Alex Hales

फोटो: India.Com

T20 World Cup: इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो की जगह लेंगे एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड ने घायल जॉनी बेयरस्टो की जगह एलेक्स हेल्स को आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है। बेयरस्टो इससे पहले इस महीने की शुरुआत में गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल होने के बाद विश्व कप से बाहर हो गए थे। हेल्स, जो आखिरी बार मार्च 2019 में इंग्लैंड के लिए खेले थे, तीन साल से अधिक समय के बाद वापसी करते हुए नज़र आएंगे। 2019 में हेल्स को दूसरी बार ड्रग्स लेने के आरोप में हटा दिया गया था।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Alex hales, recall, bairstow, T20 World Cup, Replacement

Courtesy: Jagran News

Ola electric scooter

फोटो: first post

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर में लग रही आग, कंपनी ने वापस बुलवाए 1441 स्कूटर

ऑटोमोबाइल कंपनी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आने के बाद कंपनी ने 1441 स्कूटर ग्राहकों से वापस मंगवा लिए हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इन स्कूटरों का हमारे सर्विस इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। सभी बैटरी सिस्टम, थर्मल सिस्टम के साथ-साथ सुरक्षा प्रणालियों की जांच की जाएगी। बता दें कि ओला ने मार्च में ही अपने स्कूटर की लॉन्चिंग की थी। 

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 08:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ola Electric Scooter, Fire, recall, Automobile

Courtesy: NDTV