Raj kundra

फोटो: The Times Of India

राज कुंद्रा के ऐप से बरामद हुई 51 अश्लील वीडियो, बढ़ सकती है मुश्किलें

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के अनुसार उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इस बीच पुलिस ने हॉटशॉट ऐप से 51 बेहद आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। बता दें कि लोक अभियोजक ने जुलाई 31 को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो ऐप से 51 फिल्में सीज की हैं। इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से बताया जाता है।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 12:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, adult film racket, Mumbai crime branch

Courtesy: Jagran News

Ram Kadam

फोटो: DNA India

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोले बीजेपी प्रवक्ता राम कदम!

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने जुलाई 30 को उन पर देश भर में हजारों लोगों से ऑनलाइन गेम गॉड के जरिए 3000 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया। राम कदम ने राज कुंद्रा की देर से हुई गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं। 

शनि, 31 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ram kadam, raj kundra, arest

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Gehna vashishtha and Rowa khan now in trouble

फ़ोटो: DNA Inda

पोर्नोग्राफी मामले में रोवा खान और गहना वशिष्ठ की बढ़ी मुश्किलें

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ और रोवा खान के खिलाफ पुलिस ने दो पीड़ितों के बयान जारी किए हैं। एक पीड़िता ने जहां रोवा खान पर धमकाने और दबाव बनाकर शूटिंग कराने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी पीड़िता ने गहना वशिष्ठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही दावा किया है कि उसके साथ डरा-धमका के शारीरिक संबंध बनाया गया।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: raj kundra, gehna vashishth, rowa khan, Pornography

Courtesy: Zee News

Shilpa Shetty

फोटो: Hindustan Times

राज कुंद्रा मामले में सेबी ने शिल्पा शेट्टी पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

राज कुंद्रा मामले में अब सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के तहत राज कुंद्रा पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेबी ने राज कुंद्रा, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मूलधन आवंटन में देरी के आरोप में की गई है। सेबी ने तीनों को जुर्माना भरने के लिए 45 दिन का समय दिया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 10:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, SEBI, raj kundra

Courtesy: Newstrack

Raj kundra

फोटो: The Indian Express

राज कुंद्रा को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोरपे को फिल्में बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जुलाई 27 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि राज के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक टुकड़े, हार्ड डिस्क और मोबाइल बरामद किये गए है। फिलहाल कुछ फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Shilpa Shetty, Crime Branch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raj kundra

फोटो: Zoom TV Entertainment

राज कुंद्रा केस: छुपी अलमारी में मिली एडल्ट फिल्म की स्क्रिप्ट

राज कुंद्रा एडल्ट फिल्में बनाने और स्ट्रीमिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की हिरासत में हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा राज कुंद्रा के कार्यालय पर की गयी छापेमारी में फिल्मों की स्क्रिप्ट और अन्य कागजात मिले हैं, जिससे साबित होता है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बावजूद उनकी कंपनी शूटिंग जारी रखने वाली थी। अलमारी से अश्लील फिल्म की स्क्रिप्ट भी बरामद हुई है। इतना ही नहीं, अलमारी में मिले ज्यादातर दस्तावेजों पर शिल्पा शेट्टी के… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, shilpa shinde, Mumbai crime branch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raj kundra

फोटो: Business Today

क्राइम ब्रांच को मिले राज कुंद्रा के खिलाफ बड़े सबूत, बढ़ी शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मामले में अदालत ने आदेश दिया है कि राज को जुलाई 27 तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए। खबरों के मुताबिक राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी इस मामले में चश्मदीद गवाह के तौर पर सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार ये चारों कर्मचारी मामले में बड़ी भूमिका निभाएंगे। वही क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राज कुंद्रा अपना बिज़नेस कैसे चलाते थे।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Shilpa Shetty, Mumbai Police

Courtesy: Newstrack

Shilpa Shetty

फोटो: DNA India

हॉटशॉट ऐप में शामिल हैं राज कुंद्रा के जीजा, शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस को बताया कि लंदन में रहने वाले उनके पति राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी हॉटशॉट ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया कि उन्हें हॉटशॉट ऐप की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था और दावा किया कि उनका एप्लिकेशन से कोई लेना-देना नहीं है। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं।

शनि, 24 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shilpa Shetty, raj kundra, Mumbai Police

Courtesy: ABP Live

Raj Kundra

फोटो: Hindustan Times

एडल्ट फिल्मों से हर दिन 8 लाख तक कमाते थे राज कुंद्रा

एडल्ट वीडियो के मामले में बीती रात क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की हैं। वहीं पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को भी सीज किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि पोर्न फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिए पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे, जिससे रोज़ाना वो 8 लाख तक कमाते थे।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 07:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Shilpa Shetty's Husband Arrested, Pornography, raj kundra, Businessman Raj Kundra Case

Courtesy: Amarujala News

Raj kundra pornography case

फ़ोटो: opindia

राज कुंद्रा की विआन इंडस्ट्री पर छापा, बरामद हुए पोर्न वीडियो

राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने कुंद्रा की विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने ऑफिस में लगे कुछ कम्प्यूटर्स की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज कर दिया है। इस दौरान पुलिस को कुछ पॉर्न वीडियोज भी मिले, जिन्हे जब्त कर लिया गया है। विआन के 10 एक्टिव डायरेक्टर हैं, जिनमे शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। राज जुलाई 23 तक पुलिस हिरासत में है।

गुरु, 22 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shilpa Shetty, raj kundra, Pornography, Mumbai Police

Courtesy: Zee News