आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा, लोन हो सकता है महंगा
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज अचानक रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा की। रिजर्व बैंक ने अब रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से आपके होम और कार लोन जैसे अन्य कर्जों की ईएमआई बढ़ जाएगी। रेपो रेट बढ़ने का असर सेविंग बैंक अकाउंट और एफडी पर भी पड़ेगा। रेपो रेट बढ़ने का असर औद्योगिक विकास पर भी पड़ सकता है। क्योंकि ब्याज दर उनके लिए भी महंगी हो जाएगी।
Tags: RBI, Governer, repo rate, EMI
Courtesy: Zee News
रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर 8 को हुई मौद्रिक नीति की बैठक में फैसला लिया कि रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसकी जानकारी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है। अब रेपो रेट 4% और 3.35% ही रहेगी। ये लगातार आठवीं बार है जब रेपो रेट समान रखी गई है। बता दें कि आरबीआई की छह सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने तीन दिनों के बैठक के बाद ये फैसला किया है।
Tags: RBI GOVERNOR, Reserve bank of India, repo rate, SHAKTIKANTA DAS
Courtesy: News 18 Hindi
अक्टूबर 6 से शुरू होगी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक
आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक (एमपीसी) का आयोजन अक्टूबर 6 से अक्टूबर 8 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय बैठक में रेपो रेट को लेकर व्यापक चर्चा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक आरबीआई लगातार आठवीं बार रेपो रेट की कीमतों को स्थिर रख सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सामानों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए यह काफी अहम होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Tags: RBI, National, business, repo rate
Courtesy: Jagran News
लगातार सातवीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई कमी नहीं की है। ये पहले की तरह न्यूनतम स्तर पर बरकरार रहेगी। ये सातवीं बार है जब रेपो रेट में दिग्गज बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 22 मई 2020 को इसमें बदलाव हुआ था। इस समय रेपो रेट चार फीसदी है। वहीं मॉर्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 4.25% बना हुआ है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35% और बैंक रेट 4.25% पर, यानी अपने पुराने स्तर पर बरकरार है।
Tags: Reserve bank of India, Indian Banks, Bank, repo rate
Courtesy: Amar Ujala News