Rajnath Singh

फोटो: Jagran Images

अक्टूबर 14 को 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली में अक्टूबर 14 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष के लिए 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा। इस वेबसाइट के 'गुडविल एंबेसडर'अमिताभ बच्चन होंगे। AFBCWF एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग युद्ध में हताहतों के परिजनों और आश्रितों को अनुग्रह राशि की तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान… read-more

गुरु, 13 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnath Singh, Launch, Website, Amitabh Bachchan

Courtesy: Amar Ujala News

Rajnath singh

फोटो: The Economic Times

फैजाबाद का नाम हुआ अयोध्या कैंट, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर चुकी है। इस प्रस्ताव को दशहरा से पहले अक्टूबर चार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इस संबंध में अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। राम मंदिर का शिलांयास पीएम मोदी ने वर्ष 2020 में किया था।

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Minister Rajnath Singh, Ayodhya, ayodhya cantt

Courtesy: ABP Live

Rajnath singh

फ़ोटो: Indiatoday

चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह

इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा महोत्सव उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह भारतीय सेना द्वारा दशहरा पर्व पर किए जाने वाले शास्त्र पूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, उत्तराखंड के चीन सीमा पर दो दिवसीय दौरे में राजनाथ सिंह का बद्रीनाथ जाकर दर्शन करने का भी कार्यक्रम लगभग तय बताया जा रहा है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: china border, Rajnath Singh, भारतीय सेना, dusshera

Courtesy: Amar ujala

Rajnath Singh

फोटो: India Today

आज पहले स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर के प्रेरण समारोह में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के जोधपुर में स्वदेश में विकसित पहले हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) के प्रेरण समारोह में शामिल होंगे। अपने ट्विटर हैंडल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि हेलीकॉप्टरों को शामिल करने से भारतीय वायुसेना के युद्ध कौशल में एक बड़ा बढ़ावा होगा। हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर एक समर्पित लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसे भारत में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। इसका… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indigenous combat helicopters, included, Air Force, defense minister, Rajnath Singh

Courtesy: Enavabharat

Rajnath Singh

फोटो: Wikimedia

आज से 3 दिवसीय मिस्र दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से मिस्र की राजधानी काहिरा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। राजनाथ सिंह ने लिखा, "दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने समकक्ष जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।" अपने दौरे के दौरान सिंह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने को लेकर वहां के अपने समकक्ष मंत्री के साथ… read-more

रवि, 18 सितंबर 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Visit, Cairo, Egypt

Courtesy: Punjab Kesari

Supreme-Court

फोटो: News 18

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा की SIT जांच की मांग वाली याचिका

अग्निपथ योजना के संबंध में देश में कई जगह हिंसा व आगजनी की जांच करने के लिए एसआईटी गठन की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में पहले से सुनवाई हो रही है। ऐसे में इस मामले पर कोई चर्चा करने का औचित्य नहीं है। अग्निपथ योजना की घोषणा इस वर्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Defence Minister Rajnath Singh, Rajnath Singh, Agnipath Scheme, Supreme Court

Courtesy: News 18 Hindi

Rrajnath Singh

फोटो: News 18

सितंबर पांच को मंगोलिया, जापान की 5 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से सितंबर पांच को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ सिंह 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया का दौरा करेंगे जबकि उनका जापान दौरा 8-9 सितंबर तक होगा। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री एस जयशंकर '2 + 2' विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद के ढांचे के तहत… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Visit, Mongolia, Japan

Courtesy: Navbharat Times

Rajbath Singh

फोटो: One India

राजनाथ सिंह ने दी 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत 780 रक्षा वस्तुओं की तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी

'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के तहत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट (एलआरयू), उप-प्रणालियों और घटकों की तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) को एक समय सीमा के साथ मंजूरी दे दी है। इसके बाद उन्हें केवल खरीदा जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक,  "यह सूची एलआरयू, सब-सिस्टम, असेंबली, सब-असेंबली और घटकों के दो जनहित याचिकाओं के क्रम… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnath Singh, approves, third positive-indigenisation list, defence items

Courtesy: Amar Ujala News

rajnath फोटो: singh

फोटो: Dainik Bhaskar

आतंकवाद के खिलाफ शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में राजनाथ सिंह ने दिया पाक को कड़ा संदेश

आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को एकजुट होकर इससे निपटने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एससीओ सदस्य देशों को मिलकर लड़ना होगा। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद से लड़ने और क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्थिर बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

बुध, 24 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Minister Rajnath Singh, Defence Minister, Pakistan

Courtesy: News 18 Hindi

Navy

फोटो: The Economic Times

सेना के लिए रक्षा मंत्रालय खरीदेगा कारबाइन और स्वार्म ड्रोन

भारतीय रक्षा मंत्रालय सेना के लिए चार लाख कारबाइन, स्वार्म अटैक ड्रोन, बुलेटप्रुफ जैकेट, रॉकेट, आईसीवी व्हीकल और 14 फास्ट पैट्रोलिंग बोट्स खरीदने की मंजूरी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी है। ये सभी उपकरण और सामान स्वदेशी होंगे। इनकी खरीद स्वदेशी कंपनी से ही की जाएगी। ये हथियार आईडीडीएम और बाय के तहत खरीदे जाएंगे। ये स्मॉल ऑर्म्स के क्षेत्र में प्राईवेट इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Defence Ministry, Defence Minister, Rajnath Singh, Army

Courtesy: ABP Live