Parade

फोटो: India.com

भारत का 73वां गणतंत्र दिवस आज, जानें क्या होगा खास

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष मनाए जा रहे 73वें गणतंत्र दिवस में पहली बार भारतीय वायु सेना के 75 विमानों और हेलीकॉप्टरों द्वारा भव्य फ्लाईपास्ट दिखाएगी। परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने के लिए 480 डांसरों को एक डांस प्रतियोगिता से चुना गया है। परेड स्थल पर 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई है ताकि दर्शकों को कार्यक्रम देखने में परेशानी न हो। कोविड 19 को देखते हुए खास व्यवस्थाएं भी की गई है।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Republic Day Parade, Republic Day 2022, Rajpath

Courtesy: NDTV

Parade

फोटो: NDTV

लोक अदालत की झांकी पहली बार होगी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में इस बार राजपथ पर राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की झांकी में "लोक अदालत" की झलक देखने को मिलेगी। इस झांकी का विषय "एक मुट्ठी आसमान: लोक अदालत" रखा गया है। ये पहला मौका है जब लोक अदालत की झांकी राजपथ की परेड मे हिस्सा लेगी। इस झांकी में आगे की तरफ हाथ बना है जो निडरता, गारंटी और सुरक्षा का प्रतीक है। इसके जरिए "न्याय सबके लिए" का उद्देश्य दर्शाया गया है।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Republic Day, Republic Day 2022, Republic Day Parade

Courtesy: Republicworld

Republic Day Parade

फोटो: The Economic Times

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में राजपथ पर दिखा देश का गौरव

गणतंत्र दिवस के 73वें समारोह से पूर्व नई दिल्ली में राजपथ पर जनवरी 23 को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर का बेड़ा, चार मिग 17 हेलिकॉप्टर राजपथ से गुजरे। इस मौके पर राजपथ पर सेना के नए यूनिफॉर्म में पैरा कमांडो भी कदम ताल करते दिखे। इस परेड रिहर्सल का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। बता दें कि इस वर्ष परेड तय समय से… read-more

रवि, 23 जनवरी 2022 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: 2022 republic day parade rehearsals, Republic Day Parade, Republic Day

Courtesy: NDTV News

Republic Day Parade

फोटो: DNA India

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में लगी इन चीजों पर रोक

गणतंत्र दिवस के मौके सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने जनवरी 18 को जानकारी दी कि फरवरी 15 तक पैराग्लाइडर, पैरामोटर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और पैरा-जंपिंग पर रोक रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर ये आदेश जनवरी 20 से लागू होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Republic Day, Republic Day Parade, celebrations

Courtesy: News 18 Hindi

Bhawana Kanth

Photo: The Quint

वायुसेना फ्लाईपास्ट का हिस्सा बनकर लेफ्टिनेंट भावना कांत और स्वाति राठौर ने रचा इतिहास

भारतीय वायुसेना की 29 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत ने आज गणतंत्र दिवस की परेड में फ्लाइपास्ट में हिस्सा लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर दिया है। भावना ने भारतीय वायुसेना की झांकी में हिस्सा लिया जिसके बाद वे पहली ऐसी महिला पायलट बनी, जिन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया है। वायु सेना से ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठौड़ भी राजपथ पर हुई फ्लाइपास्ट का नेतृत्व करके पहली ऐसी महिला बन चुकी हैं, जिन्होंने एमआई-17 वि5… read-more

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 03:54 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Indian Air force, Republic Day Parade, Swati Rathore, Bhawana Kanth

Courtesy: Amarujala News

Republic Day Parade

फोटो: The Financial Express

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार लद्दाख की झांकी का प्रदर्शन

भारत में जनवरी 26 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार लद्दाख की संस्कृति और सांप्रदायिक सदभाव को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस झांकी का थीम 'भविष्य का विजन' रखा गया। कोरोना के चलते राजपथ पर इस वर्ष अनेक राज्यों की झांकियों को दिखाया गया,और कुछ बदलाव भी किये गए। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अयोध्या की थीम को बनाया गया था, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर की झलक भी देखने को मिली है। 

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 02:49 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Republic Day Parade, Ladakh, Ayodhya, Republic Day 2021

Courtesy: Jagran News

Rajpath

फ़ोटो: Getty images

राजपथ पर निकलने वाली गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा करेंगे 6 हज़ार जवान

भारतीय लोकतंत्र के 61वें गणतंत्र दिवस की परेड जनवरी 26 की सुबह 10 बजे राजपथ पर निकलेगी। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते इस साल यह परेड लाल किले तक जाने की जगह नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी। महामारी व सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ें सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए राजपथ के आठ किलोमीटर के इलाके में शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। वहीं, आज कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन ट्रैक्टर परेड भी निकालेंगे,… read-more

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 08:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tractor parade, Republic Day Parade, Rajpath

Courtesy: Aajtak news

PM Modi

फ़ोटो: Getty images

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कलाकारों को पीएम मोदी ने दी भविष्य की शुभकामना

इस वर्ष जनवरी 26 के दिन गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कलाकारों को पीएम मोदी ने संबोधित किया है व उनका योगदान याद करते हुए उसे महत्वपूर्ण बताया है। कैडेट्स व कलाकारों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि "जब आप राजपथ पर जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है।" वहीं, कैडेट्स को देश का गौरव कहकर संबोधित करते हुए पीएम ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 04:47 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Republic Day Parade, pm modi speech, Rajpath

Courtesy: Aajtak News