फोटो: India TV
रिलीज हुआ राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर
अनुभव सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म भीड़ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। फिल्म की कहानी कोरोना काल पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान को इंसाफ मिलना कितना मुश्किल हो जाता है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म भीड़ में राजकुमा राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और दिया मिर्जा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। फिल्म को मार्च 24 को… read-more
Tags: Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar, bheed, trailer out
Courtesy: Latestly News
फोटो: The Indian Express
फिल्म 'बधाई दो' के डायरेक्टर ने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर को बताया शानदार
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'बधाई दो' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में राजकुमार राव एक गे पुलिस ऑफिसर और भूमि एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी ने बताया कि एक पुलिस वाले के लिए समलैंगिक होना आसान नही है। हर्षवर्धन ने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा यह दोनो सनसनीखेज हैं। बधाई दो फरवरी 11 को रिलीज होगी।
Tags: Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar, badhai do, India
Courtesy: Dainik Bhaskar
"मिस्टर एंड मिसेज माही" में दिखेंगे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और जान्हवी कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म "मिस्टर एंड मिसेज माही" में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस "धर्मा प्रोडक्शंस" के तहत किया है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। ये फिल्म अगले वर्ष अक्टूबर सात को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में राजकुमार क्रिकेटर के तौर पर दिखेंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर राजकुमार राव ने भी अपने इंस्टाग्राम… read-more
Tags: Rajkummar Rao, Janhvi Kapoor, Dharma Productions
Courtesy: Instagram
फोटो: DNA India
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की नवंबर 14 को हुई शादी के बाद चंडीगढ़ में नवंबर 15 को वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पहुंचकर दोनों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने एक पोस्ट में जोड़े के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन… read-more
Tags: Rajkummar Rao, Patralekhaa, Manohar Lal Khattar
Courtesy: Aajtak
फोटो: India TV
चंडीगढ़ में संपन्न हुई राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 15 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिसोर्ट में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिजनों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद से बॉलीवुड से दोनों के लिए बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम हस्तियों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
Tags: Rajkummar Rao, patralekha, weddings, Bollywood
Courtesy: Amar Ujala news
फोटो: Zoom TV
राजकुमार राव ने की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे राजकुमार राव ने नवंबर 13 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है। सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। राजकुमार राव की सगाई चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिजॉर्ट में हुई। उनकी सगाई में परिवार वालो के अलावा बॉलीवुड से फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम मौजूद रहे। नवंबर 14 को दोनो शादी भी कर लेंगे।
Tags: Rajkummar Rao, patralekha, Marriage, Viral video
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: The Indian Express
दीपावली के बाद शुरू होगी राजकुमार राव की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'भीड़' की शूटिंग दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू होगी। इस फिल्म में राजकुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी, जिसे मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। राजकुमार राव पहली बार अनुभव सिन्हा के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Tags: Anubhav Sinha, Rajkummar Rao, Bhumi Pednekar, Film Bheed
Courtesy: Dainik Bhaskar
रिलीज़ हुआ राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म हम दो हमारे दो का टीज़र
राज कुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म हम दो हमारे दो का टीज़र रिलीज़ हो गया है। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसका एक वीडियो खुद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फिल्म में कृति सेनन और राजकुमार राव के साथ परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और रतना पाठक लीड रोल में नजर आएंगे। अभिषेक जैन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह अक्टूबर 29 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Tags: Kriti Sanon, Rajkummar Rao, Paresh Rawal, Disney+ Hotstar
Courtesy: NDTV NEWS
फोटो: Free Press Journal
रिलीज हुआ फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' का फर्स्ट लुक
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म "मोनिका ओ माई डार्लिंग" का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसी के साथ मुख्य किरदारों की घोषणा भी हो गई है। नेटफ्लिक्स की फिल्म में राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और सिकंदर खेर दमदार एक्टिंग करते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे है। इस संबंध में नेटफ्लिक्स ने ट्वीट किया है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अधिक जानकारी… read-more
Tags: Netflix, Huma Qureshi, Rajkummar Rao, Radhika Apte
Courtesy: News 18 Hindi
फोटोः Indianexpress
छलांग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़, कुछ ही घंटो में पार किया लाखो व्यूज का आकड़ा
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित राजकुमार राव और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म 'छलांग' (Chhalaang) का ट्रेलर शनिवार को रिलीज़ हो चुका है। यह फिल्म एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में राजकुमार राव 'मोंटू' नाम के एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में नुसरत 'नीलू' नाम की एक टीचर के किरदार में दिखाई देंगी। तीन मिनट लम्बे ट्रेलर को दर्शको द्वारा बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा और देखते ही देखते इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर लाखो व्यूज का आकड़ा पार कर… read-more
Tags: Rajkummar Rao, Chhalaang, Chhalaang Trailer, Youtube, Nushrat Bharucha
Courtesy: JAGRAN NEWS