फोटो: Desh Bandhu
कांग्रेस के सभी सांसद, वरिष्ठ नेता आज लाल किले से टाउन हॉल तक निकालेंगे 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च
आज शाम सात बजे लाल किले से दिल्ली के टाउन हॉल तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' में कांग्रेस के सभी सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अगले 30 दिनों में देश भर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद से, कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ अपना… read-more
Tags: Congress, Delhi Protest, Red Fort, rahul gandhi disqualification
Courtesy: News 24 Online
फ़ोटो: Trawell
आगरा के लाल किले में टहूकर केशव देव की मूर्ति दबे होने का दावा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने मथुरा सिविल कोर्ट में एक नया वाद दाखिल किया। उन्होंने कहा आगरा के लाल किले के अंदर दीवाने खास के पास बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे टहूकर केशव देव की पौराणिक, बेशकीमती व रत्न जड़ित मूर्ति दबी है। वाद में प्रार्थना की गई है कि कोर्ट पुरातत्व विभाग से खुदाई करवाकर मूर्ति को बाहर निकलवाए।
Tags: Shri Krishna, Eidgah, Red Fort, Survey
Courtesy: Hindustan
फोटो: India TV News
पीएम मोदी अप्रैल 21 को सूर्यास्त के बाद लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूर्यास्त के बाद लाल किले पर भाषण देने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। पीएम गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए अप्रैल 21 की रात लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुगल शासक औरंगजेब ने 1675 में सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर को फांसी देने का आदेश दिया था। इसीलिए लालकिले को आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है।
Tags: PM Modi, Red Fort, Birth Anniversary, Guru Tegh Bahadur
Courtesy: Meerut News 24
फोटो: India Today
आज पूरा हो जाएगा देश मे 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा
भारत मे कोरोना के खिलाफ टीका अभियान बहुत तेज़ी से जारी है। ऐसे में भारत अक्टूबर 21 को 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाने के आंकड़े पर पहुंच जाएगा। इस खास दिन के लिए भारत सरकार ने कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। आज सबसे बड़ा खादी का तिरंगा लाल किले पर लहराया जाएगा। इसका वजन लगभग 1400 किलोग्रम है। इसके साथ ही लाल किले से गायक कैलाश खेर द्वारा लिखे एक गाने और एक फिल्म का शुभारंभ भी होगा।
Tags: India, Covid-19, Corona Vaccine, Red Fort
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Shortpedia
दिल्ली विधानसभा को लाल किले से जोड़ने वाली सुरंग का हुआ खुलासा
दिल्ली विधानसभा में सितंबर दो को सुरंग जैसी संरचना का पता चला। दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने सुरंग की खोज के बाद कहा कि सुरंग विधान सभा को लाल किले से जोड़ती है। गोयल ने मीडिया से कहा, "जल्द ही इस सुरंग की मरम्मत की जाएगी और इसके बाद इसे आम लोगों के देखने के लिए खोल दिया जायेगा। हमें उम्मीद है कि अगले साल अगस्त 15 तक सुरंग की मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए।"
Tags: Tunnel, delhi assembly, Red Fort
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: News 24 Hindi
अगस्त 15 से पहले छावनी में तब्दील हुआ लाल किला, मुख्यद्वार पर लगे बड़े कंटेनर
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जनवरी 26 को हुई हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस इस बार कड़ी सुरक्षा कर रही है, जिसके कारण राजधानी की सड़कों पर किसानों आंदोलन भी शुरू हो गया है। लाल किले के पास बड़े-बड़े कंटेनर लगाए गए हैं। कंटेनरों को लाल किले के मुख्य द्वार पर इसलिए लगाया गया है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी पुलिस के चक्रव्यूह को पार न कर सके।
Tags: Independence Day, Red Fort, Security, National
Courtesy: Aaj Tak News
फ़ोटो: Unsplash
International Women's Day: महिलाओं को संरक्षित स्मारकों पर मुफ्त प्रवेश की अनुमति
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक एम नंबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में संरक्षित स्मारकों पर जाने वाली भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। एएसआई के तहत मार्च 8 को ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सूर्य मंदिर, एलोरा गुफाएं, खजुराहो और अजंता गुफाओं जैसे स्मारकों में महिलाओं के लिए निशुल्क प्रवेश होगा। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मार्च 8 को … read-more
Tags: International women's day, Taj Mahal, Red Fort, Qutub Minar
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: Getty Images
बीजेपी व आप कार्यकर्ताओं ने लहराया लालकिले पर निशान साहब: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लालकिले वाली हिंसा के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। लालकिले पर फहराए गए निशान साहब की बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि वो भाजपा व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने फहराया था और इसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं का कोई हाथ नहीं है। वहीं, कैप्टन ने केन्द्र सरकार से हिंसा की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल का इसके पीछे हाथ है… read-more
Tags: Captain Amarinder Singh, Kisan Andolan, Red Fort, BJP
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Getty images
लालकिला हिंसा के बाद राहुल गांधी ने की कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी 26 के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथन को ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा-"विनम्र तरीक़े से आप दुनिया हिला सकते हैं। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं।" बता दें कि इससे पहले भी राहुल कई बार कानून वापस लेने की मांग कर चुके है व ज्ञापन भी सौंप चुके है।
Tags: Rahul Gandhi, Red Fort, Krishi bill
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Getty images
कांग्रेस सांसद ने लालकिले वाली हिंसा के पीछे बताया खालिस्तानियों का हाथ
ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन दिल्ली के लालकिले पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने खालिस्तानी संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस पर आरोप लगाया है। बिट्टू ने कहा कि इस संगठन ने ही झंडा फहराने वाले के लिए 1 करोड़ 80 लाख का इनाम रखा था। उन्होंने कहा कि "मैंने सुना कि सिख फॉर जस्टिस ने ऐलान किया था कि कब स्टेज पर कब्जा करना है और झंडा फहराने वाले को कितना इनाम दिया जाएगा।" वहीं, कांग्रेस भी लगातार कृषि कानून का विरोध करती आई है।
Tags: Ravneet bittu, Indian National Congress, Red Fort, Khalistan Group
Courtesy: Aajtak News