Ravindra Jadeja

फोटो: Navbharat times

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर, रविंद्र जडेजा ने घुटने की सर्जरी के बाद शुरू की रिकवरी, ट्विटर पर साझा की तस्वीर

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की सर्जरी के बाद आगामी टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। जडेजा अब धीरे धीरे अब घुटने की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे है। जडेजा घुटने में चोट लगने के कारण एशिया कप 2022 के समय टीम से बाहर हो गए थें। महाद्वीपीय टूर्नामेंट के दौरान  जडेजा के घुटने में चोट लग गई थी। जडेजा ने ट्विटर पर अपने रिकवरी की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा:  'Restart'....

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: t20 world cup 2022, ruled out, Ravindra Jadeja, Recovery, knee surgery

Courtesy: Latestly News

Sunil Grovar

फोटो: Pinkvilla

हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल से डिचार्ज हुए सुनील ग्रोवर

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बाद फरवरी 3 को अस्पताल से छुट्टी हो गई है। बतादें कि जनवरी 27 को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी सर्जरी हुई थी। एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने ट्वीट कर लिखा कि हैरान हूं कि सुनील ग्रोवर की दिल की सर्जरी हुई है। उन्होंने हमारे दिलों को हंसी और खुशी से भरा अपनी कीमत पर।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: sunil grover, Comedian, Heart surgery, Recovery

Courtesy: NDTV Hindi

Covid case

फोटो: Business Standard

बीते 24 घंटो में देश में मिले 6,990 नए कोविड के मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,990 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 190 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गंवाई है, जबकि 10,116 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,40,18,299 हो गई है। फिलहाल देश में 1,00,543 सक्रिय कोरोना मामले हैं। जो 546 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी रेट 98.35 फीसदी पर है।

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Recovery, Covid deaths

Courtesy: NDTV

Corona patients

फोटो: FINANCIAL EXPRESS

केंद्र सरकार: कोरोना पीड़ितों को नहीं दिया जा सकता 4 लाख मुआवज़ा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि कोरोना की वजह से स्वास्थ्य खर्च में बढ़ोतरी के चलते केंद्र 4 लाख का मुआवज़ा नहीं दे सकती है। इससे राहत कोष पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि महामारी के कारण राज्यों और केंद्र के वित्त में काफी कमी हो चुकी है। इससे कोरोना की अन्य लहरों से निपटने हेतु तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।

सोम, 21 जून 2021 - 10:24 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Patients, Recovery, helping hands

Courtesy: KHAS KHABAR

corona testing

फोटो: Free Press Journal

कोरोना से रिकवर हो रहे लोगों में से 14% नई बीमारी की चपेट में: ब्रिटिश शोधकर्ता

लंदन के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च के वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना से उबरने वाले मरीजों में 14 फीसदी को यह संक्रमण नई बीमारी दे रहा है। इन नई बीमारियों का खतरा बुजुर्गों के मुकाबले युवाओं में ज्यादा देखा गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार रिकवर होने वाले मरीजों को लम्बे समय तक देखभाल और सतर्कता की जरूरत है। यह रिसर्च 18 से 65 साल तक के 1.93 लाख मरीजों पर हुई है।

शनि, 29 मई 2021 - 02:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus, Recovery, diseases, Youth

Courtesy: Bhaskar

covid 19

फोटो: DNA India

दिल्ली की 96 वर्षीय पुष्पा शर्मा ने कोरोना मात देकर कायम की मिसाल

दिल्ली के शाहदरा में रहने वाली 96 साल की पुष्पा शर्मा ने कोरोना वायरस को हराकर सबके लिए सकारात्मक नजरिये की अनूठी मिसाल कायम की हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद 96 साल की पुष्पा ने हिम्मत बनाए रखी और उन्होंने अपने आत्मबल से संक्रमण को हराया। पुष्पा की हिम्मत और साहस देखकर उनके पड़ोसी भी खुश हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद पुष्पा शर्मा उपचार घर पर ही किया गया था।

शनि, 15 मई 2021 - 07:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: covid 19, Recovery, Patients

Courtesy: Live Hindustan