लैंड स्केपिंग होगा राम मंदिर का आकर्षण केंद्र
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए जनवरी 2024 से खोला जाएगा। यहां कुल 13 दरवाजे होंगे जिसका उपयो श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। मंदिर का मुख्य आकर्षण केंद्र लैंड स्केपिंग यानी भू स्थलीय विकास होगा जो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रामायण कालीन दृश्यों के साथ लैंडस्केपिंग करेगा। इसका खास डिजाइन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस लैंड स्केपिंग को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है।
Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple
Courtesy: ABP Live
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अयोध्या का दौरा, आधारशिला रखने के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
अयोध्या स्थित निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर के जून एक को प्रसावित कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। मंदिर के गर्भगृह में आधारशिला रखने के कार्यक्रम से पूर्व नक्काशीदार पत्थरों को रखा जाएगा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुताबिक इसमें कुल 8-9 लाख क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर, 6.37 लाख क्यूबिक फीट ग्रेनाइट, 4.70 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर और 13,300 क्यूबिक फीट मकराना व्हाइट नक्… read-more
Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir
Courtesy: NDTV News
अयोध्या में 30% पूरा हुआ राम मंदिर निर्माण कार्य
अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण लगभग 30% तक पूरा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का कार्य पांचवे चरण में है। संभावना है कि जून में मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की थी। मंदिर निर्माण का कार्य बजट के अंदर ही कार्य पूरा होने की संभावना है।
Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya
Courtesy: AajTak News
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पहुंचे पत्थर
अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशे जाने के बाद पहली खेप अयोध्या पहुंची है। इन पत्थरों को तराशने के लिए खास कार्यशाला का आयोजन हुआ था। कार्य पूर्ण होने के बाद एक ट्रक में पांच पत्थरों को रखकर अयोध्या पहुंचाया गया है। मंदिर के लिए कुल 200 पत्थर यहां पहुंचने है। मंदिर परिसर में अभी कर्नाटक के ब्लॉक (प्लिंथ) में पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है।
Tags: ram temple, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir
Courtesy: News 18 Hindi
श्रीराम लला दिसंबर 2023 को गर्भगृह में होंगे विराजमान
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चम्पतराय ने मार्च सात को बताया कि अयोध्या में श्रीराम लला दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में विराजमान होंगे। मंदिर की नींव भरने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरु हो गया है। मंदिर की नींव में 14 मीटर गहरी चट्टान डाली गई है। नींव पड़ने में कुल 19 महीनों का समय लगा है। अब मंदिर के फर्श का काम किया जा रहा है, जो जनवरी 2024 तक पूरा होगा उसके बाद मंदिर निर्माण किया जाएगा।
Tags: Ramlala, Ayodhya, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya
Courtesy: Zee News
अयोध्या राम मंदिर जमीन घोटाले में यूपी सरकार ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा अयोध्या राम मंदिर जमीन घोटाला मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह को दी गई है। उन्हें एक हफ्ते के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। ग़ौरतलब है कि, अयोध्या में जमीन खरीद विवाद मामले में विपक्ष ने बीजेपी विधायकों और उनके रिश्तेदारों पर जमीन खरीदने का आरोप लगाए हैं।
Tags: Ram mandir Ayodhya, scam, UP government decision
Courtesy: India TV
राम मंदिर परिसर में बनेंगे छह मंदिर, देश के अलग अलग कोनों से आएगी सामग्री
अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में अब मुख्य मंदिर के अलावा परिसर में छह मंदिरों का निर्माण होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर परिसर में बनने वाले इन मंदिरों का फाइनल डिजायन ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए सामग्री देश के अलग अलग कोनों से मंगवाई जा रही है। मंदिर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण के लिए बंसी पहाड़पुर और संगमरमर इस्तेमाल होगा। मंदिर के परकोटो के निर्माण के लिए पत्थर जोधपुर से मंगवाए जाएंगे।
Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya
Courtesy: Aajtak NEWS
21 किलो चांदी के झूले में झूलेंगे रामलला
अयोध्या में रामलला के दरबार में इस बार झूलन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का झूला बनवाया गया है। आपको बता दें कि यह झूलन उत्सव पंचमी से मनाया जाएगा, और इसी दिन रामलला पूरे विधि विधान सहित अपने भाइयों के साथ इस नए चांदी के झूले पर विराजमान होंगे। इस बार के झूलन उत्सव को लेकर इस वर्ष अयोध्या वासियों में खास उत्साह है।
Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple, Indian Festivals
Courtesy: Amar Ujala News
राम मंदिर भूमि पूजन को हुए एक साल, आज राम लला के दर्शन करेंगे सीएम योगी
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को अगस्त 5 को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर है। यहाँ वो रामलला के दर्शन करने के साथ निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। आज वो साधु संतों से भी मुलाक़ात करेंगे। सीएम योगी आज के दिन राशन वितरण भी करेंगे। अयोध्या जाने से पहले भूमि पूजन की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों को बधाई भी दी।
Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, CM Yogi Adityanath, Yogi Government
Courtesy: Aajtak News
अयोध्या मामलें में मध्यस्थता कर सकतें थे अभिनेता शाहरुख खान
अपने कार्यकाल के आखिरी दिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। सिंह ने बताया है कि अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मध्यस्थता करने वाले थे। दरअसल चीफ जस्टिस ने किंग खान को मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। बता दें कि बोबड़े ने ही अयोध्या मामलें में फैसला सुनाया था।
Tags: Shahrukh Khan, Chief Justice of India, Ram mandir Ayodhya
Courtesy: Amarujala News