ram mandir

फोटो: AmarUjala

अयोध्या में 30% पूरा हुआ राम मंदिर निर्माण कार्य

अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण लगभग 30% तक पूरा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का कार्य पांचवे चरण में है। संभावना है कि जून में मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की थी। मंदिर निर्माण का कार्य बजट के अंदर ही कार्य पूरा होने की संभावना है।

रवि, 08 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: AajTak News

Stone

फोटो: Hindustan Times

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पहुंचे पत्थर

अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशे जाने के बाद पहली खेप अयोध्या पहुंची है। इन पत्थरों को तराशने के लिए खास कार्यशाला का आयोजन हुआ था। कार्य पूर्ण होने के बाद एक ट्रक में पांच पत्थरों को रखकर अयोध्या पहुंचाया गया है। मंदिर के लिए कुल 200 पत्थर यहां पहुंचने है। मंदिर परिसर में अभी कर्नाटक के ब्लॉक (प्लिंथ) में पत्थर लगाने का काम किया जा रहा है।

गुरु, 31 मार्च 2022 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: ram temple, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya, Ram Mandir

Courtesy: News 18 Hindi

CRPF

फोटो: NDTV

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे स्पेशल कमांडो

आयोध्या की सुरक्षा सीआरपीएफ के 51 क्विक एक्शन टीम के कमांडो 24 घंटे करेंगे। इन्हें शिवनगरी शिवपुरी में अत्याधुनिक हथियारों और एक्सप्लोसिव की ट्रेनिंग दी गई है। ये कमांडो हर स्थिति से निपटने में सक्षम है। इन्हें मानसिक दक्षता की भी खास ट्रेनिंग दी गई है। इन कमांडो को देश भर के सीआरपीएफ कैंपस से चुना गया है। ये कमांडो छिपकर सुरक्षा करेंगे। सिर्फ खतरे से निपटने की स्तिथि में ये बाहर आएंगे।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 09:15 AM / by रितिका

Tags: Madhya Pradesh, Shivpuri, Ayodhya, Ram Mandir

Courtesy: News 18 Hindi

Kashav Prasad Maurya

फोटो: Patrika

भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिसंबर एक को ट्वीट कर लिखा कि, अयोध्या काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि यह पहला मौका नही है जब उपमुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने नवंबर 3 को अयोध्या में कहा था कि अयोध्या हुई हमारी है, अब काशी मथुरा की बारी है।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Keshav prasad maurya, Uttar Pradesh, Ram Mandir, Kashi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ram Mandir

फोटोः TV9 Bharat

दिवाली के अवसर पर दिल्ली में हो रहा है अयोध्या के 'राम मंदिर' की कॉपी का निर्माण

राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अयोध्या के 'राम मंदिर' की एक कॉपी बनाई जा रही है। इस कॉपी को लगभग 30 फुट ऊंचा और 80 फुट चौड़ा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के तमाम मंत्रीगण नवंबर 4 की शाम 7 बजे यहां होने वाली लक्ष्मी पूजा में शामिल होंगे। पूजा के आयोजन को सोशल मीडिया में बड़े स्तर पर लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Diwali, Ram Mandir, Arvind Kejriwal, delhi news

Courtesy: Aajtak News

Rajnath Singh

फोटो: TV9 Bharatvarsh

रामलला के जलाभिषेक के लिए भारत लाया गया 115 देशों का जल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 18 अपने आवास पर राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और डेनमार्क, फिजी, नाइजीरिया समेत अनेक देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 115 देशों का जल प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 115 देशों से जल लाना एक उत्कृष्ट कार्य है। इस जल से अपने रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कदम भारत की वसुधैव कुटुंबकम की सोंच को दर्शाता है।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 11:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: Ram Mandir, Rajnath Singh, Champat Rai, Ayodhya

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ram Mandir

फोटो: The Hindu

राम मंदिर परिसर में बनेंगे छह मंदिर, देश के अलग अलग कोनों से आएगी सामग्री

अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर में अब मुख्य मंदिर के अलावा परिसर में छह मंदिरों का निर्माण होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर परिसर में बनने वाले इन मंदिरों का फाइनल डिजायन ड्राफ्ट तैयार हो गया है। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए सामग्री देश के अलग अलग कोनों से मंगवाई जा रही है। मंदिर सुपर स्ट्रक्चर निर्माण के लिए बंसी पहाड़पुर और संगमरमर इस्तेमाल होगा। मंदिर के परकोटो के निर्माण के लिए पत्थर जोधपुर से मंगवाए जाएंगे।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Ram Mandir, Ram Mandir Trust, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Aajtak NEWS

Ram janam bhoomi issue

फ़ोटो: Hindustan times

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उनके पद से हटा सकता है RSS

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट घोटाले के मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को RSS ने चित्रकूट में हो रही बैठक में तलब किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ट्रस्ट के काम से दूर किया जा सकता है। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा को भी दूर किया जा सकता है। ज़मीन घोटाले मामले पर RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यवाह भैयाजी जोशी नज़र बनाये हुये हैं, और जल्द अयोध्या भी आ सकते हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Shri Ram Janmabhoomi Theerth Kshetra, Champat Rai, Ram Mandir, Ayodhya

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Narendra Modi

फोटो: Indian Express

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे अयोध्या विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य और कई विकास परियोजनाओं पर काम जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को वर्चुअल मीटिंग के जरिए अयोध्या विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के साथ कई बड़े अधिकारी शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री को प्रेजेंटेशन के जरिए समस्त विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति, भविष्य में शुरू होने वाली परियोजनाओं और विकास कार्यों से अवगत… read-more

शनि, 26 जून 2021 - 10:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, CM Yogi Adityanath, Ayodhya, Ram Mandir

Courtesy: Aaj Tak

Ram janam bhoomi issue

फ़ोटो: NDTV

अयोध्या: रामादल जून 24 को श्मशान में कुत्तों के साथ विरोधियों को भी करवाएगा मृत्युभोज

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर ज़मीनी आरोपो को राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेदांती ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि ये ट्रस्ट को बदनाम करने और राम भक्तों को भ्रमित करने की अंतरराष्ट्रीय साज़िश है। इसमें सोनिया गांधी और अखिलेश यादव दोनो शामिल हैं। इसके साथ ही पंडित कल्किराम ने बताया कि, रामादल जून 24 को अयोध्या के श्मशान पर कुत्तो को भोजन और राम मंदिर के विरोधियों को मृत्युभोज कराएगा।

शनि, 19 जून 2021 - 05:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ram Mandir, Ayodhya, Shree Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, ram vilas vaidanti

Courtesy: Dainik Bhaskar