फोटो: Tarunmitra
अमेरिका में मिला दो सिर और छह पैरों वाला दुर्लभ कछुआ डॉक्टरों ने 'मैरी' और 'एस्ले' रखा नाम
अमेरिका में एक विचित्र नवजात कछुआ मिला है जिसके छह पैर और दो सिर हैं। वाइल्ड लाइफ सेंटर में कछुए की निगरानी करने वाले चिकित्सकों ने दो सिर के साथ पैदा होने वाली दुर्लभ स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए इसको 'बाईसेफली' स्थिति बताया है। चिकित्सकों ने कछुए के द्वारा पानी में अलग-अलग समय पर सिर ऊपर निकालने के साथ ही प्रत्येक सिर द्वारा तीन पैरों को नियंत्रित करने की भी जानकारी दी है।
Tags: Human Interest stories, rare species, Nature, Wildlife
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Wikipedia
विलुप्त माना जा रहा गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में
गैलापागोस कन्ज़र्वेंसी के अनुसार 112 साल पहले विलुप्त घोषित गैलापागोस का विशालकाय कछुआ अभी भी अस्तित्व में है। इक्वेडोर ने इस बात की पुष्टि की है। गैलापागोस नेशनल पार्क और गैलापागोस कंजरवेंसी के एक संयुक्त अभियान में इस मादा कछुए को ढूंढा गया था। इससे पहले कछुओं की इस विशाल प्रजाति के जीव को 1906 में मृत पाया गया था, येल विश्वविद्यालय के आनुवंशिकीविदों के अनुसार यह दोनों ही कछुए एक ही प्रजाति से सम्बन्ध रखते हैं।
Tags: rare species, Turtle, tortoise, Extinct animals
Courtesy: Down To Earth
फोटो: Enterate24
अफ्रीकी मछुआरों को मिली 40 करोड़ साल पुरानी प्रजाति की मछली
हिंद महासागर के मेडागास्कर में अफ़्रीकी मछुआरों को 40 करोड़ साल पुरानी एक मछली की प्रजाति मिली है। सीउलैकैंथ के नाम की इस मछली के चार पैर और चार पंख हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी मछली का दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है। खबरों के मुताबिक मछुआरों ने शार्क पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमे यह दुर्लभ मछली फंस गयी। बता दें, 1938 से इस मछली को विलुप्त माना जा रहा था।
Tags: 40 crore years, Endangered Species, rare species, Africa
Courtesy: Oneindia