Keshav singh

फ़ोटो: Indiatv.in

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते केशव सिंह एलजेपी से निष्कासित, दिया बड़ा बयान

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद पार्टी में फूट पड़ना शुरू हो गया है और गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व महासचिव केशव सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, अब निष्कासित होने के बाद केशव सिंह ने पार्टी आलाकमान व कार्यकारिणी पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि अगले वर्ष के शुरुआती महीने में ही पार्टी में विभाजन हो जाएगा।

शनि, 05 दिसम्बर 2020 - 10:48 AM / by आकाश तिवारी

Tags: LJP, Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, Bihar

Courtesy: Aajtak

Bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

चिराग पासवान ने एनडीए को धोखा दिया है- भूपेंद्र यादव

बिहार भाजपा प्रभारी व पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने मतदान के नतीजों के पश्चात एलजेपी नेता चिराग पासवान पर निशाना साधा है व उन्हें वोटकटवा बताया है। यादव ने चिराग के एनडीए में होने पर भी सवाल उठाए है और कहा है कि वो एनडीए में कहां हैं, उन्होंने तो एनडीए को धोखा दिया है। वहीं,भाजपा के कामों की तारीफ करते हुए यादव ने कहा है कि जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आत्मनिर्भर भारत को जाता है और जनता को एनडीए में विश्वास है।

गुरु, 12 नवंबर 2020 - 12:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, BJP, Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan

Courtesy: Aajtak news

Ram vilas paswan

फ़ोटो: Getty images

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लगाया राम विलास पासवान की मौत पर प्रश्नचिन्ह

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत पर सवाल उठाएं है।  उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश जानना चाहता है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से जुड़े कई सवाल हैं जो चिराग… read-more

सोम, 02 नवंबर 2020 - 04:31 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, Chirag Paswan, PM Narendra Modi

Courtesy: Aajtak news

Ram vilas paswan

फ़ोटो: Indian express

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने लिखा-मिस यू पापा

लोक जनशक्ति पार्टी  के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का अक्टूबर 8 को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट में चल रहा था। पासवान के निधन पर ग्रह मंत्रालय ने अक्टूबर 9 को देश में शोक दिवस घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी संस्थानों का तिरंगा झुका रहेगा। पासवान के बेटे चिराग ने ट्वीट कर लिखा- "पापा, आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां… read-more

शुक्र, 09 अक्टूबर 2020 - 09:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Vilas Paswan. Chirag Paswan, cabinet minister, LJP

Courtesy: AMARUJALA NEWS