Jennifer Winget

फोटो: The Indian Express

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने किया खुलासा, कहा पति करण से तलाक के बाद हुई थी स्ट्रेस का शिकार

टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने खुलासा किया है कि पति करण सिंह ग्रोवर से 2015 में तलाक लेने के बाद वो स्ट्रेस का शिकार हो गई थी। जेनिफर ने एक इंटरव्यू में कहा कि सेपरेशन से निपटना उनके लिए मुश्किल था क्योंकि वो लॉस्ट हो गई थी। वो समय काफी कठिन दौर था। इसके बाद उन्होंने खुद को काम में व्यस्त किया और इस दुख की घड़ी से बाहर निकल सकीं।

शनि, 11 जून 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: jennifer winget, Indian Actor, Stress, relationship

Courtesy: NDTV News

Broken Heart Syndrome

फोटो: Wired UK

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम के कारण दोगुना हो जाता है मौत का खतरा हो

वैज्ञानिक दिल टूटने को ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहते है, जो किसी भी व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है। ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को दुख, बुरी घटना, भावनात्मक तौर पर कमजोर बना देती है। इसमें दिल की धड़कनें कभी तेज तो कभी धीमी गति से चलती है। धड़कन का अप्रत्याशित होना आर्टियल फाइब्रिलेशन कहलाता है। इससे दिल में खून का बहाव कम होता है, जिसमें स्ट्रोक का खतरा पांच गुना और मौत का खतरा दोगुना हो जाता है।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Heartbreak, Heart Problem, relationship, broken heart syndrome, emotional trauma

Courtesy: Aajtak

Kim/Leander

फोटो: TV9 Hindi

मुम्बई की सड़कों पर एक साथ घूमते नजर आए किम शर्मा और लिएंडर पेस

एक्ट्रेस किम शर्मा और भारतीय टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस को अक्सर एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में किम और लिएंडर को मुंबई के खार इलाके में एक साथ देखा गया है, दोनों अपने पेट डॉग को घूमने निकले थे। बता दें कि किम काफी समय पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। वहीं लिएंडर पेस ने भी 2020 में टेनिस से रिटायरमेंट ले लिया था।

सोम, 02 अगस्त 2021 - 08:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Leander Paes, Indian Tennis Player, Kim sharma, Bollywood Actress, relationship

Courtesy: ABP News

Supreme court of india

फ़ोटो: Getty Images

लिव इन रिलेशनशिप में सहमति से यौन संबंधों को नहीं माना जायेगा बलात्कार: सुप्रीम कोर्ट

भारत के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच अगर सहमति से शारिरिक संबंध बनते हैं तो उसे बलात्कार की श्रेणी में नहीं गिना जाएगा। दरअसल ये फैसला कॉल सेंटर से जुड़े एक कपल के मामले की सुनवाई में दिया गया, जहां लिव इन में रहने के बाद लड़के ने किसी और से शादी कर ली जिसके बाद लड़की ने लड़के पर बलात्कार का केस दर्ज कर दिया था।

मंगल, 02 मार्च 2021 - 11:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Supreme Court, sexual harrasment, relationship

Courtesy: Navbharat Times