Ram Mandir

फोटो: MSN News

आज 'अक्षत पूजा' के साथ शुरू होगा राम मंदिर अनुष्ठान

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित पहले अनुष्ठानों में से एक के रूप में, राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने आज भगवान के सामने 1,000 किलोग्राम चावल की 'अक्षत पूजा' का आयोजन किया है। इस चावल को पीतल के बर्तन में रखने से पहले हल्दी और देसी घी के साथ मिलाया जाएगा और 200 आरएसएस और वीएचपी स्वयंसेवकों को सौंप दिया जाएगा, जो 22 जनवरी, 2024 - अभिषेक समारोह की तारीख - से पहले इसे देशभर में वितरित करेंगे।

रवि, 05 नवंबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ayodhya, akshat pujan, Ramlala, 100 quintals

Courtesy: India TV

Stone

फोटो: Tripadviser

अयोध्या में रामलला के मंदिर के निर्माण में पत्थरों की नए सिरे से तराशी

अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण दिन-रात चल रहा है। गर्भगृह के लिए नए सिरे से पत्थरों की तराशी की जा रही है। इनके स्तंभों की मोटाई लगभग तीन इंच बढ़ा दी गई है। स्तंभ साढ़े 14 से 16 फीट तक ऊंचे और आठ फीट व्यास वाले होंगे। प्रत्येक स्तंभ यक्ष-यक्षिणियों की 16 मूर्तियों से सुसज्जित होगा। इसलिए राजस्थान में गर्भगृह के लिए नये सिरे से एक लाख घनफुट पत्थरों की तराशी का काम किया जा रहा है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 04:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ayodhya, Ramlala, मंदिर, statue

Courtesy: Hindustan

Ramlala

फोटो: Times Now Navbharat

श्रीराम लला दिसंबर 2023 को गर्भगृह में होंगे विराजमान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चम्पतराय ने मार्च सात को बताया कि अयोध्या में श्रीराम लला दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में विराजमान होंगे। मंदिर की नींव भरने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरु हो गया है। मंदिर की नींव में 14 मीटर गहरी चट्टान डाली गई है। नींव पड़ने में कुल 19 महीनों का समय लगा है। अब मंदिर के फर्श का काम किया जा रहा है, जो जनवरी 2024 तक पूरा होगा उसके बाद मंदिर निर्माण किया जाएगा।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Ramlala, Ayodhya, ayodhya temple, Ram mandir Ayodhya

Courtesy: Zee News