Arvind kejriwal

फ़ोटो: Google

CM केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- लाल किला हिंसा में भाजपा का हाथ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लाल किले पर हुई हिंसा में भाजपा का हाथ है और जिन्होंने झंडे लहराए वो भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 9 बड़े स्टेडियम को जेल में  बदलना चाहती थी पर दिल्ली सरकार ने इसकी मंजूरी नही दी। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही इस आंदोलन में हिस्सा लिया है और तन मन धन से उनकी सेवा कर रहे हैं।

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 05:06 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: cm kejriwal, farmer protest, Central Government, Red Fort Violence

Courtesy: Abp Live

Manider and Mandeep Singh

फ़ोटो: Amarujala

26 जनवरी को हुई लाल किला हिंसा मामले में दो लोगो की गिरफ्तारी

कृषि कानून के विरोध में जनवरी 26 को निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई लाल किले पर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो आरोपियों मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मोहिंदर सिंह जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट के अध्यक्ष हैं जिन्हें फरवरी 22 की रात गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जनवरी 26 को  कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर… read-more

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 12:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Red Fort Violence, Delhi, Delhi Police, Jammu and Kashmir

Courtesy: Amarujala News

Red fort violence

फ़ोटो: Indian express

लाल किला हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी मनिंदर सिंह, हथियार भी बरामद

ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन हुई लाल किले वाली हिंसा के एक और आरोपी मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर सिंह को पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया है, वहीं स्वरूप नगर वाले उसके घर से दो तलवार भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि हिंसा में करीब 500 पुलिस वाले घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 09:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lal quila, Red Fort Violence, Republic Day, Tractor Rally

Courtesy: Amar ujala