Corona Virous

फोटो: Lokmat News

महाराष्ट्र ने जून 9 को दर्ज किये चार महीनो में सबसे अधिक 2,813 COVID मामले

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र ने जून 9 को 2,813 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जो चार महीनों में सबसे अधिक। इस दौरान संक्रमण के कारण एक मरीज ने अपनी जान गँवा दी। ताजा संक्रमण से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,571 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अभी 11 हजार 571 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं।

शुक्र, 10 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid cases, Recoveries, Death, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Delhi Corona Update

फोटो: BBC News

दिल्ली में अप्रैल 30 को दर्ज किये गए 1520 नए कोरोना मामले, एक की मौत

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल 30 को 1520 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई, इस दौरान एक मरीज ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। पिछले 24 घंटों में 1412 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। इस समय राजधानी में कोरोना के 5716 सक्रिय मामले हैं। नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में संक्रमण दर 5.10% पहुँच गया है। 

रवि, 01 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi corona update, Death, Recoveries

Courtesy: ABP Live