फोटो: Hindustan Times
पूरा हुआ अयोध्या के मंदिर का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि अयोध्या में बैन रहे राम मंदिर का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक तक पूरा हो चुका है। श्रीपंचखण्ड पीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के मुताबिक जनवरी 2024 के मकर संक्रांति पर भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
Tags: Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Ram Mandir, Ayodhya Ram Mandir
Courtesy: ABP Live
फोटो: GNT News
अयोध्या राम मंदिर का 50 प्रतिशत काम पूरा : सीएम योगी आदित्यनाथ
राजस्थान के श्री पंचखंड पीठ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 6 को कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 'श्री पंचखंड पीठ' ने हमेशा सभी सामाजिक और धार्मिक आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है। सीएम योगी ने कहा, "महात्मा रामचंद्र वीरजी महाराज और स्वामी आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज ही… read-more
Tags: Ayodhya, Ram Mandir, 50 percent work, completed, CM Yogi Adityanath
Courtesy: India TV
फोटो: AajTak
राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य हुआ पूरा, जल्द होंगे दर्शन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में 12 दरवाजे बनाए जाएंगे जिसके लिए लकड़ी खासतौर से महाराष्ट्र से आएगी। ये दरवाजे सागौन की लकड़ी से बनेंगे। मंदिर में 500 से अधिक बंसी पहाड़पुर के पत्थरों को लगाया गया है। जल्द ही मंदिर में पिलर लगाए जाने का काम शुरू होगा। बता दें कि मंदिर निर्माण में 500 से अधिक कारिगर लगे हुए है।
Tags: Ayodhya, ayodhya temple, Ram Mandir
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: NewsNCR
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र का निधन
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हिंदू नेता आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का सितंबर 19 को लंबी बीमारी के कारण निधऩ हो गया है। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर हिंदू संगठनों से संबंधित गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। वो लंबे समय तक विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े रहे थे। उन्होंने हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के विकास के लिए जीवन भर कई कार्य किए।
Tags: Ram Mandir, Swami Dharmedra, Death, Hindu leader
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Aajtak
जानिए किस दिन अयोध्या राम मंदिर में विराजेंगे रामलला
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का काम तेज़ी से चल रहा है और रामलला के विराजमान होने की तारीख भी निकट आ गई है। सितंबर 12 को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि जनवरी 14, 2024 के आसपास रामलला मंदिर में विराजमान हो जायेंगे और दर्शन के लिए द्वार खुल जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर का ग्राउंड फ्लोर दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा।
Tags: Ram Mandir, Ayodhya, inauguration ceremony, Ram Mandir Trust
Courtesy: Indiatv
फोटो: Oneindia
गणेश चतुर्थी से पहले ठाणे में लगाई गयी अयोध्या की 120 फीट ऊंची प्रतिकृति, तस्वीरें वायरल
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के भव्य उत्सव से पहले, राज्य में अयोध्या मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनाई जा रही है। विशेष रूप से, महाराष्ट्र के ठाणे में बनाए जा रहे 120 फीट ऊंचे अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ठाणे के अलावा, महाराष्ट्र के कई क्षेत्र 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए उत्साह और मूर्तियों के निर्माण के साथ 10 दिवसीय… read-more
Tags: Ram Mandir, 120 feet, high replica, Thane, Ganesh Chaturthi, Maharashtra
Courtesy: Patrika News
फोटो: AajTak
लैंड स्केपिंग होगा राम मंदिर का आकर्षण केंद्र
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए जनवरी 2024 से खोला जाएगा। यहां कुल 13 दरवाजे होंगे जिसका उपयो श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। मंदिर का मुख्य आकर्षण केंद्र लैंड स्केपिंग यानी भू स्थलीय विकास होगा जो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रामायण कालीन दृश्यों के साथ लैंडस्केपिंग करेगा। इसका खास डिजाइन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस लैंड स्केपिंग को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है।
Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple
Courtesy: ABP Live
फोटो: TOI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर गर्भगृह का पहला पत्थर रखा : अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह की आधारशीला जून एक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी। आधारशिला रखने के लिए मई 29 से सर्वदेव अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी जो समाप्त हो गया है। आधारशीला रखने के बाद सीएम योगी द्रविड़ शैली में बने नंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम योगी ने कहा 500 वर्षों से राम मंदिर आंदोलन जारी था, जिसके गर्भगृह का पहला पत्थर रखा गया है।
Tags: Ayodhya, Yogi Adityanath, Ram Mandir
Courtesy: AajTak News
फोटो: Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अयोध्या का दौरा, आधारशिला रखने के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
अयोध्या स्थित निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर के जून एक को प्रसावित कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। मंदिर के गर्भगृह में आधारशिला रखने के कार्यक्रम से पूर्व नक्काशीदार पत्थरों को रखा जाएगा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक इसमें कुल 8-9 लाख क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर, 6.37 लाख क्यूबिक फीट ग्रेनाइट, 4.70 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर और 13,300 क्यूबिक फीट मकराना व्हाइट नक्… read-more
Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir
Courtesy: NDTV News
फोटो: AajTak News
राम मंदिर में प्रतिष्ठा को लेकर की जाएगी चर्चा, धर्माचार्य जुटकर करेंगे फैसला
रामजन्मभूमि में राम लला के दिव्य मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठा की जानी है। इसे लेकर अब देशभर के धर्माचार्य जुटकर मंथन करेंगे। ये पहला मौका है जब मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद देशभर के धर्माचार्य एक मंच पर जुटेंगे। इस बार ये मंथन जून 12 को किया जाएगा। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव पर होने वाले सम्मेलन में किया जाएगा।
Tags: Ayodhya, Ram Mandir, Ram Mandir Trust
Courtesy: Hindustan