Chardham Yatra

फोटो: News On Air

मौसम के अनुसार शुरू करें चारधाम यात्रा: उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे सावधान रहें और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा शुरू करें। उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी एडवाइज़री के मुताबिक, बारिश और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े साथ में रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में… read-more

रवि, 23 अप्रैल 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, chardham yatra 2023, amidst snowfall, rain, goverment advisory

Courtesy: Aajtak News

Rain

फोटो: News Nation

आज का मौसम: दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में आज गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 115 एक्यूआई दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, Delhi, rain, thunderstorms

Courtesy: Aajtak News

IMD

फोटो: India TV News

हिमालयी क्षेत्रों में जारी हुआ पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है तापमान में वृद्धि

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी 25 को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालाँकि, IMD ने यह भी सुझाव दिया कि पंजाब के उत्तरी भाग और जम्मू में बूंदाबांदी हो सकती है। वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, कि पंजाब और जम्मू के उत्तरी… read-more

रवि, 26 फ़रवरी 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Western Disturbance, rain, snowfall, IMD

Courtesy: Live Hindustan

 HEAVY RAINFALL

फोटो: Navbharat Times

भोपाल में बंद किए गए स्कूल, भारी बारिश की चेतावनी


मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और नर्मदापूरम में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। इन जगहों पर बने बांधों को भी खोलने का निर्देश जारी हुआ है। वहीं पानी निकलने के समय आसपास के लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। प्रदेश में आई भारी बारिश के कारण नदियां भी उफान पर है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: Bhopal, rain, HEAVY RAINFALL, dams

Courtesy: ndtv

Heavy Rainfall

फोटो: Newstrack

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश के कारण बहा बद्रीनाथ NH-7 का हिस्सा, देहरादून में जलभराव

उत्त्राखण्ड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलजमाव, नालियों के ओवरफ्लो होने, बाढ़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। इसके अलावा लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 का एक हिस्सा जुलाई 29 को बह गया। राष्ट्रिय राजमार्ग के बहने से तीर्थयात्री राजमार्ग के दोनों ओर फंसे रहे।शुक्रवार को उत्तरकाशी में एक नाले के ओवरफ्लो होने से इंटर कॉलेज के छात्र फंस गए जिसके बाद… read-more

शनि, 30 जुलाई 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, Badrinath, nh 7 highway, rain

Amarnath Cave

फोटो: India Today

पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप मूसलाधार वर्षा के कारण श्रद्धालु पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटे

पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप आज दोपहर मूसलाधार वर्षा के कारण आसपास के जलाशयों और झरनों में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति आ गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने गुफा के निचले इलाके में मौजूद 4000 के करीब श्रद्धालुओं को पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटा दिया गया है। अभी तक किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 07:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Amarnath Yatra, rain, Military, cave

Courtesy: Jagran

MLA Mud Bath

फोटो: India Today

उत्तर प्रदेश में बारिश ना होने से परेशान हुए लोग, महिलाओं ने आजमाया टोटका

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बारिश ना होने के कारण महिलाओं ने टोटका अपनाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायस्वाल को कीचड़ से नहलाया है। महिलाओं का मानना है कि इससे भगवान इंद्र खुश होकर बारिश करेंगे। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बता दें राज्य में 72.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई है जो सामान्य से 57% कम है।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, rainfall, uttar pradesh mla, rain

Courtesy: AajTak

Weather Forecast

फोटो: Jansatta

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में आज सुबह-सुबह खुशनुमा रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज के… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 04:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather news, rain, Delhi, IMD

Courtesy: News 18

Street Food

फ़ोटो: The Daily Meal

बारिश में भूल कर भी न खाएं स्ट्रीट फूड, बढ़ता है बीमारियों का खतरा

बारिश में चारों ओर गंदगी और नमी हो जाती है, जिसकी वजह से कीटाणु पनपने का खतरा भी ऐसी जगहों पर ज्यादा रहता है। बाहर के खाने में इस समय हाइजीन भी कम हो जाता है। ऐसे में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसलिए बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। साथ ही बारिश के मौसम में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और इसकी वजह से ऑयली फूड और ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना खाने से परेशानी हो जाती है।

गुरु, 30 जून 2022 - 08:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hygene, rain, MONSOON, Immune System

Courtesy: News18

Monsson

फ़ोटो: Skymet Weather

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी, उड़ाने हुईं डायवर्ट

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं जल्दी ही कई जगहों पर जाम और पानी भरने से दिल्लीवासियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा की कई सड़कों पर पानी भर गया। मानसून की पहली बारिश में ही कई सड़कें तालाब की तरह नजर आने लगीं। बारिश के कारण सुबह में दिल्ली आने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। दो उड़ानों को अमृतसर और जयपुर डायवर्ट किया गया है।

गुरु, 30 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, MONSOON, water, rain, Flight

Courtesy: Hindustan