10a sport

फोटो: HT Tech

Redmi India ने लॉन्च किया 9A Sport, हेलियो जी25 प्रोसेसर से लैस

Redmi India ने मार्केट में एक नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Redmi 10A Sport है। यह फोन Redmi 9A Sport का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस फोन को बजट रेंज में ही लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का का डिस्प्ले, हेलियो जी25 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 10,999 रुपये है। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 07:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi India, 10A Sport, Budget, range

Courtesy: Amar ujala

Volvo

फोटो: HT Auto

वोल्वो जुलाई 26 को अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge भारत में करेगी लांच

कार निर्माता कंपनी वोल्वो बहुत जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo XC40 Recharge को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी इस कार को मेटावर्स यानि इंटरनेट की आभासी दुनिया के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने जा रही है। वोल्वो Volvo XC40 Recharge को 26 जुलाई को लॉन्च करेगी। यह 400 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज देगी। Volvo XC40 Recharge में 78 kwh की लिथियम बैटरी देखने को मिलेगी।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Volvo, Xc40 recharge, range, EV, electric

Courtesy: Jagran

Mg

फ़ोटो: Autocar India

MG मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग की शुरू

MG मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार है जो 2023 में भारत में बिक्री शुरू हो जाएगी। E230 इलेक्ट्रिक कार में लगभग 20kWh से 25kWh की बैटरी पैक दी जा सकती है, जो 150 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। अनुमान है कि आगामी कार को 10 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

बुध, 29 जून 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MG, Motor, Electric Car, testing, Driving, range

Courtesy: Jagran

Cycle

फ़ोटो: Motovolt

मोटोवोल्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की स्मार्ट इलेक्ट्रिक साइकिल फुल चार्ज करने पर 45 किलोमीटर तक की देती है रेंज

मोटोवोल्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की स्मार्ट इलेक्ट्रिक साइकिल मात्र 7 पैसे के खर्च में 1 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसकी बैटरी और इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट को लंबे समय और लगातार परफॉर्मेंस देने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसका वजन 23.3 किग्रा, टॉप स्पीड 25kmph, यह 216wh, 432wh, 576wh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आती है। यह एकबार फुल चार्ज करने पर 45 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत 29774 रुपए से 42159 रुपए के बीच है।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Motovolt, electric, Bicycle, range

Courtesy: Hindustan

Kia India

फ़ोटो: Autocar India

किआ इंडिया अपनी EV6 को भारत में जल्द करेगी लॉन्च, मई 26 को शुरू होगी बुकिंग

किआ इंडिया भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कोरियाई कार निर्माता कंपनी EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लिए 26 मई से बुकिंग शुरू करेगी। इसकी कीमत की घोषणा बाद में की जाएगी। Kia EV6 का भारत में असेम्बल करेगी, लेकिन बाद में कंपनी भारत में कार का उत्पादन कर सकती है। किआ ने EV6 में बड़ा 77.4kWh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 528 किलोमीटर तक की यात्रा करने में सक्षम है।

रवि, 22 मई 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kia, EV6, electric, range

Courtesy: News18

Bajaj Auto Updates Colour Palette

फोटो: Fast wale

भारत में नए कैरेबियन रंग के साथ लॉन्च हुई बजाज पल्सर 250

बजाज पल्सर 250 रेंज अब भारत में एक अपडेटेड कलर पैलेट के साथ लांच की गयी है। ऑटोमेकर ने पल्सर N250 और पल्सर F250 के लिए कैरेबियन ब्लू नामक एक नई रंग योजना शुरू की है। नए रंग अपडेट वाले मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं है, F250 की कीमत 1,44,979 रुपये (एक्स-शोरूम) और N250 (एक्स-शोरूम) की कीमत अभी भी 1,43,680 रुपये है। नया रंग बाइक के सभी बॉडी पैनल को कवर करता है। 

शनि, 07 मई 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: pulsar-250, range, Caribbean blue, colour scheme, Launched

Courtesy: Amar Ujala News

Kia EV

फ़ोटो: Motor Octane

Kia EV6 का टीजर कंपनी ने किया जारी, दमदार रेंज से लैस

Kia ने हाल में EV6 नाम, भारत के लिए ट्रेडमार्क कराया है जिससे साफ होता है कि Kia Electric वाहन मार्केट में जल्द एंट्री करने वाली है। कंपनी मई 26 को भारतीय मार्केट में इस इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग लेना शुरू करेगी जिसके कुछ समय बाद इसे देश में लॉन्च किया जाना तय है। फास्ट चार्जर की मदद से कार की बैटरी महज 18 मिनट में ही 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। बता दें कि कार की रेंज 528 KM तक है 

गुरु, 05 मई 2022 - 02:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kia, EV6, Electric Car, electric, range

Courtesy: Zee News

Horwin SK3

फ़ोटो: Bikewale

हॉरविन का SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 300 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज

चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड हॉरविन ने अपने SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के 2022 एडिशन को वहां लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 300 किमी की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम है। हॉर्विन SK3 की टॉप स्पीड 90kmph है। इसमें 6.3kW की मोटर है जिसमें 6.3kW पावर आउटपुट देती है। चीन के अलावा, हॉरविन यूरोप में भी SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। 

बुध, 04 मई 2022 - 03:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SK3, electric, Scooter, range, Cruise Control

Courtesy: Hindustan

Avinya Car

फ़ोटो: Daily Hunt

टाटा ने पेश की कांसेप्ट कार 'अविन्या', 30 मिनट की चार्ज पर चलेगी 500 किलोमीटर

टाटा मोटर्स द्वारा नई अविन्या कांसेप्ट ईवी को पेश किया गया है।  वाहन पूरी तरह से अलग लुक के साथ आता है और 30 मिनट से कम समय में 500 किमी की रेंज के साथ एक नया GEN3 तकनीक के साथ आता है। टीपीईएम ने दावा किया कि अविन्या एक ऐसी कार है जिसे स्मार्ट, विशिष्ट, टिकाऊ होने के साथ-साथ तकनीकी भी बनाया गया है। इसकी डिजाइन एक हैचबैक, एक एमपीवी और एक एसयूवी का मिश्रण है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:46 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Avinya, Tata, Electric Car, range

Courtesy: India Tv