फ़ोटो: Getty images
देखिए नीतीश कुमार के लिए क्या बोली उपमुख्यमंत्री रेणु देवी
भाजपा के पाले से बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद रेणु देवी नीतीश कुमार की तारीफ करते नहीं थक रही है। रेणु देवी ने नितीश की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि नीतीश कुमार मेरे बड़े भाई हैं और उनके नेतृत्व में काम करेंगे व जो जिम्मा हमें सौंपा गया है उसे निभाएंगे। रेणु देवी ने कहा कि उनके साथ मैंने पहले भी काम किया है और छोटी बहन होने के नाते हम हक जता सकते हैं, हमारा उद्देश्य बिहार का विकास है जिसको लेकर हम काम करेंगे।
Tags: Renu devi, Nitish Kumar, Bihar
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: tribune
तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी को मिला उपमुख्यमंत्री पद, भाजपा के चमके सितारे
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत कर आए तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी को बिहार में उपमुख्यमंत्री पद से नवाज़ा गया है। दोनों ने नवम्बर 16 की शाम राज्यपाल फागू चौहान के तत्वावधान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। उपमुख्यमंत्री बनने वाले तारकिशोर प्रसाद कटिहार से जीतकर आए है और रेणु देवी बेतिया विधानसभा सीट अपने नाम कर के आई है। बता दें कि उपमुख्यमंत्री पद से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पत्ता कट गया है और उन्होंने इस पर नाराज़गी… read-more
Tags: Renu devi, tarkishore, Bihar Assembly Elections
Courtesy: Aajtak news
फ़ोटो: Getty images
पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाऊंगी- रेणु देवी
पूर्व डिप्टी सीएम व दिग्गज नेता सुशील मोदी के डिप्टी सीएम पद से हटने के बाद भाजपा नेता रेणु देवी व तारकिशोर डिप्टी सीएम की रेस में है। अपनी बात रखते हुए रेणु देवी ने कहा-"पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाऊंगी। पार्टी ने एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है, कार्यकर्ता को जहां लगा देंगे वहां काम करेंगे। कार्यकर्ता का काम सेवा करना है, भाजपा सेवा का काम करती है।" हालांकि रेणु देवी ने यह नहीं बताया है कि डिप्टी सीएम कौन बनने जा रहा है… read-more
Tags: Renu devi, deputy cm, BJP Leader
Courtesy: Aajtak news