Ayodhya-Ram-Mandir

फोटो: Herzindagi

कोविड-19 के चलते अयोध्या में रामलला के भक्तों को नहीं मिलेगा चरणामृत

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को चरणामृत देने पर मार्च 26 से प्रतिबंध लगा दिया। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चरणामृत प्रसाद देने पर रोक लगा दी है। ट्रस्ट का कहना है कि खुले हाथ से चरणामृत प्रसाद भक्तों को देने में कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा है। हालांकि तब तक भक्तों को प्रसाद के रूप में सूखा मेवा… read-more

शनि, 27 मार्च 2021 - 07:45 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ram mandir Ayodhya, Uttar Pradesh, charanamrit, Ram Mandir Trust

Courtesy: Zee News

Ram mandir

फ़ोटो: Newsburst

अयोध्या में खुदाई के दौरान मिली प्राचीन चरण पादुका व मूर्तियां

अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर की खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां व चरण पादुका मिली है। यह सभी चीज़ें मंदिर की नींव के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जमीन से 40 फ़ीट नीचे मिली हैं जिसमें चरण पादुका कुछ पाषाण खण्ड व खंडित मूर्तियां भी हैं। हालांकि इन सभी चीजों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने सुरक्षित रखवा दिया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पुरातात्विक महत्व के इन अवशेषों की पुरातात्विक तरीके से वैज्ञानिक जांच… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 11:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Ayodhya, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak

Ram Setu Movie

फोटो: Zee News

अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' का अयोध्‍या में हुआ शुभारंभ

अक्षय कुमार अपनी बहुचर्चित फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग के लिए जैकलिन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा साथ अयोध्या पहुंच गए हैं। भगवान राम के मंदिर के सामने अक्षय कुमार,जैकलिन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा ने रामसेतु फिल्म का मुहूर्त पूजन किया। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूजन करते पंडितों और श्री राम दरबार की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, "आज श्री अयोध्या जी में फिल्म रामसेतु के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ.जय श्री राम!" फिल्म का… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 06:07 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Akshay Kumar, Ram Setu, Ram mandir Ayodhya, film, Jacqueline Fernandez, nusrat bharucha

Courtesy: Amarujala News

Ram Mandir Ayodhya

फोटो: Breaking News Today

राम मंदिर के निर्माण में श्रीलंका की अशोक वाटिका के पत्थर का भी होगा इस्तेमाल

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा। श्रीलंका स्थित सीता एलिया से एक पत्थर का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सीता एलिया वह स्थान है जहां देवी सीता को रावण ने 11 माह तक बंदी बना कर रखा था। वर्तमान में इस स्थान पर एक मंदिर है, जिसे सीता अम्मन कोविल नाम से जाना जाता है। मंदिर निर्माण में पत्थर का प्रयोग करने का उद्देश्य इसे रामायण के इतिहास से जोड़ना… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 02:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ram mandir Ayodhya, sita, Sri Lanka, Ram Mandir Trust

Courtesy: Aajtak News

ram

फ़ोटो: NDTV

60 हजार सिक्कों से भगवान राम की बना डाली भव्य संरचना, खर्च किए 2 लाख रुपए

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिस कारण देशभर में उत्साह चरम सीमा पर है। ऐसे में राष्ट्र धर्म ट्रस्ट के कलाकारों ने बेंगलुरु शहर में लालबाग पश्चिम गेट के पास 1 रुपए और 5 रुपए के 60 हजार सिक्कों से भगवान राम की प्रतिमा बनाकर सबका दिल जीत लिया है। इसे बनाने में दो लाख रुपये का खर्च आया है। राम मंदिर निर्माण का काम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है।

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 03:23 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Ram mandir Ayodhya, Karnataka, artists, coin art

Courtesy: Ndtv Hindi News

Rinku sharma

फ़ोटो: Aajtak

रिंकू शर्मा मर्डर केस में चार और लोगों की गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज मंगोलपुरी के रिंकू शर्मा मर्डर केस में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारो आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है जिनका नाम मोहम्मद(40),दिलशान (22), फैयाज(21) और फैजान(21)है। मामला फरवरी 10 की रात का है जब आरोपियों ने रिंकू शर्मा के घर में घुसकर उनकी चाकू गोंदकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है हत्या राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के कारण की गई है। हालांकि, सांप्रदायिक हत्या के इस… read-more

रवि, 21 फ़रवरी 2021 - 04:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: rinku sharma, Crime, Delhi Crime, murder, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: times now hindi

Kantilal Bhuria

फ़ोटो: Jagran Com

कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेताओं पर लगाया राम मंदिर के चंदे से दारू पीने का आरोप

एमपी कांग्रेस विधायक कांति लाल भूरिया ने राम मंदिर के नाम पर लिए जा रहे चंदे को लेकर विवादित बयान दिया है। बीजेपी नेताओं पर चंदे के पैसों से शराब पीने का आरोप लगाते हुए भूरिया ने कहा- "आजकल बीजेपी के नेता घर-घर जा रहे हैं, पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और शाम को दारू पी रहे हैं लेकिन बात भगवान राम का मंदिर बनाने की कर रहे हैं।" भूरिया के इस बयान पर बवाल मच गया है व एमपी के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी पलटवार किया है।

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 03:54 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kanti lal bhuriya, Ram Mandir, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak News

Digvijay singh

फ़ोटो: Getty images

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए दान किये 1,11,111 रुपए

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए 1,11,111 रुपए का दान किया है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा जमा हुए चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए दिग्विजय ने पीएम मोदी को खत लिखा है। इस खत में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए चंदा सौहार्दपूर्ण रूप से लिया जाए। बता दें कि देश-विदेश से राम मंदिर निर्माण के लिए वीएचपी द्वारा चंदा जमा किया जा रहा है।

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 09:46 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Ram Mandir, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak news

कोर्ट
राम जन्मभूमि: कलाकृतियों के संरक्षण के खिलाफ डाली याचिका पर SC ने बंद की सुनवाई

अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल की खुदाई में मिली कलाकृतियों के संरक्षण के खिलाफ डाली गयी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई बंद कर दी है। जुलाई 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ख़ारिज कर दी थी और दो याचिकाकर्ताओं पर एक लाख-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। सुनवाई बंद करते हुए सॉलिटर जनरल ने कहा था कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए और टोकन चार्ज लगाना चाहिए था ताकि भविष्य में ऐसी याचिका दाखिल न हो सके।

read-more

शुक्र, 20 नवंबर 2020 - 08:04 PM / by vikas prakash

Tags: Supreme Court of India, Ram mandir Ayodhya, PIL

Courtesy: Ndtv hindi

Yogi adityanath

फ़ोटो: Jagran.com

योगी सरकार अयोध्या में मनाएगी डिजिटल दिवाली, होगा वर्चुअल दीप प्रज्वलन

राम मंदिर शिलान्यास के बाद अयोध्या में यह पहली दीवाली है ,जिसकी भव्यता को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार संकल्पित है। योगी सरकार ने फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री भी अयोध्या की दिवाली में शामिल होंगे और यह दीवाली वर्चुअल होगी। इस आयोजन में डिजिटल आतिशबाजी होगी व सरयू घाट पर लेज़र शो होगा। कार्य्रकम हेतु एक सार्वजनिक पोर्टल पर एक तस्वीर होगी जिसपर श्रीरामलला विराजमान होंगे, जिसके समक्ष वर्चुअल दीप प्रज्ज्वलन होगा। वर्चुअल रूप से श्रद्धालु मिट्टी,… read-more

सोम, 09 नवंबर 2020 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Diwali, Yogi Adityanath, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak news