Raghav Chaddha

फोटो: India Today

सुप्रीम कोर्ट ने राघव चड्ढा निलंबन मामले में राज्यसभा सचिवालय से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता राघव चड्ढा द्वारा उच्चसदन से निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्यसभा सचिवालय से जवाब मांगा, और निर्णय लेने में अटॉर्नी जनरल की सहायता मांगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़,न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने चड्ढा के वकील राकेश द्विवेदी और वकील शादान फरासत की दलीलों पर ध्यान दिया कि निलंबन उस विशेष सत्र से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है जिसके दौरान सदस्य को निलंबित करने का निर्णय लिया… read-more

मंगल, 17 अक्टूबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, rajya sabha, Raghav Chadha, suspension dispute

Courtesy: News 18

Raghav Chaddha

फोटो: Punjab Kesari

राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ राघव चड्ढा की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की उस याचिका पर आज सुनवाई करेगा, जिसमें राज्यसभा से उनके निलंबन को चुनौती दी गई है। उन्होंने उच्च सदन में अपनी सदस्यता बहाल करने की मांग करते हुए 10 अक्टूबर को शीर्ष अदालत का रुख किया। चार सांसदों द्वारा संसद में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कथित तौर पर "विशेषाधिकार के उल्लंघन" के लिए आप नेता को 11 अगस्त को राज्यसभा से… read-more

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: raghav chadha plea, Supreme Court, Suspension, rajya sabha

Courtesy: Amar Ujala

Derek Obrien

फोटो: Lokmat News

शेष सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित हुए तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को मंगलवार को "राज्यसभा सदस्य के लिए अशोभनीय अशोभनीय व्यवहार के लिए" मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने "सदन की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने, सभापति की अवज्ञा करने और सदन में लगातार अशांति पैदा करने के लिए" उनके निलंबन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

मंगल, 08 अगस्त 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: derek o brien, Suspended, Trinamool Congress, rajya sabha

Courtesy: India TV

Raghav Chaddha

फोटो: Getty Images

'फर्जी हस्ताक्षर' के दावे से मुसीबत में राघव चड्ढा, जांच के आदेश

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा उस वक्त मुसीबत में फंस गए, जब अगस्त 7 को पांच राज्यसभा सांसदों ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। सांसदों ने आरोप लगाया कि दिल्ली सेवा विधेयक पर प्रस्तावित चयन समिति में उनकी सहमति के बिना उनके 'फर्जी हस्ताक्षर' जोड़े गए। राघव चड्ढा ने कहा, 'नोटिस आने दीजिए, मैं जवाब दूंगा।' चड्ढा ने कहा, राज्यसभा में बिल पास होने के… read-more

मंगल, 08 अगस्त 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rajya sabha, mp raghav chadha, forged signatures, claims, ordered breach

Courtesy: ABP Live

Jagan Mohan Reddy

फोटो: India Ke Star

वाईएसआरसीपी ने किया राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर एनडीए का समर्थन करने का फैसला

विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने दिल्ली सेवा अध्यादेश पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में नौ सदस्य हैं और उनका समर्थन सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। वाईएसआरसीपी के समर्थन से सरकार अपने विवादास्पद दिल्ली बिल को आसानी से राज्यसभा से… read-more

गुरु, 27 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, services bill, YSRCP, support nda, rajya sabha, Jagan Mohan Reddy

Courtesy: India TV News

Sanjay Singh

फोटो: Latestly

संसद मानसून सत्र: शेष सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित हुए AAP सांसद संजय सिंह

संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान AAP सांसद संजय सिंह को शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदन में उनके 'अनियमित व्यवहार' के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार… read-more

सोम, 24 जुलाई 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: aap mp sanjay singh, Suspended, rajya sabha, Parliament Monsoon Session

Courtesy: Jagran News

World Championships

फोटो: Latestly

राज्य सभा ने दी विश्व चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को बधाई

राज्यसभा ने नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए मुक्केबाजों निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू घनघस और स्वीटी बूरा को बधाई दी। जगदीप धनखड़ ने आज सदन की बैठक के दौरान कहा, " यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। हमारी महिला मुक्केबाजों ने 15 से 26 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार… read-more

मंगल, 28 मार्च 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: world boxing championships, gold medalists, congratulates, rajya sabha

Courtesy: Aajtak News

Laxmikant bajpai

फोटो: Mahanagar Times

राज्यसभा में भाजपा के नए मुख्य सचेतक नियुक्त हुए लक्ष्मीकांत बाजपेयी

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जुलाई 15 को कि बताया, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी को सदन में भाजपा का नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बाजपेयी ने हाल ही में सदन से सेवानिवृत्त हुए शिव प्रताप शुक्ला की जगह ली है। बाजपेयी ने चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इस बीच, भाजपा ने फिर से पीयूष गोयल को उच्च सदन में… read-more

शनि, 16 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Laxmikant bajpai, appointed, bjp new chief whip, rajya sabha

Courtesy: Janta Se Rishta

Piyush Goyal

फोटो: Oneindia

एक बार फिर राज्यसभा में सदन के नेता बने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया है। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद गोयल को सदन का नेता घोषित किया है। बता दें कि राज्यसभा के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी गोयल सदन के नेता थे। गोयल से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता के पद पर आसीन थे। 

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Union Minister, Piyush Goyal, appointed, rajya sabha

Courtesy: Navbharat Times

Kuldeep Bishnoi

फ़ोटो: NDTV

कांग्रेस ने हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से किया निलंबित

कांग्रेस ने हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस राजस्थान में जहां बीजेपी को पटखनी देने में कामयाब रही है, वहीं हरियाणा में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निलंबित कर दिया गया। विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।  

शनि, 11 जून 2022 - 08:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Congress, rajya sabha, Cross Voting, SUSPEND

Courtesy: Amar ujala