Delhi Metro

फोटो: ETV Bharat

दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दर्ज किया अब तक की सबसे अधिक यात्रियों की संख्या

दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दैनिक यात्री यात्रा की अब तक की सबसे अधिक संख्या - 69.94 लाख - दर्ज की।  28 अगस्त को यह आंकड़ा 68.16 लाख था। डीएमआरसी ने कहा,"अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने का दिल्ली मेट्रो का मिशन हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और परिणामस्वरूप दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त 2023 को एक ही दिन में 69 लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की।'' 

गुरु, 31 अगस्त 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Metro, highest, recorD, DMRC, passengers count

Courtesy: Jagran News

IPL

फोटो: India TV News

CSK vs GT, IPL 2023 फाइनल: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड लेवलिंग पर 5वीं बार बनी चैंपियन

एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हरा दिया। सीएसके के पूर्व कप्तान जडेजा न केवल इस खेल के सबसे कठिन क्षणों में से एक में लंबे समय तक खड़े रहे। अंतिम 2 गेंदों पर 10 रनों की आवश्यकता के साथ, जडेजा ने मोहित शर्मा को एक छक्का और एक चौका लगाकर भारतीय कैश-रिच लीग में अपना रिकॉर्ड स्तर का पांचवां खिताब जीतने के लिए जीत हासिल की।… read-more

मंगल, 30 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ipl 2023 final, MS DHONI, Chennai Super Kings, recorD, 5th time

Courtesy: Jansatta News

Sarfaraz Khan

फ़ोटो: Indian express

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज़ खान ने तोड़ा सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

एक समय आईपीएल में अपना सिक्का जमाने वाले बल्लेबाज़ सरफराज खान ने अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2928 रन बना लिए है और दुनिया के महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के 22 मैचों में 2927 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने इसके लिए 7 इनिंग ज्यादा खेली है। वहीं, हालिया ईरानी कप में भी सरफराज ने 138 रन बनाए है जिसमें 20 चौके और 2 छक्के शामिल है।

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 08:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sarfaraz Khan, First Class Cricket, Don Bradman, recorD

Courtesy: News18hindi

Virat Kohli

फोटो: Latestly

11000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 11,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 337 पारियां खेलीं। कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के आक्रमण को ध्वस्त कर भारत को 200 रनों के पार पहुंचा दिया। बता दें कि, कोहली टी20 क्रिकेट में 11,000 पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, completes 11000 t20 runs, recorD

Courtesy: ZEE News

Earth

फोटो: TOI

पृथ्वी 24 घंटे से कम समय में ही अपनी धुरी का लगाया चक्कर, वैज्ञानिक हैरान

सबसे छोटे दिन के मामले में पृथ्वी ने फिर से अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। जुलाई 29 को धरती ने अपना पूरा चक्कर 1.59 मिलीसेकेंड्स कम समय में लगा लिया। 24 घंटे में पृथ्वी को एक चक्कर पूरा करने के लिए जितना समय चाहिए ये उससे कम है। इससे पहले 2020 में धरती पर सबसे छोटा महीना देखा गया था, उस साल 19 जुलाई को धऱती ने 1.47 मिलीसेकेंड पहले ही 24 घंटे का चक्र पूरा कर लिया। 1960 के बाद ऐसा पहली बार देखा गया।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 08:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Earth, recorD, Rotation, Scientist

Courtesy: Amar ujala

Weather Forecast

फोटो: Nrjs Club

Weather Update : दिल्ली में 46 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जून 13 को कई मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक दो दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने जून 16 तक प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने और अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान सात-आठ डिग्री कम होने का अनुमान जताया है। इस साल दिल्ली में 26 दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया है। 

मंगल, 14 जून 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, Temperature, recorD

Courtesy: The News Ocean

Weather Forecast

फोटो: The News Minute

उत्तर पश्चिम, मध्य भारत के लिए 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल: IMD

मौसम कार्यालय ने अप्रैल 30 को कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, मई में देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों - गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव करना जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। 

रवि, 01 मई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Temperature, recorD

Courtesy: ZEE News

Yash Dhull

फोटो: The Quint

रणजी ट्रॉफी में यश धुल ने दोनों पारियों में जड़ा शतक

रणजी ट्रॉफी में 19 वर्षीय बल्लेबाज यश धुल ने नया कारनामा कर दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में दोनों पारियों में शतक जड़ा है। ये कारनामा करने वाले वो तीसरे बल्लेबाज बन गए है। तमिलनाडु के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 113 रन और दूसरी पारी में नाबाद 113 रन बनाए। यश से पूर्व गुजरात के लिए साल 1952-53 में नरी कांट्रेक्टर और महाराष्ट्र के के युवा बल्लेबाज विराग अवाते ने 2012-13 में ये उपलब्धि हासिल की है।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Ranji Trophy, Delhi Team, Yash Dhull, recorD

Courtesy: NDTV News

Cristiano Ronaldo

फोटो: The Independent

800 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 800 गोल करने का बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने दिसंबर दो को आर्सेनल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी सबसे ज्यादा गोल उन्हीं के नाम हैं। रोनाल्डो ने हाल ही में ईरान के अली देई के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 08:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cristiano Ronaldo, recorD, Football, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Martin Guptill

फोटो: The Cricketer

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल ने पूरे किए तीन हजार रन

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। तीन हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने में गुप्टिल को 101 पारियों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गुप्टिल के ही नाम… read-more

बुध, 03 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Martin Guptill, T20 World Cup, recorD, sports

Courtesy: India TV News