sawan somvaar

फोटो: India TV

शुरू होने वाला है सावन का महीना, इस वर्ष पड़ेंगे पांच सोमवार

सावन का पावन महीना जुलाई 14 से शुरू हो रहा है। संक्रांति के अनुसार सावन की शुरुआत जुलाई 16 से होगी। वहीं पूर्णिमा और संक्राति के मुताबिक सावन का पहला सोमवार जुलाई 18 को पड़ेगा। इसी दिन पंचमी तिथि भी है, जिस कारण नाग पंचमी भी मनाई जाएगी। दूसरा सोमवार जुलाई 25, तीसरा अगस्त एक, चौथा अगस्त आठ और पांचवा सोमवार अगस्त 15 को पड़ेगा। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व होता है।

बुध, 22 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Sawan Somvaar, saawan, Religion, Hindu Religion

Courtesy: ABP Live

Kedarnath

फ़ोटो: Indus Scrolls

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान केदारनाथ धाम के कपाट

भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज मई 6 को विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26  मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। पहले दिन केदारनाथ जी के दर्शन करने के लिए 12 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज केदारनाथ जी के बाद मई 8 को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kedarnath, Uttrakhand, Kapaat, Religion

Courtesy: Navbharat Times

shaktipeeth

फोटो: AmarUjala

चैत्र नवरात्र पर चम्पावत शक्तिपीठ में लगेगा मेला, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

देश भर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत अप्रैल दो से होने जा रही है। इससे पूर्व चम्पावत जनपद में माता पूर्णागिरि धाम शक्तिपीठ में मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। प्रशासन ने बिजली, पानी, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सभी तैयारियां कर ली है। कोविड 19 प्रतिबंध खत्म होने के कारण मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Religion, chaitra navratri, Indian Festivals

Courtesy: ABP Live

phalgun

फोटो: Dainik Bhaskar

फाल्गुन मास हुआ शुरू, इन बातों का रखे ध्यान

हिंदू पंचांग में अति महत्वपूर्ण फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। शीतल जल से स्नान करने का विशेष महत्व होता है। भोजन में अधिक फल खाए और अनाज का उपयोग कम करे। रंगीन और सुंदर कपड़े पहने। नियमित रूप से भगवान कृष्ण की उपासना करे। फाल्गुन के महीने में नशीले पदार्थ और मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Religion, Hindu Religion, tradition

Courtesy: AajTak News

Waseem Rizvi

फोटो: Hindustan Times

आज इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म ग्रहण करेंगे वसीम रिज़वी

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी दिसंबर 6 को गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर में इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने वाले हैं। रिज़वी को यति नरसिम्हानंद हिन्दू धर्म मे दाखिल कराएंगे। इससे पहले वसीम रिज़वी अपनी किताब मोहम्मद की वजह से काफी विवादों में रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वसीयत जारी की थी और कहा था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: waseem rizvi, Narsinghanand, Religion, gaziabad

Courtesy: Aaj Tak

chhatt puja 2021

फोटोः Naidunia

देश में नवंबर 8 से होगी छठ पूजा की शुरुआत

देश में नवंबर 8 से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। छठ पूजा के पहले दिन की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद वाले दिन खरना किया जाता है जिसमें ठेकुआ जरूर बनता है। साथ ही डूबते सूरज का अर्ध्य नवंबर 10 एवं उगते सूरज को अर्घ्य नवंबर 11 को दिया जाएगा। छठ पूजा करने वाले लोगों के लिए नए कपड़े, बांस या पीतल का सूप, गन्ने या ईख, हल्दी, मूली, सुपारी, मिठाई समेत कई चीजे जरूरी होती हैं। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Chhath Puja, samagri, Religion, spiritual news

Courtesy: Jagran News

Dhanteras

फोटोः TV9 Bharat

धनतेरस वाले दिन इन बातों का रखें खास ध्यान

भारत में इस वर्ष धनतेरस का त्योहार नवंबर 2 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा की जाती हैं। धनतेरस वाले दिन लोगों को कांच या प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी हुई मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस दिन सुबह के समय सोना भी अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी को उधार ना दे, घर में कूड़ा या गंदगी ना हो और घर के प्रवेश द्वारा पर जूते-चप्पल को नहीं रखना चाहिए।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dhanteras, Religion, spiritual news, Diwali

Courtesy: Dainik Jagran

Case of Religion Change

फोटो: Amar Ujala

यूपी में धर्मांतरण कराने वाला पादरी हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से पादरी आशीष जॉन को धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी पादरी आशीष जॉन गरीब ग्रामीणों को रुपयों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था। पादरी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने कार्यवाही के बाद पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आशीष को ईसाई मिशनरी का प्रचारक बताया गया है।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttar Pradesh, Mahoba District, Religion change, arrested, Religion

Courtesy: AajTak News

Supreme court of india

फ़ोटो: Indian express

मर्ज़ी से हुआ है अंतरधार्मिक विवाह तो दंपति से सवाल करने का अधिकार पुलिस को नहीं- सुप्रीम कोर्ट

अंतरधार्मिक विवाह के मसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगर दो व्यस्क अपनी मर्ज़ी से अंतरधार्मिक विवाह करते है तो पुलिस को उनसे सवाल जवाब करने का कोई अधिकार नहीं हैं। यह फैसला एक हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की अर्जी पर दिया गया है जहां, दम्पत्ति का कहना था कि जांच अधिकारी उन्हें बार बार कर्नाटक वापस आने के लिए मजबूर कर रहा है और पति के खिलाफ मामले दर्ज करने की धमकी दे रहा है।

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 08:35 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Intercaste, Supreme Court, Petition, Religion

Courtesy: Live hindustan