PM Modi

फोटो: Getty Images

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कांग्रेस शासित राज्य में पीएम मोदी की यह सार्वजनिक बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री गुरुवार दोपहर 12.55 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से कांकेर के… read-more

गुरु, 02 नवंबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, PM Modi, Rally, Roadshow, kanker district

Courtesy: ABP News

Amit Shah

फोटो: Getty Images

आज लखीसराय में रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह: बिहार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंचेंगे, जहां वह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय में एक मेगा रैली को संबोधित करेंगे। मीडिया से बात करते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रैली के बाद शाह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) विजय कुमार सिन्हा के आवास पर जाएंगे जहां लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी। मंत्री ने आगे कहा कि अमित शाह पटना पहुंचेंगे जहां हवाईअड्डे पर पार्टी नेता… read-more

गुरु, 29 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, bihar visit, Lakhisarai, Rally

Courtesy: India TV News

PM Modi

फोटो: Nai Dunia

विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल जाएंगे पीएम मोदी, 27 जून को दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे जबलपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी भोपाल से देश के 10 लाख बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मध्य भारतीय राज्य में इस साल चुनाव होने वाले हैं, राजनीतिक नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य का दौरा करना शुरू कर दिया है। मोदी इस महीने के अंत में अपनी यात्रा के साथ राज्य में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

गुरु, 15 जून 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Bhopal, PM Modi, Rally, Vande Bharat

Courtesy: Navbharat Times

Amit Shah

फोटो: News On Air

सासाराम में कार्यक्रम रद्द होने के बाद आज नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह: बिहार

बिहार के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवादा जिले के हिसुआ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इलाके में धारा 144 लागू होने के बाद शाह का रोहतास जिले के सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया था। गृहमंत्री का सशस्त्र सीमा बल के पटना फ्रंटियर का आज का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया गया है। बयान के मुताबिक, शाह का पटना फ्रंटियर का आज प्रस्तावित दौरा "अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है।"

रवि, 02 अप्रैल 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Rally, hisua, nawada, Bihar

Courtesy: ZEE News

Vhp rally

फ़ोटो: Scroll.in

वीएचपी रैली में भाजपा सांसद ने दिया था विवादित बयान, अब आयोजकों पर दर्ज हुई एफआईआर

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने दिल्ली में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की एक रैली में हाल ही में विवादित बयान दिया है। अब रैली में मुस्लिमों के बहिष्कार की बात करने के चलते रैली आयोजकों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस बात की पुष्टि शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर सथियासुंदरम ने की है। उन्होंने कहा कि, हमने आईपीसी की धारा 188 के विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vishwa Hindu Parishad, Rally, Delhi, Parvesh Verma

Courtesy: Indiatv

Priyanka Gandhi

फोटो: Desh Bandhu

विधानसभा चुनाव 2022: अक्टूबर 10 को हिमाचल में कांग्रेस चुनाव अभियान शुरू करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के सोलन से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी और राज्य में एक रैली को संबोधित करेंगी। गांधी के राज्य में कांग्रेस के किले पर कब्जा करने की संभावना है, क्योंकि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में यह पहला चुनाव होगा जो वीरभद्र सिंह के बिना होगा। हालांकि कांग्रेस ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: priyanka gandhi, Rally, Solan, start the campaign, Congress

Courtesy: Navjivan India

Amit Shah and tejasvi yadav

फ़ोटो: Aajtak

पूर्णिया में शाह की रैली को तेजस्वी ने बताया कॉमेडी सर्कस

बिहार के पूर्णिया में हुई अमित शाह की रैली को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधते हुए इसे कॉमेडी सर्कस करार दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे, तो ऐसा लगा कि पूर्णिया में एक कॉमेडी सर्कस चल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जंगल राज के मुद्दे पर अमित शाह बिहार के लोगों को बेवकूफ बना रहे है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 01:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, tejasvi yadav, Bihar, Rally

Courtesy: Indiatv

Amit Shah Rally in Bihar

फोटो: Hindustan Times

अमित शाह ने नीतीश और लालू यादव पर पूर्णिया में साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सितंबर 23 को बिहार के पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएण बनने के लिए नीतीश ने पीठ में छूरा भोंक कर आरजेडी और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नई सरकार के गठन के बाद से यहां डर का मौहाल है। उन्होने कहा कि बिहार की भूमि परिवर्तन का केंद्र रही है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Bihar news, Rally

Courtesy: Zee News

Arvind Kejriwal

फोटो: News Nation

आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले में रैली को संबोधित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल: गुजरात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस इलाके में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप नेताओं के मुताबिक भाजपा शासित गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री वडोदरा में मीडिया से भी बातचीत करेंगे। केजरीवाल ने अगस्त 6 को जामनगर में व्यापारियों से बातचीत की और राज्य के कारोबारी समुदाय की समस्याओं को सुना।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujrat, Arvind Kejriwal, address, Rally, tribal dominated, chhota udepur district

Courtesy: Patrika News

PM Modi

फोटो: BBC

भाजपा का मिशन साउथ जारी, पीएम मोदी जुलाई तीन को करेंगे जनसभा

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होने वाली है, जिसे लेकर राज्य बीजेपी ने नेताओं ने सभा की तैयारियों की समीक्षा की है। इस सभा में कुल 10 लाख लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है। इस सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़े नेता शिरकत करेंगे। प्रदेश पार्टी नेताओं ने जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की अपील की है ताकि ये जनसभा ऐतिहासिक बने।

सोम, 20 जून 2022 - 12:29 PM / by रितिका

Tags: Telangana, Rally, PM Modi, PM Modi Cabinet

Courtesy: ABP Live