फोटो: ETV Bharat
दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दर्ज किया अब तक की सबसे अधिक यात्रियों की संख्या
दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दैनिक यात्री यात्रा की अब तक की सबसे अधिक संख्या - 69.94 लाख - दर्ज की। 28 अगस्त को यह आंकड़ा 68.16 लाख था। डीएमआरसी ने कहा,"अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने का दिल्ली मेट्रो का मिशन हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और परिणामस्वरूप दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त 2023 को एक ही दिन में 69 लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की।''
Tags: Delhi Metro, highest, recorD, DMRC, passengers count
Courtesy: Jagran News
फोटो: India TV News
CSK vs GT, IPL 2023 फाइनल: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड लेवलिंग पर 5वीं बार बनी चैंपियन
एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। सीएसके के पूर्व कप्तान जडेजा न केवल इस खेल के सबसे कठिन क्षणों में से एक में लंबे समय तक खड़े रहे। अंतिम 2 गेंदों पर 10 रनों की आवश्यकता के साथ, जडेजा ने मोहित शर्मा को एक छक्का और एक चौका लगाकर भारतीय कैश-रिच लीग में अपना रिकॉर्ड स्तर का पांचवां खिताब जीतने के लिए जीत हासिल की।… read-more
Tags: ipl 2023 final, MS DHONI, Chennai Super Kings, recorD, 5th time
Courtesy: Jansatta News
फ़ोटो: Indian express
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज़ खान ने तोड़ा सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
एक समय आईपीएल में अपना सिक्का जमाने वाले बल्लेबाज़ सरफराज खान ने अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2928 रन बना लिए है और दुनिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के 22 मैचों में 2927 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने इसके लिए 7 इनिंग ज्यादा खेली है। वहीं, हालिया ईरानी कप में भी सरफराज ने 138 रन बनाए है जिसमें 20 चौके और 2 छक्के शामिल है।
Tags: Sarfaraz Khan, First Class Cricket, Don Bradman, recorD
Courtesy: News18hindi
फोटो: Latestly
11000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 11,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 337 पारियां खेलीं। कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के आक्रमण को ध्वस्त कर भारत को 200 रनों के पार पहुंचा दिया। बता दें कि, कोहली टी20 क्रिकेट में 11,000 पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज… read-more
Tags: Virat Kohli, completes 11000 t20 runs, recorD
Courtesy: ZEE News
फोटो: TOI
पृथ्वी 24 घंटे से कम समय में ही अपनी धुरी का लगाया चक्कर, वैज्ञानिक हैरान
सबसे छोटे दिन के मामले में पृथ्वी ने फिर से अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। जुलाई 29 को धरती ने अपना पूरा चक्कर 1.59 मिलीसेकेंड्स कम समय में लगा लिया। 24 घंटे में पृथ्वी को एक चक्कर पूरा करने के लिए जितना समय चाहिए ये उससे कम है। इससे पहले 2020 में धरती पर सबसे छोटा महीना देखा गया था, उस साल 19 जुलाई को धऱती ने 1.47 मिलीसेकेंड पहले ही 24 घंटे का चक्र पूरा कर लिया। 1960 के बाद ऐसा पहली बार देखा गया।
Tags: Earth, recorD, Rotation, Scientist
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Nrjs Club
Weather Update : दिल्ली में 46 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद
दिल्ली के कुछ हिस्सों में जून 13 को कई मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक दो दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने जून 16 तक प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने और अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान सात-आठ डिग्री कम होने का अनुमान जताया है। इस साल दिल्ली में 26 दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया है।
Tags: weather update, Delhi, Temperature, recorD
Courtesy: The News Ocean
फोटो: The News Minute
उत्तर पश्चिम, मध्य भारत के लिए 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल: IMD
मौसम कार्यालय ने अप्रैल 30 को कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, मई में देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों - गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव करना जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
Tags: weather update, Temperature, recorD
Courtesy: ZEE News
फोटो: The Quint
रणजी ट्रॉफी में यश धुल ने दोनों पारियों में जड़ा शतक
रणजी ट्रॉफी में 19 वर्षीय बल्लेबाज यश धुल ने नया कारनामा कर दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में दोनों पारियों में शतक जड़ा है। ये कारनामा करने वाले वो तीसरे बल्लेबाज बन गए है। तमिलनाडु के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 113 रन और दूसरी पारी में नाबाद 113 रन बनाए। यश से पूर्व गुजरात के लिए साल 1952-53 में नरी कांट्रेक्टर और महाराष्ट्र के के युवा बल्लेबाज विराग अवाते ने 2012-13 में ये उपलब्धि हासिल की है।
Tags: Ranji Trophy, Delhi Team, Yash Dhull, recorD
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Independent
800 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 800 गोल करने का बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने दिसंबर दो को आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी सबसे ज्यादा गोल उन्हीं के नाम हैं। रोनाल्डो ने हाल ही में ईरान के अली देई के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
Tags: Cristiano Ronaldo, recorD, Football, sports
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: The Cricketer
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल ने पूरे किए तीन हजार रन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। तीन हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने में गुप्टिल को 101 पारियों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गुप्टिल के ही नाम… read-more
Tags: Martin Guptill, T20 World Cup, recorD, sports
Courtesy: India TV News