफेल नडाल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल ने इससे पहले फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विंबलडन का आयोजन जून 28 से जुलाई 13 तक होगा, जबकि… read-more
Tags: Rafael Nadal, Wimbledon 2021, Olympics 2021, sports, TENNIS
Courtesy: India TV
फ़ोटो: Yahoo News
राफेल नडाल ने लिया विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक के हटने का फैसला
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक से हट गए हैं। राफेल के मुताबिक अभी फ्रेंच ओपन समाप्त हुआ और विंबलडन 14 दिन बाद होना है, जिस कारण उनका शरीर रिकवर नहीं कर पायेगा। राफेल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच ने हरा दिया था। बता दें, जून 28 से विंबलडन शुरू होगा और जुलाई 23 से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी।
Tags: Rafael Nadal, Wimbledon, Tokyo Olympics, Tennis PLayer
Courtesy: Amarujala
फोटो: ABC NEWS
14वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल
राफेल नडाल फ़्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। फ्रेंच ओपन चैम्पियन नडाल ने 10वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी है। उनको अगला मुकाबला नोवाक जोकोविच के साथ खेलना है। जोकोविच ने माटेओ बेरेतिनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। फ्रेंच ओपन का दूसरा सेमीफाइनल स्टेफानोस सिटसिपास और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जाएगा।
Tags: French Open 2021, Rafael Nadal, Novak Djokovic, semifinal
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Tennis World USA
जोकोविच को हराकर नडाल बनें 10वीं बार इटैलियन ओपन चैम्पियन
स्पेन के राफेल नडाल ने इटैलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच को हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार इटैलियन ओपन जीत लिया है। नडाल ने यह मुकाबला 7-5, 1-6, 6-3 से अपने नाम कर लिया। अब दोनों की निगाहें मई 24 से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन पर होंगी। टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब राफेल नडाल और रोज़र फेडरर (20-20) के नाम है। इसके बाद जोकोविच के नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
Tags: TENNIS, Rafael Nadal, Novak Djokovic, Roger Federer, Grand Slam Singles
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Los Angeles Times
Italian Open 2020: राफेल नडाल को मिली क्वार्टर फाइनल में हार
विश्व के पूर्व नंबर वन टेनिस प्लेयर राफेल नडाल पूरे सात महीने बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल पा रहे हैं। सितम्बर 19 को इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में राफेल ने खिलाड़ी डिएगो श्वार्ट्जमैन के खिलाफ मैच खेला जिसमें उन्हें 6-2, 7-5 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। नडाल ने कहा कि, ''उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दो महीने टेनिस रैकेट को हाथ नहीं लगाया।"
Tags: Rafael Nadal, Tennis Tournament, Italian Open 2020, Diego Schwartzman
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फोटो: Essentially Sports
खिलाड़ी नोवाक और पोस्पिसिल के प्रस्ताव पर फेडरर-नडाल ने उठाये सवाल
नोवाक जोकोविच और वासेक पोस्पिसिल ने पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नए समूह के गठन के लिए प्रस्ताव रखा है। रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एटीपी खिलाड़ी परिषद के सदस्यों के साथ-साथ खेल का संचालन करने वाली अन्य इकाईयों ने भी उनके इस प्रस्ताव के विरोध में आवाज उठाई है। उन्होंने अगस्त 29 को एक बयान में कहा की, ''यह अधिक से अधिक सहयोग का समय है, विभाजन का नहीं।''
Tags: Roger Federer, Rafael Nadal, Novak Djokovic
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAAR