Arvind Trivedi

फोटो: India TV News

रामायण में रावण का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी का निधन

रामानंद सागर के प्रसिद्ध पौराणिक टीवी शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का अक्टूबर पांच की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन के बाद से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। 

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 09:50 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Arvind Trivedi, Ramayana, Entertainment, National

Courtesy: Aaj Tak News

Dipika padukone could be play sita role

फ़ोटो: Times of India

बहुत जल्द सीता का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बहुत जल्द सीता के किरदार में नज़र आ सकती हैं। प्रोड्यूसर व डायरेक्टर मधु मंटेना ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, मै और दीपिका साथ काम कर रहे हैं लेकिन हम पहले रामायण पर काम करेंगे। हालांकि इससे पहले भी मधु ने 2019 में दीपिका साथ मिलकर फिल्म द्रौपदी की अनाउंसमेंट की थी। मधु ने बताया था कि इस फिल्म में महाभारत को द्रौपदी के नजरिये से दिखाया जाएगा।

शुक्र, 02 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: dipika padukon, madhu mantena, diropati, Ramayana

Courtesy: Aajtak News

Chnadrashekhar

फोटो: DNA INDIA

टीवी शो रामायण के एक्टर चंद्रशेखर का हुआ निधन

बॉलीवुड के एक्टर चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाया था। चंद्रशेखर का निधन जून 16 को हुआ। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने बताया, "पिता जी नींद में ही चल बसे। उन्हें स्वास्थ से संबंधित कोई परेशानी नहीं थी "। उन्होंने एक्टिंग के साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस औऱ डायरेक्ट भी किया। उनकी 1994 में आई सुपरहिट फिल्म चा चा चा काफी पसंद की गई थी। 

बुध, 16 जून 2021 - 02:42 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ramayana, Actor, Demise, Film Director

Courtesy: TV9 BHARATVARSH

Kareena Kapoor Khan

फोटो: Telugu News

बॉलीवुड: ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा #BoycottKareenaKhan

ट्वीटर पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि रामायण पर बन रही एक फिल्म में माता सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान 12 करोड़ रुपये मांग रही हैं। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने #BoycottKareenaKhan ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। लोगों के मुताबिक एक मुस्लिम से शादी करने वाली करीना माता सीता का किरदार नहीं निभा सकती। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इसे झूठी खबर बताया है।

शनि, 12 जून 2021 - 07:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Kareena kapoor khan, Bollywood, Twitter trends, Ramayana

Courtesy: Jagran News

Ramayan

फोटो: INDIA TV

15 साल तक 'रामायण' बना रहा सबसे अधिक बार देखे जाने वाला शो

रामायण रिकॉर्ड बुक में दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला पौराणिक धारावाहिक बन चुका है। इस शो को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। 1987 से 1988 के बीच इस शो को बहुत बार देखा गया था। इस शो ने 2003 तक अपना रिकॉर्ड कायम किया था। रामायण अपने दर्शकों को नैतिक मूल्य सिखाने के लिए लोकप्रिय हुआ है। इस शो ने इंडियन माइथोलॉजी वाले शो की राह आसान की है।

गुरु, 10 जून 2021 - 09:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ramayana, show, superhit, mythology

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ramayana telecast

फोटो: Scroll

लाॅकडाउन में सकारत्मकता के लिए दोबोरा शुरु हुआ धारावाहिक 'रामायण'

टीवी के मशहूर प्रोग्राम रामानंद सागर के शो 'रामायण' प्रसारण दोबारा शुरु हो गया है। लोगों के समय को सकारात्मकता देने के लिए इसके प्रसारण का फैसला लिया गया है। ये धारावाहिक मई 7 से कलर्स पर प्रसारित हो रहा है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो को पहली बार 1987 में प्रसारित किया गया था और शो ने टीआरपी के सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे। अरुण गोविल और दीपिका ने सीता- राम का किरदार निभाया था।

शनि, 08 मई 2021 - 09:00 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ramayana, Positivity, Telecast, Lockdown

Courtesy: Amarujala News

Ram And Sita

फोटो: Teahub

सऊदी अरब में स्टूडेंट्स को पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत

शिक्षा क्षेत्र में तबदीली लाते हुए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने विजन-2030 जारी कर दिया है। जिसके तहत वहां के स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति और रामायण-महाभारत के पाठ पढ़ाये जाएंगे। इसका मकसद आने वाले पीढ़ी को दुनिया के अलग अलग देशों के तौर तरीकों और संस्कृति से परिचित कराना है। विजन-2030 के मुताबिक अरब में स्टूडेंट्स को अंग्रेजी भाषा में पढ़ना जरूरी कर दिया गया है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Ramayana, Mahabharat

Courtesy: ZeeNews

Star bharat telecasting ramayan

फोटो: Patrika

टीवी पर एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा

रामानंद सागर की 'रामायण' ने बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान TRP के रिकॉर्ड तोड़े थे, अब दर्शकों की मांग पर यह शो एक बार फिर प्रसारित होने जा रहा है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 05:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ramayana, Arun Govil, star bharat, Telecast, coronavirus lockdown

Courtesy: Amar Ujala

Arun govil

फ़ोटो: Indiatv.in

टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल

प्रख्यात टीवी सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गोविल ने दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की सदस्यता ली, जहां केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहें। संभावना है कि गोविल बंगाल चुनाव में प्रचार की कमान संभालेंगे व करीब 100 सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, सदस्यता लेते हुए गोविल ने कहा कि ममता… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 09:22 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Arun Govil, Ramayana, West Bengal, BJP

Courtesy: Punjab kesari

Ramayana Science Diploma Course

फोटो: Amazon.in

एमपी में रामायण विज्ञान पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को जानने के लिए शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स

मध्य प्रदेश के भोज विश्वविद्यालय में रामायण विज्ञान पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को जानने के लिए एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। इससे पहले भी दो अन्य विश्वविद्यालय इससे मिलता-जुलता पाठ्यक्रम शुरू कर चुकें है। इस पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को रामचरितमानस की चौपाइयों को पढ़ाया जाएगा, जिससे उन्हें पुरातन विज्ञान से परिचित होने का अवसर प्रदान होगा। इस मुक्त विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 09:00 PM / by Shruti

Tags: Madhya Pradesh, Ramayana, Ramayana Science Course, Bhoj University

Courtesy: Amarujala News