Jitan ram manjhi

फ़ोटो: Hindustan times

जीतनराम मांझी ने की धार्मिक जुलूस पर रोक लगाने की वकालत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने देश में सभी प्रकाश के धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा - "अब वक्त आ गया है जब देश में हर तरह के धार्मिक जूलूस पर रोक लगा दी जाए। धार्मिक जूलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसे तुरंत रोकना होगा।"

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 06:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jitanram manjhi, religious event, Rally

Courtesy: Indiatv

Garba dance

फोटो: The News Minute

राजस्थान सरकार ने पुष्कर मेले और गरबा के आयोजन की दी अनुमति

राजस्थान सरकार ने सख्त प्रोटोकॉल के साथ राजस्थान में गरबा डांडिया के आयोजन की छूट दे दी है। हालांकि,आयोजन में शामिल होने के लिए कम से कम कोरोना वैक्सीन की एक डोज अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। आयोजनों में अधिकतम 200 लोगों ही शामिल हो सकेंगे। राजस्थान सरकार ने पुष्कर मेले, पशु मेले, और हॉट मेले के आयोजन की भी अनुमति दी है। सरकार द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध होने के कारण रावण दहन पर प्रतिबंध जारी रखा गया है।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Rajasthan, exhibitions, Festive Season, religious event

Courtesy: Aajtak News