Building collapsed

फ़ोटो: Mint

मोहाली में ढही निर्माणाधीन इमारत, मजदूरों को निकालने की कवायद जारी

पंजाब के मोहाली में एयरपोर्ट रोड पर स्थित मोहाली सिटी सेंटर-2 नामक कामर्शियल प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत की नींव का एक हिस्सा अक्टूबर 9 की शाम अचानक ढह गया। हादसे में मलबे में दबे छह मजदूरों में से तीन को पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य का बचाव कार्य अभी भी चालू है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड, पुलिस व अलग अलग विभाग के अधिकारी मामले की पड़ताल व जाएजा लेने पहुंच गए है।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohali, Building-Collapsed, labourers, rescue mission

Courtesy: Amar ujala

Avalanche

फोटो: The Financial Express

हिमस्खलन में फंसे 28 लोग, वायुसेना के दो चीता हेलीकॉप्टर लगाए गए

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अक्टूबर चार को बड़ा हादसा हो गया जब द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में 28 पर्वतारोही आ गई। इनमें से 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके है। 18 लोग लापता है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान के लिए दो चीता हेलीकॉप्तर तैनात किए है। 

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: uttarkashi, cheetah helicopters, rescue mission, Avalanche

Courtesy: AajTak News

Itbp bus accident

फ़ोटो: Zeenews.in

आईटीबीपी जवानों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार, प्रशासन ने शुरू किया राहत बचाव कार्य

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे में आईटीबीपी जवानों की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। यह बस जवानों को पिथौरागढ़ के जाजरदेवल लेकर जा रही थी। इसमें 12 जवान सवार थे ,जो सभी के सभी सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, लेकिन पेड़ में अटक जाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। वहीं,अब स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: itbp jawan, bus accident, Uttarakhand, rescue mission

Courtesy: Amar ujala

Rescue Radar

फोटो: Sensors and Software

ये यंत्र खोज लेता है मलबे में दबे व्यक्ति की धड़कन

वैज्ञानिकों ने ऐसा यंत्र तैयार किया है जो कई मीटर नीचे मलबे में दबे इंसान की चलती हुई धड़कन का पता लगा सकेगा। ये यंत्र रेस्क्यू रडार है, जिसका इस्तेमाल गाजियाबाद, नेपाल और भूटान में किया जा चुका है। ये मलबे के ऊपर से जमीन के नीचे अल्ट्रा वाइड बैंडविद तकनीक की मदद से मूवमेंट और धड़कनों कैप्चर करता है। इसके साथ एक टैबलेट होता है, जो लोकेशन, कितनी गहराई में कितने लोग दबे है जैसी जानकारी देता है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: rescue mission, Radar Sensors, Earthquake, Natural Calamity

Courtesy: Aajtak

American Troops

फोटो: Samarsaleel.com

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए तीन हज़ार सैनिक भेजेगा अमेरिका

अमेरिकी सरकार को आशंका है कि तालिबान एक महीने में काबुल पर कब्जा कर सकता है, इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ अफगानिस्तान के हालात पर बैठक की। बैठक के बाद अमेरिकी दूतावास ने अलर्ट जारी किया कि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी तुरंत अफगानिस्तान छोड़ वापस आऐं, इसके लिए अमेरिका 3000 सैनिक भेजेगा और स्पेशल फ्लाइट भेजेगा। अमेरिकियों के साथ उन अफगानों को भी स्पेशल वीजा पर लाया जाएगा जिन्होंने उनके साथ काम किया है।… read-more

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 06:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: USA, Afghanistan, Taliban terrorists, rescue mission

Courtesy: Dainik Bhaskar

Narottam Mishra

फोटो: ABP News

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को एयरलिफ्ट कर बचाया गया

मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नाव पर पेड़ गिर जाने से नाव में खराबी आ गयी। उन्हें और अन्य फंसे 9 लोगों को सेना की मदद से बचाया गया। कांग्रेस ने इस घटना की आलोचना करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री को जब पता लगा कि नौ लोग एक छत पर फंसे हुए हैं तो वह स्वयं एनडीआरएफ टीम के साथ मदद के लिए पहुंचे थे।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Madhya Pradesh, Floods, Airlift, rescue mission, narottam mishra

Courtesy: NDTV Hindi

Air Force

फोटो: Dinar Times

इंडोनेशियाई पनडुब्बी को खोजने के लिए और मदद भेजेगी भारतीय नौसेना

इंडोनेशिया में अप्रैल 21 को गायब हुई जर्मन निर्मित लड़ाकू पनडुब्बी की खोज में अब भारतीय वायुसेना के तीन मालवाहक विमान को अप्रैल 24 को हाइटेक पनडुब्बी बचाव उपकरण ‘इंटरवेंशन सिस्टम’ को एयरलिफ्ट के द्वारा पहुँचाया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यह निर्णय जनरल प्राब्वो सुबियांतो की मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद लिया गया हैं। इससे पहले नौसेना द्वारा डीप सबमर्जेन्स रेस्क्यू वेसल को पनडुब्बी की खोज के लिए इंडोनेशिया भेजा गया था।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 08:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: India, Indonesia, Indian Air force, Airlift, rescue mission, Submarine

Courtesy: Amarujala News

Fire

फोटो: Bnnbharat

मुंबई: पालघर जिले के बोइसर स्थित कंपनी में लगी आग

मुंबई के पालघर जिले के बोइसर में तारापुर स्थित कंपनी में आग लग गई जिसके बाद आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जब आग लगी उस समय दफ्तर में बहुत से लोग मौजूद थे। दमकल कर्मचारियों ने अंदर फंसे 30 लोगों को बाहर निकाल लिया और 2 लोग आग की चपेट में आ गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 08:04 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Fire, Factory, Palghar, Mumbai, rescue mission

Courtesy: Amar Ujala News