Indigo

फोटो: Latestly

हवा में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली लौटी रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट

उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर, रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर लौट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट (नंबर 6E-2172) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि पायलट ने घोषणा की कि विमान हवा में ही तकनीकी खराबी के बाद आईजीआई हवाईअड्डे पर लौट रहा है।

शनि, 05 अगस्त 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranchi, indigo flight, returns to delhi, technical snag

Courtesy: Prabha Sakshi

UPA MLA's

फोटो: Times Of India

विधानसभा विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे यूपीए के 30 विधायक

सत्ताधारी गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में सितंबर 30 से रह रहे इन विधायकों को विशेष विमान से रांची लाया गया है। वहीं, जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 5 के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेंगे। इस दौरान सोरेन ने कहा है कि हमारे लिए जो जाल बिछाया गया है, उसमें विपक्ष फंस जाएगा।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, UPA, Ranchi, MLAs

Courtesy: Amar ujala

Ind vs Nz

फोटो: The Indian Express

दूसरे टी20 मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 19 को खेले गए दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यूज़ीलैंड ने 153 रन बनाये थे। भारत की ओर से पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने दो विकेट अपने नाम किया है। भारत ने राहुल और रोहित के अर्धशतक के दम पर आसानी से इस मैच को अपने नाम किया।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, T20 match, Ranchi

Courtesy: ABP News

Ms Dhoni

फोटो: NCR News

दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्टैंड से करेंगे भारत को सपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी रांची स्टेडियम पहुंच गए हैं। धोनी स्टैंड में बैठकर भारतीय टीम की हौसला अफजाई करते नज़र आएंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम स्पोर्ट्स फैसिलिटी का जायज़ा लिया। इसके साथ ही झारखंड अंडर-19 के खिलाड़ी भी धोनी से मिले।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, Ranchi, T20 match, New Zealand

Courtesy: Amar Ujala News

Ind vs Nz

फोटो: Insidesports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जायेगा दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 19 को दूसरा टी20 मैच रांची में खेला जायेगा। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 कई बढ़त बनाये हुये है। भारत आज सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेगा। रांची में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। क्योंकि पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए थे। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर कोई खबर नही आई है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 10:35 AM / by अजहर फारूक

Tags: New Zealand, India, Ranchi, T20 match

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

MS Dhoni

फोटो: Cricket Addictor

महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे शहर में खरीदा नया घर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में नया घर खरीदा है। धोनी का एक घर मुंबई में भी बन रहा था जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धोनी इस साल आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे। फिलहाल इस समय धोनी रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी ने अगस्त 15, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

रवि, 30 मई 2021 - 04:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: MS DHONI, SAKSHI DHONI, Ranchi, CSK

Courtesy: Live Hindustan

Bridge Collapsed

फोटो: The Indian Express

यास तूफान से रांची में टूटा हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल

रांची में कांची नदी पर बना हाराडीह-बुढ़ाडीह पुल 'यास' तूफान के कारण बीच में से टूट गया है। ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा 13 करोड़ रुपये में यह पुल बनाया गया था। ग्रामीणों का मानना है कि पुल बनाते समय गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण यह पुल धंस गया। पुल टूटने का एक कारण अवैध खनन भी बताया जा रहा है, जिस कारण इसकी नींव कमज़ोर पड़ गयी और तूफान नहीं झेल सकी।

शुक्र, 28 मई 2021 - 02:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cyclone Yaas, Ranchi News, Ranchi, Bridge collapsed

Courtesy: Aajtak News

Mob lynching

फ़ोटो: DNA India

मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ मुबारक खान, हत्यारों की हुई पहचान

झारखंड की राजधानी रांची से मॉब लीनचिंग का एक मामला सामने आया है जहां पीड़ित मुबारक खान की चोरी के शक में पीटकर हत्या कर दी गई। यह मामला रांची के अनगड़ा थाना के सिरका पंचायत के महेशपुर गांव का है जहां मुबारक पर बाइक टाइर की चोरी का शक था। सिरका के करीब 40 लोगों ने शक के चलते ही मुबारक को पोल से बांधा और पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक़ 21 नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है एवं मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है।

सोम, 15 मार्च 2021 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: mob lynching, Ranchi, Jharkhand

Courtesy: Outlook hindi

school reopn in ranchi

फोटो: Deccan herald

रांची: आज लिया जा सकता है स्कूल और अन्य संस्थान खोलने का निर्णय

झारखंड: रांची में आज निर्धारित शर्तों का पालन करने के साथ राज्य में मेडिकल कॉलेज और अन्य संस्थानों को खोलने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को सलाह लेने के लिए स्कूल आने की परमिशन पर भी फैसला लिया जा सकता है।  दिसंबर 15 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बैठक में इस निर्णय के लिए जाने की संभावना है। अभी भी रांची में नियमित रूप से 50 से 100 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है।

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 11:33 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Schools, Medical College, Ranchi

Courtesy: DAILYHUNT

crime against women

सांकेतिक चित्र

रांची के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले पर तेजी से सुनवाई करेगी कोर्ट

सितम्बर 7 को रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले को आवश्यक समझकर तेज़ी से सुनवाई करने का फैसला लिया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। अगस्त 19 को रांची के डोरंडा क्षेत्र की रहने वाली योगा टीचर रफिया नाज़ ने विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मानहानि, स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ साथ और भी कई आरोप लगाएं हैं।

मंगल, 08 सितंबर 2020 - 12:19 PM / by vikas prakash

Tags: Ranchi, Ranchi Court, crime against women

Courtesy: NDTV Hindi