उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण 14 और 15 अगस्त को अस्थायी रूप से रोकी गई चार धाम यात्रा
मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग टूट गए। आधिकारिक बयान के मुताबिक, "राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चार धाम यात्रा पर 14 और 15 अगस्त के लिए रोक लगाई जा रही… read-more
Tags: Chardham Yatra, stopped temporarily, due to landslides, rain alert
Courtesy: ABP Live
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई रिमझिम बरसात, पारा गिरा
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सुबह बारिश और हवा के झोंकों से तापमान में गिरावट आई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सर्दी के मौसम की शुरुआत का संकेत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में 6 अक्टूबर से भारी बारिश… read-more
Tags: weather update, rain alert, Temperature, Delhi
Courtesy: India TV
केरल, तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 9 राज्यों में अगले 5 दिनों तक मध्यम से तीव्र बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं अक्टूबर 29 तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है एवं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
Tags: weather alert, rain alert, weather report, IMD
Courtesy: news nation tv
गुजरात में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात में सितंबर एक से तीन तक भारी बारिश की संभावना बन रही है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर सिस्टम है। यह तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक देवचरण दुबे के अनुसार मध्य भारत में कम दबाव के कारण शहर में मध्यम से हल्की बारिश होने के आसार है। गुजरात में पिछले 30 सालों में औसतन 840 mm बारिश दर्ज की गई है।
Tags: Gujrat, Bay of Bengal, rain alert, India
Courtesy: TV9 BHaratvarsh