RBI Governor

फ़ोटो: Outlook Hindi

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा, लोन हो सकता है महंगा

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज अचानक रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा की। रिजर्व बैंक ने अब रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से आपके होम और कार लोन जैसे अन्य कर्जों की ईएमआई बढ़ जाएगी। रेपो रेट बढ़ने का असर सेविंग बैंक अकाउंट और एफडी पर भी पड़ेगा। रेपो रेट बढ़ने का असर औद्योगिक विकास पर भी पड़ सकता है। क्योंकि ब्याज दर उनके लिए भी महंगी हो जाएगी।

बुध, 04 मई 2022 - 03:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RBI, Governer, repo rate, EMI

Courtesy: Zee News

Reserve Bank of India

फोटो: Hindustan Times

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर 8 को हुई मौद्रिक नीति की बैठक में फैसला लिया कि रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसकी जानकारी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी है। अब रेपो रेट 4% और 3.35% ही रहेगी। ये लगातार आठवीं बार है जब रेपो रेट समान रखी गई है। बता दें कि आरबीआई की छह सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने तीन दिनों के बैठक के बाद ये फैसला किया है।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: RBI GOVERNOR, Reserve bank of India, repo rate, SHAKTIKANTA DAS

Courtesy: News 18 Hindi

RBI

फोटो: The Economic Times

अक्टूबर 6 से शुरू होगी आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक (एमपीसी) का आयोजन अक्टूबर 6 से अक्टूबर 8 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय बैठक में रेपो रेट को लेकर व्यापक चर्चा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक आरबीआई लगातार आठवीं बार रेपो रेट की कीमतों को स्थिर रख सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सामानों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए यह काफी अहम होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: RBI, National, business, repo rate

Courtesy: Jagran News

RBI

फोटो: Live Mint

लगातार सातवीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई कमी नहीं की है। ये पहले की तरह न्यूनतम स्तर पर बरकरार रहेगी। ये सातवीं बार है जब रेपो रेट में दिग्गज बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 22 मई 2020 को इसमें बदलाव हुआ था। इस समय रेपो रेट चार फीसदी है। वहीं मॉर्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 4.25% बना हुआ है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35% और बैंक रेट 4.25% पर, यानी अपने पुराने स्तर पर बरकरार है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Reserve bank of India, Indian Banks, Bank, repo rate

Courtesy: Amar Ujala News