Ranbir

फोटो: Agniban

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में रणबीर कपूर ने ईडी से माँगा दो हफ्ते का समय

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अक्टूबर 5 को महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से दो सप्ताह का समय मांगा। उन्हें ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में ईडी ने तलब किया था। अभिनेता को शुक्रवार को एजेंसी के रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। ऑनलाइन जुआ ऐप महादेव बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता, भोपाल, मुंबई में तलाशी लेकर 417 करोड़ रुपये जब्त किए थे। 

शुक्र, 06 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Two weeks time, ED, mahadev online betting app case

Courtesy: Aajtak News

Ranbir-Kapoor

फोटो: Latestly

ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में रणबीर कपूर को भेजा समन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में ईडी ने तलब किया है। अभिनेता को 6 अक्टूबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अभिनेता कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए हैं, जो महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रमोटरों में से एक हैं। रणबीर कपूर के अलावा कम से कम 15 से 20 सेलिब्रिटीज ईडी की जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि इन सभी हस्तियों को हवाला के जरिए पैसे… read-more

गुरु, 05 अक्टूबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, ED, Summon, online gaming

Courtesy: Live Hindustan

Brahmastra

फोटो: The Times of India

फिल्म ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में की 300 करोड़ रुपये की कलेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में शुरूआती सात दिनों में फिल्म 173 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि फिल्म कुल पांच भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसके हिंदी वर्जन ने 156 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhat, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Alia Bhat

फोटो: Digihunt

आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए सोनी राजदान और नीतू कपूर ने की खास तैयारी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती है, जिसके बेबी शावर के लिए उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने बड़ी तैयारी की है। माना जा रहा है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर आलिया का बेबी शावर होस्ट करेंगी। इस महीने ही मुंबई में बेबी शावर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई सितारे शामिल होंगे। बता दें कि आलिया रणबीर ने इसी वर्ष अप्रैल में शादी की थी।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Soni razdan

Courtesy: News 18 Hindi

Brahmāstra

फोटो: Youtube

बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन किया धमाकेदार कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की ओपनिंग काफी दमदार रही है। पहले दिन वैश्विक स्तर पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है। दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से अधिक कमाई की, जो की 37 करोड़ रुपये रही है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले है। फिल्म कुछ लोगों को बोरिंग बता रहे हैं जबकि कुछ ने इसकी काफी तारीफ की है।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Bollywood, box office

Courtesy: AajTak News

Bramhastra

फ़ोटो: Indian express

कलेक्शन के मामले में हिट साबित हुई रणबीर की "ब्रह्मास्त्र", जानिए कितनी हुई कमाई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सितंबर 9 के दिन रिलीज हुई फिल्म "ब्रह्मास्त्र" ने ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 38 करोड़ के करीब बताया जा रहा है और यह नॉन-हॉलिडे ओपनिंग के लिहाज से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के खिलाफ चल रहे बॉयकॉट मूवमेंट के बावजूद फिल्म ने भरपूर कमाई की है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ranbir Kapoor, Bramhastra, Box office collection, opening day

Courtesy: News18hindi

narottam mishra

फोटो: The Indian Express

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा रणबीर आलिया को महाकाल मंदिर में दर्शन करने से नहीं रोका

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर आलिया को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें दर्शन करने से नहीं रोका गया। दोनों ने खुद ही वहां से जाने का फैसला किया था। दोनों कलाकार फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन पहुंचे थे। इस संबंध में आलिया भट्ट ने वीडियो भी साझा किया था। दोनों इंदौर से मुंबई की फ्लाइट लेकर लौट गए है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 05:55 PM / by रितिका

Tags: Ujjain, mahakaal temple, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Courtesy: NDTV News

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

फ़ोटो: Jagran

उज्जैन: रणबीर और आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, बजरंग दल ने किया विरोध

आगामी फिल्म "ब्रम्हास्त्र" की सफलता के लिए महादेव का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे रणबीर कपूर व आलिया भट्ट को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है। यह प्रदर्शन रणबीर के बीफ खाने वाले बयान के खिलाफ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया है। हालांकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया और रणबीर, आलिया और अयान मुखर्जी को सीधे कलेक्टर निवास ले जाया गया।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 04:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: aaliya bhatt, Ranbir Kapoor, Ujjain, Bajrang Dal

Courtesy: Amar ujala

brahmastra

फोटो: Rewa Riyasat

रणबीर आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमा घरों में सितंबर नौ को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर की जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर मेकर्स में काफी राहत है। बता दें कि ये फिल्म फैंटेसी एडवेंचर है। फिल्म के ट्रेलर से स्पेशल इफैक्ट्स और कहानी को लेकर फैंस में क्रेज बढ़ गया है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Brahmastra, movie release

Courtesy: Aajtak

Bramhastra

फोटो: Patrika

आउट हुआ रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया ट्रेलर

निर्माताओं ने सितंबर तीन को सोशल मीडिया पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करण जौहर ने ब्रह्मास्त्र का नया ट्रेलर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। करण ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हो गई है। नए ट्रेलर की शुरुआत मौनी रॉय के साथ होती है। इससे पहले अयान मुखर्जी ने भी फिल्म के नए ट्रेलर के साथ इंस्टाग्राम पर एडवांस बुकिंग की घोषणा की… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, Brahmastra, new trailer out, Ranbir Kapoor

Courtesy: News 18