Redmi

फोटो: AliExpress

Redmi Buds 3 Lite ईयरबड्स की पहली सेल हुई शुरू

Redmi Buds 3 Lite ईयरबड्स की पहली सेल अगस्त 31 से शुरू हो गई है। इस बड्स में 6mm ऑडियो ड्राइवर के साथ 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। बड्स में चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Redmi Buds 3 Lite में IP54 की रेटिंग भी दी गई है।  इस बड्स की कीमत 1,999 रुपये है। बड्स से 5 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। 

सोम, 01 अगस्त 2022 - 07:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, Buds, Lite, IP54

Courtesy: Amar ujala

Redmi

फोटो: 91 Mobiles

Redmi K50S सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon 8+ Gen 1 से होगा लैस

Redmi K50S सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे अगले कुछ सप्ताह में बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी के जनरल मैनेजर लु वीबिंग ने अपकमिंग फोन का टीजर रिलीज किया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Redmi K50s Series हो सकती है। रिलीज हुए टीजर में इस अपकमिंग सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। इसे अगले महीने यानी अगस्त में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 04:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, K50, Qualcomm, Snapdragon, Processor

Courtesy: Jagran

Redmi

फोटो: Gsmarena

Redmi भारत में अपना Redmi K50i 5G स्मार्टफोन करेगी लॉन्च

Redmi भारत में एक नया K-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस नए स्मार्टफोन का नाम Redmi K50i 5G है। Redmi K50i के Redmi Note 11T Pro+ पर बेस्ड होने की उम्मीद है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.6-इंच FHD + 144Hz IPS LCD स्क्रीन, Mediatek डाइमेंशन 8100 चिपसेट, इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी दी जा सकती है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, K50i, MediaTek, Launch

Courtesy: Amar ujala

Apple

फ़ोटो: Apple

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की टॉप टेन लिस्ट, जानें किसका रहा पहला नंबर

दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की टॉप टेन लिस्ट जारी हो गयी है। बता दें काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल के iPhone 13, iPhone 13 Pro Max, iPhone 13 Pro, और iPhone 12 शीर्ष चार स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं। सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा 5G और सैमसंग गैलेक्सी A13 5वें और छठे स्थान पर रहे। गैलेक्सी A03 Core और गैलेक्सी A53 5G 8वें और 9वें स्थान पर रहे। 10 वां स्थान Redmi Note 11 LTE का रहा।

गुरु, 23 जून 2022 - 04:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, iphone, Samsung, Redmi

Courtesy: Hindustan

K50 Ultra

फ़ोटो: Mysmartprice

Redmi भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है K50 Ultra, 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Redmi जल्द ही नए और तगड़े डिवाइस Redmi K50 Ultra को पेश कर सकती है। नए Redmi K50 Ultra स्मार्टफोन में 2K रेजोलुशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ दमदार Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगा मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जो इस फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज कर देगा

बुध, 01 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi, Oled, Processor, Dolby, K50

Courtesy: Zee News

Redmi 11

फ़ोटो: NetCost & Security

भारत में लॉन्च होंगे रेडमी नोट 11 सीरीज के फोन, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बैंड प्रो

Xiaomi ने पुष्टि की है कि, रेडमी (Redmi) के सब ब्रांड Note 11 सीरीज को भारत में फरवरी 9 को दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Redmi Note 11S स्मार्टफोन्स को पेश करेगी। साथ ही नए रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो और रेडमी 43 Inch स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च किया जाएगा। बता दे, Redmi Band Pro की कीमत 2,499 रुपये जबकि Redmi Note 11S की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Redmi, Xiaomi, new launch, Smartphone, Smart TV, Smart Band pro

Courtesy: Aaj Tak

Redmi Note 11i

फोटो: NotebookCheck

भारत मे Rdmi Note 11i हाइपरचार्जर नाम से लॉन्च हो सकता है Redmi Note 11 Pro+

Redmi Note 11 Pro+ ग्लोबल लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खास जानकारी सामने नही आई है। माना जा रहा है कि भारत मे यह Redmi 11i हाइपरचार्जर नाम से लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.67-इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंशन 920 SoC प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 08:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Redmi, redmi note 11i highper charger

Courtesy: ABP News

Redmi note 11 4G

फोटो: 91Mobiles

शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi Note 11 4G

Redmi Note 11 4G बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसको लेकर MySmartPrice की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें 6.5 इंच का FullHD+ LCD डिस्प्ल दिया जा सकता है, जो  90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत और लॉन्च तारीख की पुष्टि अभी होना बाकी है।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Smartphones, India, redmi note 11, Redmi

Courtesy: Zee News HINDI

Redmi Note 11T 5G

फोटो: 91Mobiles

आज भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन

Redmi Note 11T 5G नवंबर 30 को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन की मैन हाईलाइट इसका डिज़ाइन और कैमरा होने वाला है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ Redmi Note 11T 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर काम करेगा। Xiaomi अपने 5G स्मार्टफोन के लिए जियो के साथ काम कर रही है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Redmi, Redmi Note 11T 5G, Smartphones

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Redmi 11T 5G

फोटो: Gizmochina

Redmi Note 11T 5G में होगी 33 वाट की फास्ट चार्जिंग, कंपनी ने की पुष्टि

Redmi Note 11T 5G नवंबर 30 को भारत मे लॉन्च होने वाला है। यह Redmi Note 11 सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसमें 33 वाट की फास्ट चार्जिंग की पुष्टि की है। इसमें 6.6-इंच की FullHD+ LCD स्क्रीन दी गई है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Redmi Note 11T 5G, Redmi, India, Smartphones

Courtesy: Zee News