maharashtra covid

फोटो: Mint

महाराष्ट्र में बढे़ कोरोना के मामले, सरकार ने दी मास्क पहनने की सलाह

महाराष्ट्र के पुणे शहर में B.A. 4 और B.A.5 के मामले मिले हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों को मास्क पहने रखे की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मामले बढ़ रहे हैं वहां लोग अधिक सतर्क रहें। राज्य सरकार ने अप्रैल में ही मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म किया था। हालांकि बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच सरकार ने फिर से सतर्कता बढ़ा दी है। 

सोम, 30 मई 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Maharashtra Government, rajesh tope

Courtesy: News 18 Hindi

MUMBAI LOCAL TRAIN

फोटोः Navbharat Times

कोरोना टीके की पहली डोज लेने वाले लोग भी जल्द कर सकेंगे मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही मुंबई लोकल ट्रेनों और मॉल्स में वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों को भी सफर की इजाजत देने के लिए योजना बनाई जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अक्टूबर 17 को इसकी जानकारी दी। कोरोना मामलों में कमी के बाद सरकार इस पर विचार कर रही है। अब तक मुंबई लोकल ट्रेनों में दोनों डोज लेने वालों को ही सफर की इजाजत है। 

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Mumbai local train, rajesh tope, Travel, Coronavirus

Courtesy: india.com

Corona Vaccination

फोटो: Indian Express

महाराष्ट्र: आज से शुरू हुआ 30 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण

महाराष्ट्र में जून 19 से 30 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है। जिन लोगों को वैक्सीन लगवानी है वो सरकारी अस्पतालों और सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया "18 से 44 साल की उम्र के लोगों के बीच किस उम्र के लोगों को पहले अहमियत देनी है, यह तय करने की छूट केंद्र ने राज्यों को दी है। "

शनि, 19 जून 2021 - 01:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaccination, Maharashtra, rajesh tope

Courtesy: Newstrack Live