फोटो: Vogue India
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा निभाएंगी रिलायंस के रिटेल बिजनेस में लीडर की भूमिका
रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिटेल कारोबार के नए लीडर के तौर पर पेश किया है। माना जा रहा है कि अंबानी परिवार में उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया की जा रही है। ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल जल्द ही एफएमसीजी कारोबार लॉन्च करेगी। इस व्यवसाय से हर भारतीय की दैनिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा। रिलायंस रिटेल भारतीय कारीगरों से उत्पादित सामानों की मार्केटिंग शुरू करेगी।
Tags: isha ambani, Reliance, Reliance Group, Reliance Industries
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Financial Express
जनता को दिवाली तक मिलेगा 5जी मोबाइल सर्विस का उपहार देगी रिलायंस
रिलायंस जियो इस वर्ष दिवाली तक देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर देगा। रिलायंस की 45वीं एजीएम की बैठक में ये तय किया गया है। ये सर्विस शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा। वहीं ये सर्विस वर्ष 2023 तक देश भर में लॉन्च हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक जियो के 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम से कवरेज मिलेगी। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि जियो का 5जी सबसे अफोर्डेबल होगा।
Tags: Jio, Reliance Industries, Reliance Jio, Mukesh Ambani
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Financial Express
लिपस्टिक और ब्यूटी कंपनी रेवलॉन को खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
दिवालिया हो चुकी कंपनी रेवलॉन इंक को जल्द ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंक खरीद सकती है। रिलायंस इंडस्ट्री इसे खरीदने का विचार कर रही है। रेनवॉन कंपनी बैंकरप्सी का आवेदन दायर कर चुकी है। वहीं रिलायंस के रेवलॉन खरीदने की जानकारी मिलते ही इसके शेयर में 87% की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में मजबूती लाने के बाद फैशन और पर्सनल केयर की दिशा में बढ़ रही है।
Tags: Mukesh Ambani, Reliance Industries, revlon
Courtesy: AajTak News
फोटो: jagran
रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी एक साल में 100 अरब डॉलर का राजस्व हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मई 6 को एक साल में 100 अरब$ का राजस्व हासिल करने वाली पहली भारतीय फर्म बन गई है। कंपनी ने मार्च में समाप्त तिमाही के लिए आय में 22.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मुकेश अम्बानी की कम्पनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 33,493 करोड़ रुपये का समेकित EBITDA दर्ज किया। मार्च 31, 2022 को खत्म होने वाले वित्तीय वर्ष में आरआईएल का राजस्व 100 बिलियन डॉलर को पार करते हुए 7.92 लाख… read-more
Tags: Reliance Industries, annual revenue, stock exchange
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Economic Times
अब जियो से कर सकेंगे ग्रॉसरी शॉपिंग, मिनटों में की जाएगी डिलिवरी
इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी के क्षेत्र में अब मुकेश अंबानी 'जियोमार्ट एक्सप्रेस' सर्विस की शुरुआत करने जा रहे है। इस सर्विस के जरिए कुछ ही घंटों में ग्रॉसरी की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी इस सर्विस की शुरुआत अगले दो चार दिनों में नवी मुंबई से करने जा रही है। शुरुआत में कंपनी एक से तीन घंटे में सामान डिलीवर करेगी। बाद में इसे 45 मिनट किया जाएगा। संभावना है कि अगली तिमाही तक ये सर्विस देश… read-more
Tags: Grocery Delivery, Online grocery store, Reliance Industries, Mukesh Ambani
Courtesy: AajTak News
फोटो: Public Drop
Reliance ने फ्यूचर रिटेल के 200 स्टोर्स को किया टेकओवर
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किशोर बियानी के नेतृत्व वाली फ्यूचर रिटेल के 200 स्टोर्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। फ्यूचर ग्रुप के उन रिटेल स्टोर्स पर अब रिलायंस रिटेल की बॉंडिंग की जाएगी। फ्यूचर रिटेल स्टोर्स के कर्मचारियों को नौकरी का ऑफर भी दिया है। इसके अलावा फ्चूयर रिटेल के कर्मियों को रिलायंस रिटेल के पेरोल पर भी रखा जा रहा है। फ्यूचर रिटेल को दिवालिया होने से बचाने के लिए रिलायंस ने एक बड़ा कदम उठाया है।
Tags: Reliance Industries, Big Bazaar, Future Group, rebranding
Courtesy: NDTV India
फोटो: Pinkvilla
मनीष मल्होत्रा के साथ पार्टनरशिप में आया रिलायंस
फेमस डिजायनर मनीष मल्होत्रा की कंपनी एमएम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में अब 40% की हिस्सेदारी रिलायंस की होगी। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के मुताबिक मनीष के ब्रांड में पहली बार बाहरी इन्वेस्टमेंट हुआ है। इस पार्टनरशिप के जरिए भारतीय आर्ट और कल्चर को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि मनीष के 4 फ्लैगशिप स्टोर मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद जैसे शहरों में है। लेबल के सोशल मीडिया पर 1.20 करोड़ फॉलोवर्स है।
Tags: Manish Malhotra, Reliance Industries, Reliance Retail, Reliance India
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Forbes India
मुकेश अंबानी बने देश के सबसे अमीर व्यक्ति, 14 सालों से है शीर्ष पर कब्जा
रिलाइंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 93 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले सबसे अमीर भारतीय है। फोर्ब्स मैग्जीन की लिस्ट में मुकेश अंबानी 2021 के सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे है। ये लगातार 14वां साल है जब वो देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में वो टॉप पर है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है जिनकी संपत्ति 78.8 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर मैगजीन ने शिव नाडर को जगह दी है।
Tags: Gautam Adani, Mukesh Ambani, Reliance Industries, Shiv Nadar
Courtesy: Zee News
फोटो: India TV News
Google समर्थित यूनिकॉर्न में $300 मिलियन निवेश कर सकती है रिलायंस इंडस्ट्रीज
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कथित तौर पर Google समर्थित यूनिकॉर्न Glance InMobi के साथ $ 300 मिलियन का निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है। Glance InModi एक भारतीय मोबाइल सामग्री प्रदाता है जो फोन लॉक स्क्रीन के लिए क्यूरेटेड समाचार और मनोरंजन सामग्री बनाता है। मंच एक लघु वीडियो ऐप भी चलाता है। यह सौदा रिलायंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि वह गूगल के साथ किफायती मोबाइल फोन विकसित कर रहा है।
Tags: Reliance Industries, invest 300 million, googlebacked unicorn glance inmobi
Courtesy: Jansatta News
फोटो: Dainik Bhaskar
सबसे ज्यादा मूल्यवान 500 कंपनियों की सूची में शामिल 12 भारतीय कंपनियां
हुरुन ग्लोबल द्वारा विश्व की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची जारी कर दी गई है। एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, अल्फाबेट, ने अपना पुराना स्थान बनाया रखा है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज 57 वें स्थान पर रही और सूची में शीर्ष भारतीय कम्पनी कंपनी बनी। हुरुन ग्लोबल की सूची में 12 भारतीय कंपनियों को जगह मिली। जिसमें विप्रो, एशियन पेंट्स और एचसीएल शामिल हुई है, जबकि आईटीसी लिमिटेड सूची से बाहर हो गई है।
Tags: Hurun Global 500 list, Apple, Reliance Industries, Market value
Courtesy: News18.com