Rajnikanth

फोटो: Shortpedia

अभिनेता रजनीकांत को मिली चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी

सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अक्टूबर 31 को घर लौट आए हैं। रजनीकांत की हाल ही में कैरोटीड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन सर्जरी हुई थी। रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत ने अपने घर के मंदिर के सामने प्रार्थना करते हुए खुद की एक तस्वीर साझा करके इस खबर के बारे में अपने प्रशंसकों को अपडेट किया।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, hospitial, discharged

Courtesy: Amar Ujala News

जारी हुआ रजनीकांत की फ़िल्म अन्नात्थे का मोशन पोस्टर

साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म अन्नात्थे का नया मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत एक बाइक पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस फ़िल्म रजनीकांत के अलावा नयनतारा, प्रकाश राज, कीर्ति सुरेश, सतीश खुशबू, सूरी और रोबो शंकर लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को नवंबर 4 को दीपावली के मौके पर सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 01:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rajnikanth, prakash raj, Annatthe Film, Entertainment

Courtesy: Amar Ujala news

Rajnikanth

फोटो: News18

राजनीति में कदम नहीं रखेंगे रजनीकांत

मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने राजनीतिक करियर से जुड़ी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। रजनीकांत ने सार्वजनिक रूप से ऐलान करते हुए कहा कि 'भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। उन्होंने अपने फैंस से भी अपील करते हुए कहा कि उनके इस फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध ना करें। इसके साथ ही उन्होंने अपने संगठन रजनी मक्कल मंदरम के मंच को भंग करने के साथ साथ तमाम राजनीतिक अटकलों को भी भंग कर दिया। 

सोम, 12 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Rajnikanth, National, politics

Rajnikant

फोटो: You Tube

नवंबर 4 को रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म "अन्नाथे"

COVID-19 लॉकडाउन के बीच कई रुकावटों के बाद, रजनीकांत अभिनीत सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म अन्नाथे नवंबर 4 को स्क्रीन पर धूम मचाने वाली है। फिल्म का निर्माण कर रहे सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की तारीख पोस्ट की। फिल्म दीवाली के दौरान रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में संगीत डी. इम्मान ने दिया है। अन्नाथे एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें मीना, खुशबू सुंदर, नयनतारा, कीर्ति सुरेश और प्रकाश राज शामिल हैं।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Annathe, south movie

Courtesy: India TV

News18

फ़ोटो: India Today

दीपावली पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे'

मशहूर सुपस्टार रजनीकांत की एक और फिल्म जल्द धूम मचाने की तैयारी में है। रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे को दीपावली पर रिलीज किया जाएगा, सन पिक्चर्स ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा 'क्या आप अन्नाथे दीपावली के लिए तैयार हैं'।  फिल्म का निर्देशन शिवा द्वारा किया गया है। फिलहाल सुपरस्टार रजनीकान्त इन दिनों अमेरिका में अपना हेल्थ चेकअप… read-more

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 10:48 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Rajnikanth, Annatthe Film, Bollywood, Entertainment

Courtesy: India TV

Rajnikanth

फोटो: Wikipedia

सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये 50 लाख रुपये

सुपरस्टार रजनीकांत ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान किये हैं। रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने राहत कोष में दान किया। इसकी जानकारी देते हुए उनके प्रवक्ता रियाज अहमद ने तमिलनाडु के लोगों से सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों को मानने की सलाह दी। बता दें, बीते दिनों में रजनीकांत ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है।

सोम, 17 मई 2021 - 05:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Rajnikanth, CM Relief Fund, Bollywood, MK Stalin

Courtesy: Jagran News

Rajnikant

फोटो: Pratidin Time

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अप्रैल एक को घोषणा की है कि 51वां 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड इस बार सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जायेगा। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष इन पुरस्कारों की घोषणा में विलम्ब हुआ है। प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए लिखा "भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 01:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Dada Saheb Phalke Award, PRKASH JAVDEKAR

Courtesy: News 18

Rajnikant

फोटो: The Times Of India

ख़राब स्वास्थय के चलते अभिनेता रजनीकांत नहीं करेंगे राजनीतिक दल का निर्माण

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रजनीकांत ने दिसंबर 29 को एक बयान जारी कर एलान किया है कि वे राजनीतिक दल नहीं बनायेंगे। इस बात की  जानकारी अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये एक ट्ववीट करते हुए दी । उन्होने लिखा कि बीते दिनों उनकी तबियत ख़राब हो गयी जिसे वे भगवान का इशारा मानते है। हालाँकि, वे लोगो की सहायता आगे इसी प्रकार से करते रहेंगे। दरअसल, रजनीकांत की ओर से घोषणा की गयी थी कि वे दिसंबर 31 को अपने राजनितिक दल की घोषणा करेंगे।    

मंगल, 29 दिसम्बर 2020 - 05:37 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Rajnikanth, Political Party, Tamil Nadu

Courtesy: ZEENEWS

RAJNIKANTH

फोटो: printrest

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सुपरस्टार रजनीकांत

दक्षिणभारतीय सुपरस्टार रजनीकांत को दिसंबर 25 को ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण हैदराबाद में मौजूद अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब रजनीकांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सेहत में सुधार होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अपोलो हॉस्पिटल ने जानकरी देते हुए बताया की रजनीकांत अब स्वस्थ है। हालांकि डॉक्टर्स ने अब रजनीकांत को तनाव लेने से मना किया है।

रवि, 27 दिसम्बर 2020 - 04:42 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital

Courtesy: Aajtak news

RAJNIKANTH

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

ब्लड प्रेशर कम ज़्यादा होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने कारण दिसंबर 25 की सुबह हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रजनीकांत की उम्र 70 साल है। ब्लड प्रेशर बढ़ने घटने के साथ उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। जब तक उनका ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं हो जाता, तब तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि, इसके अलावा उन्हें किसी और तरह की कोई परेशानी नहीं है।

शुक्र, 25 दिसम्बर 2020 - 02:23 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajnikanth, Blood Pressure, hospital

Courtesy: DAINIK BHASKAR